Apna Khata Rajasthan Jamabandi Rajasthan अपना खाता जमीन का खाता खसरा – राजस्थान सरकार ने भूमि का पूरा विवरण ऑनलाइन कर दिया है | राज्य का कोई भी व्यक्ति अब ऑनलाइन अपने घर पर बैठे अपनी भूमि से सम्बन्धित जानकारी जैसे की जमाबंदी नकल खाता खसरा भू नक्शा राजस्थान आदि जानकारी ऑनलाइन प्राप्त कर सकता है |
राज्य सरकार ने इसके लिए एक ऑनलाइन पोर्टल भी जारी किया है जिसे apnakhata rajasthan या ई धरती पोर्टल के नाम से भी जाना जाता है | इस आर्टिकल में हम आपको E Dharti की मदद से भूमि का विवरण देखने की प्रक्रिया और अपना खाता राजस्थान से जुडी हुई सभी जानकारी प्रदान करेंगे इस लिए आप इस आर्टिकल को अंत तक पढ़े |
यह भी पढ़े: ई श्रमिक कार्ड कैसे बनाएं ?
Apna Khata Rajasthan Jamabandi Rajasthan अपना खाता जमीन का खाता खसरा
राज्य का कोई भी नागरिक ऑनलाइन अपनी भूमि की जानकारी ले सकता है | राजस्थान सरकार का राज्य के नागरिको को डिजिटल बनाने के लिए यह एक अहम कदम है | ऑनलाइन प्रणाली से सिस्टम में पारदर्सिता आएगी और लोगो के समय की बच्चत होगी |
E dharti rajasthan ऑनलाइन पोर्टल की मदद से आप यह आसानी से पता कर सकते है की कोनसी भूमि किस नाम पर है | इस सुविधा से राज्य के नागरिको के समय की बचत होगी | यदि आप राजस्थान में किसी भी भूमि को बेच रहे है या फिर खरीद रहे है तो आप इस ऑनलाइन अपना खाता राजस्थान पोर्टल की मदद से आसानी से यह पता कर सकते है की यह भूमि की नाम पर है |
यह भी पढ़े: ग्राम पंचायत राशन कार्ड सूची
Bhulekh Rajasthan Highlights
योजना का नाम | अपना खाता राजस्थान |
योजना टाइप | राज्य सरकार की योजना |
राज्य | राजस्थान |
लाभार्थी | राज्य की जनता |
उद्देश्य | लोगो को भूमि का विवरण ऑनलाइन उपलब्ध करवाना |
ऑफिसियल वेबसाइट | http://apnakhata.raj.nic.in/ |
यह भी पढ़े: Rajasthan Death Certificate
Apnakhata Rajasthan के लाभ
- राज्य के नागरिक अब ऑनलाइन इस पोर्टल की मदद से अपनी भूमि से जुडी हुई जानकारी प्राप्त कर सकते है |
- इस पोर्टल की मदद से लाभार्थी अपना खाता खसरा नंबर ,जमाबंदी नकल ,खाता खसरा नकल ,भूलेख राजस्थान आदि की जानकारी ऑनलाइन प्राप्त कर सकता है |
- Rajasthan E Dharti पोर्टल पर भूमि की जानकारी लेने के लिए आपको किसी भी प्रकार की फीस नहीं देनी होती है यह बिलकुल फ्री है |
- ऑनलाइन पोर्टल की मदद से आप आसानी से भू नक्शा राजस्थान डाउनलोड कर सकते है |
- नागरिको के समय की और पैसो की बचत होगी |
- भ्रष्टाचार में कमी आएगी |
- नागरिको को अब अपने जमीन की जानकारी लेने के लिए सरकारी दफ्तरों के चकर नही काटने पड़ेंगे |
- अगर आप कोई जमीन खरीद रहे है तो आप ऑनलाइन अपना खाता पोर्टल की मदद से यह जाँच सकते है की यह भूमि किसके नाम पर है या इस भूमि पर कोई विवाद तो नहीं है |
- अब आप ऑनलाइन ई धरती पोर्टल के माध्यम से जमीन का खाता खसरा देख सकते है |
यह भी पढ़े: गोराधाय ग्रुप फोस्टर केयर योजना
Jamabandi Rajasthan का उद्देश्य
जैसा की दोस्तों आप जानते है की पहले लोगो को अपनी भूमि की जानकारी लेने के लिए सरकारी कार्यालय , पटवार खाने के चकर काटने पड़ते थे जिससे व्यक्ति का समय और पैसा दोनों की काफी हानि होती थी | लेकिन अब राज्य सरकार ने भूमि के विवरण को ऑनलाइन कर दिया है जिससे लाभार्थी अपने भूमि की जानकारी ऑनलाइन प्राप्त कर सकता है |
राजस्थान सरकार ने इसके लिए अपना खाता राजस्थान नाम से एक ऑनलाइन पोर्टल भी जारी किया है | अब आप ऑनलाइन अपने मोबाइल फोन की मदद से अपने घर पर बैठे अपनी और दुसरो की भूमि की जानकारी प्राप्त कर सकते है |
यह भी पढ़े: राशन कार्ड संशोधन ऑनलाइन राजस्थान
Jamabandi Rajasthan प्रतिलिपि शुल्क
क्र.सं. | अभिलेख का नाम | परिमाण | शुल्क |
---|---|---|---|
1 | जमाबंदी प्रतिलिपि | 10 खसरा नं. तक प्रत्येक अतिरिक्त 10 खसरा नं. या उसके भाग के लिये | 10.00 रू. 5.00 रू. |
2 | नक्शा प्रतिलिपि | प्रत्येक 10 खसरा नं. या उसके भाग के लिये | 20.00 रू. |
3 | नामांतरण पी21 | प्रत्येक नामांतरण के लिये | 20.00 रू. |
यह भी पढ़े: Jan Suchna Portal
अपना खाता खसरा नंबर जमाबंदी नकल राजस्थान ऑनलाइन कैसे देखें ?
यदि आप भी अपनी भूमि से सम्बन्धित जानकारी ऑनलाइन प्राप्त करना चाहते है और भू नक्शा राजस्थान डाउनलोड करना चाहते है तो आप निचे दिए गए स्टेप फोल्लो करें :-
- सबसे पहले आपको e dharti rajasthan की ऑफिसियल वेबसाइट पर आना होगा | इस लिंक पर क्लिक करने पर आप इस वेबसाइट के होम पेज पर आ जायेंगे |
- होम पेज पर आने के बाद जिला चुने के आप्शन में अपना जिला का चयन करें | जिला का चयन करने के बाद अगला पेज ओपन हो जायेगा |
- तहसील की लिस्ट आपके सामने ओपन हो जाएगी | इसमें अपनी तहसील का चयन करें |
- आपकी तहसील में जितने भी गावं है उनकी लिस्ट ओपन हो जाएगी | इसमें आपको अपने गावं का चयन करना है |
- अब आपके सामने एक फॉर्म ओपन होगा | इसमें आपको मांगी गई जानकारी जैसे की आवेदक का नाम ,आवेदक का शहर ,आवेदक का पता ,आवेदक का पिन कोड आदि सही सही दर्ज करने है | उसके बाद आपको जमाबंदी / नामांतरण प्रतिलिपि के लिए विकल्प का चयन करना है |
- उसके बाद आपको खाता संख्या ,खसरा संख्या ,या फिर नाम से या USN में से किसी एक की जानकारी देनी होती है |
- सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आपके सामने जानकारी आ जाएगी | इस प्रकार से आप अपना खाता राजस्थान की मदद से अपने खेत की जानकारी प्राप्त कर सकते है |
भू नक्शा राजस्थान डाउनलोड कैसे करें ?
- राजस्थान भूनक्शा देखने के लिए और डाउनलोड करने के लिए आपको सबसे पहले भूनक्शा की ऑफिसियल वेबसाइट पर आना होगा |
- इस वेबसाइट पर आने के बाद मांगी गई जानकारी जैसे की District ,Tehsil ,RI ,Halkas ,Village ,Sheet No दर्ज करनी है |
- सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आपके सामने भू नक्शा राजस्थान ओपन हो जायेगा | आप इसे डाउनलोड कर सकते है |
राजस्थान अपना खाता नामांतरण के लिए आवेदन कैसे करें ?
- सबसे पहले राजस्थान E Dharti की ऑफिसियल वेबसाइट पर आना होगा |
- वेबसाइट के होम पेज पर आपको नामान्तरण के लिए आवेदन करें का आप्शन दिखाई देगा इस पर क्लिक करें |
- आपके सामने रजिस्ट्रेशन फॉर्म ओपन हो जयेगा | इस फॉर्म में मांगी गई जानकारी दर्ज करें और फॉर्म को सबमिट कर दे |
नामांतरण की स्थिति कैसे देखें ?
- सबसे पहले e dharti rajasthan की ऑफिसियल वेबसाइट पर आना होगा |
- होम पेज पर आपको नामान्तरण की स्थिति का आप्शन दिखाई देगा इस पर क्लिक करें |
- न्यू पेज पर आपके सामने जिलो के अनुसार नामान्तरण की सूचि ओपन हो जाएगी |
अपना खाता पोर्टल पर ई मित्र लॉग इन कैसे करें ?
- इसके लिए आपको सबसे पहले राजस्थान अपना खाता की ऑफिसियल वेबसाइट पर आना होगा |
- वेबसाइट के होम पेज पर ई मित्र लॉग इन का आप्शन दिखाई देगा इस पर क्लिक करें |
- क्लिक करने के बाद आपके सामने लॉग इन फॉर्म ओपन हो जायेगा |
- लॉग इन फॉर्म में आपको यूजर आईडी , पासवर्ड और केप्चा कोड दर्ज करके लॉग इन कर लेना है |
जिले के अनुसार अपना खाता राजस्थान
अजमेर | चित्तौड़गढ़ |
नागौर | अलवर |
करौली | टोंक |
चुरु | बाड़मेर |
हनुमानगढ़ | जालौर |
भरतपुर | बीकानेर |
झुंझुनू | कोटा |
झालावाड़ | बूंदी |
धौलपुर | बांसवाड़ा |
बारां | डोसा |
जोधपुर | डूंगरपुर |
भीलवाड़ा | पाली |
सीकर | राजसमंद |
सिरोही | उदयपुर |
प्रतापगढ़ | सवाई माधोपुर |
श्रीगंगानगर |
राजस्व अधिकारी लॉग इन कैसे करें ?
- सबसे पहले आपको राजस्थान अपना खाता की ऑफिसियल वेबसाइट पर आना होगा |
- वेबसाइट के होम पेज पर राजस्व अधिकारी लॉग इन का आप्शन दिखाई देगा इस पर क्लिक करें |
- अगले पेज पर आपके सामने लॉग इन फॉर्म ओपन हो जायेगा |
- इसमें यूजर नाम, पासवर्ड और केप्चा कोड दर्ज करके आप लॉग इन कर सकते है |
सम्पर्क करें
- दोस्तों इस आर्टिकल में हमने आपको e dharti rajasthan (अपना खाता राजस्थान) के बारे में सम्पूर्ण जानकारी दी है | यदि आपको इसके बारे में अधिक जानकारी लेनी है तो आप निचे दिए गए विभाग से सम्पर्क कर सकते है :-
- राजसव मंडल राजस्थान,
- टोडरमल मार्ग,
- सिविल लाइंस,
- अजमेर
Conclusion
दोस्तों इस article में हमने आपको Bhulekh Apna Khata Rajasthan (E Dharti) के बारे में पूरी जानकारी दी है | अगर आपको राजस्थान अपना खाता भू नक्शा राजस्थान के बारे में अधिक जानकारी लेनी है तो आप इसके सम्बन्धित विभाग के हेल्पलाइन नंबर पर सम्पर्क कर सकते है | अगर आपको यह article informative लगा है तो प्लीज आप इसे अपन दोस्तों के साथ शेयर करें और इसी प्रकार की जानकारी प्राप्त करने के लिए आप हमारे इस ब्लॉग से जुड़े रहें |
अपना खाता राजस्थान से जुड़े सवाल:
Q. राजस्थान अपना खाता क्या है ?
Ans. प्रदेश का कोई भी नागरिक राजस्थान अपना खाता के तहत इसके ऑफिसियल पोर्टल पर जाकर अपनी भूमि की पूरी जानकारी प्राप्त कर सकता है |
Q. राजस्थान अपना खाता पोर्टल पर में अपनी भूमि की जानकारी कैसे देखूं ?
Ans. आप अपनी भूमि की जानकारी कैसे देख सकते है , इसके बारे में इस article में पूरी जानकारी दी गई है आप इसे देख सकते है |
Q. भूलेख नक्शा राजस्थान ऑनलाइन कैसे देखें ?
Ans. आप राजस्थान भूनक्षा की ऑफिसियल वेबसाइट bhunaksha.raj.nic.in पर जाकर के इसे देख सकते है |
Q. अपना खाता राजस्थान की ऑफिसियल वेबसाइट क्या है?
Ans. ऑफिसियल वेबसाइट: https://apnakhata.raj.nic.in/
Q. नाम से खसरा नंबर कैसे सर्च करें?
Ans. आप अपना खाता की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर नाम से खसरा नंबर सर्च कर सकते है |