एमपी रोजगार पोर्टल रजिस्ट्रेशन 2023: MP Rojgar Portal

MP Rojgar Portal एमपी रोजगार पोर्टल रजिस्ट्रेशन 2023 : इस लेख में हम आपको मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा शुरू किये गए एक न्यू ऑनलाइन पोर्टल के बारे में जानकारी प्रदान करेंगे | मध्य प्रदेश सरकार प्रदेश के बेरोजगार युवाओ के लिए समय समय पर कई प्रकार की सरकारी योजना और ऑनलाइन पोर्टल लेकर आ रही है |

इस पोर्टल पर राज्य का कोई भी नागरिक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकता है और रोजगार प्राप्त कर सकता है | अगर आपके द्वारा दर्ज की गई जानकारी में कोई गलती हो जाती है तो आप उसे ऑनलाइन सुधार सकते है | इस आर्टिकल में हम MP Rojgar Portal के बारे में पूरी जानकारी प्रदान करेंगे इस लिए आप इस आर्टिकल को अंत तक पढ़े |

MP Rojgar Portal

MP Rojgar Portal Registration 2023

सरकार के द्वारा शुरू किये गए इस Online Portal पर कोई भी बेरोजगार युवा और रोजगार देने वाले रजिस्ट्रेशन कर सकते है | एमपी रोजगार पोर्टल 2023 पर एक बार रजिस्ट्रेशन करने के बाद आवेदक का डेटा इस पोर्टल पर आ जायेगा जिसे सरकार और कम्पनियो को शेयर किया जायेगा ताकि नागरिको को अधिक से अधिक रोजगार दिया जा सके |

आवेदक को उसकी शैक्षणिक योग्यता के आधार पर रोजगार दिया जायेगा | MP Rojgar Panjiyan करने के बाद जब भी राज्य में कोई रिक्ति पर आवेदन मांगे जायेंगे तो आपको सूचित कर दिया जायेगा | मध्य प्रदेश सरकार राज्य के अनेक जगहों पर रोजगार मेलो का आयोजन कर रही है | रोजगार मेले में भाग लेने से पहले आपको मध्य प्रदेश रोजगार पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना होगा |

HIGHLIGHTS:

पोर्टल का नामएमपी रोजगार पोर्टल
राज्यमध्य प्रदेश
लाभार्थीबेरोजगार युवा
उद्देश्यरोजगार के अवसर प्रदान करना
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
ऑफिसियल वेबसाइटmprojgar.gov.in

एमपी रोजगार पोर्टल के लाभ और विशेषताएं

  • प्रदेश के बेरोजगार युवाओ को अधिक से अधिक रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए सरकार ने इस पोर्टल को लौंच किया है |
  • आप अपने मोबाइल फोन से MP Rojgar Panjiyan कर सकते है |
  • रोजगार प्राप्त करने वाले और रोजगार देने वाले के बीच यह एक साझा मंच प्रदान करता है |
  • MP Rojgar Portal पर रोजगार देने वाले और रोजगार प्राप्त करने वाले दोनों रजिस्ट्रेशन कर सकते है |
  • बेरोजगार युवा जो रोजगार प्राप्त करना चाहता है वह मध्य प्रदेश रोजगार पोर्टल पर आसानी से रजिस्ट्रेशन कर सकता है और एक क्लिक के साथ आवेदन कर सकता है |
  • आवेदक के द्वारा जो डेटा इस पोर्टल पर शेयर किया जाता है उसे सरकार और रोजगार कम्पनिओं के बीच साझा किया जाता है उसके बाद आवेदक की प्रोफाइल के आधार पर उसे रोजगार दिया जाता है |
  • नियोक्ता जो रोजगार देने वाला होता है वह एमपी रोजगार पोर्टल पर अपनी कम्पनी की रिक्तिओं को पोस्ट कर सकता है |
  • अगर किसी रिक्ति के लिए आवेदक आवेदन करता है तो उसके बाद कम्पनी के द्वारा उस आवेदक का साक्षात्कार किया जाता है और मोबाइल या व्यक्तिगत रूप से किया जा सकता है |
  • Madhya Pradesh Rojgar Portal बेरोजगार लोगो को उनकी प्रोफाइल के आधार पर नौकरी के अवसर भी सुझाता है |
  • मध्य प्रदेश रोजगार पोर्टल बिलकुल फ्री है , इस पोर्टल पर आपको एक बार रजिस्ट्रेशन करना होगा |
  • युवाओ को एमपी रोजगार पोर्टल के माध्यम से करियर परामर्श और कौशल विकास के कार्यकर्मो के बारे में जानकारी प्रदान की जाती है |
  • अगर आवेदक को इस पोर्टल पर एमपी रोजगार पंजीकरण करने में कोई दिक्कत आती है तो जारी किये गए हेल्पलाइन नंबर पर सम्पर्क कर सकता है |

Madhya Pradesh Rojgar Portal का उद्देश्य

जैसा की आप जानते है की बेरोजगार एक बहुत बड़ी समस्या है | सरकार इस समस्या को कम करने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है | पहले नागरिको को अलग अलग जॉब में आवेदन करने के लिए अलग अलग पोर्टल या सरकारी दफ्तरों में जाना होता था जिससे आवेदक का समय और पैसा दोनों बर्बाद होते थे |

लेकिन अब मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा MP Online Portal को शुरू किया गया है | एमपी रोजगार पोर्टल की मदद से आप अपने घर बैठे अपने मोबाइल फोन से किसी भी जॉब के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते है और रोजगर की सूचना प्राप्त कर सकते है | सरकार ने रोजगार हेल्पलाइन नंबर भी जारी किये है जिससे मदद से आवेदक अपनी समस्या का समाधान प्राप्त कर सकता है |

एमपी रोजगार पोर्टल रजिस्ट्रेशन दस्तावेज और पात्रता

  • आवेदक मध्य प्रदेश का स्थाई निवासी होना चाहिए |
  • जो व्यक्ति बेरोजगार है या फिर नियोक्ता है वह इस पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कर सकता है |
  • आधार कार्ड
  • मोबाइल नंबर, आपके आधार से आपका मोबाइल नंबर लिंक होना चाहिए |
  • पासपोर्ट साइज़ फोटो
  • शैक्षिणक प्रमाण

MP Rojgar Portal Registration कैसे करें?

अगर आप भी रोजगार प्राप्त करने के लिए इस पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना चाहते है तो आप निचे दिए गए स्टेप फॉलो करके रजिस्ट्रेशन कर सकते है :

mp Online Portal
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको Job Seeker के सेक्शन में Register Now का आप्शन दिखाई देगा इस पर क्लिक करें |
  • क्लिक करने के बाद आपके सामने रजिस्ट्रेशन फॉर्म ओपन हो जायेगा |
  • फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी जैसे की आपका नाम, पिता का नाम, डिस्ट्रिक्ट, तहसील, जेंडर, मोबाइल नंबर आदि सही सही दर्ज करना होगा |
  • सभी जानकारी देने के बाद फॉर्म को सबमिट कर दें |
  • सबमिट करने के बाद आपका रजिस्ट्रेशन हो जायेगा |
  • अब आप यूजर नाम और पासवर्ड की मदद से लॉग इन कर सकते है |
  • लॉग इन करने के बाद आप एमपी रोजगार पोर्टल पर उपस्थित सभी सेवाओ का लाभ ले सकते है |

MP Rojgar Login कैसे करें?

मध्य प्रदेश रोजगार पोर्टल पर लॉग इन करने के बाद आप सभी सेवाओ का लाभ ले सकते है | आप निचे दिए गए स्टेप फॉलो करके इस पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कर सकते है :

  • सबसे पहले आपको मध्य प्रदेश रोजगार पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट पर आना होगा |
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको लॉग इन के आप्शन में निम्न आप्शन दिखाई देंगे:
  • Jobseeker Login
  • Employer Login
  • Office Login
  • Yashaswi Login
  • अगर आप रोजगार प्राप्त करने वाले में से है तो आपको Jobseeker Login के आप्शन पर क्लिक करना होगा |
  • आपके सामने लॉग इन फॉर्म ओपन हो जायेगा |
  • फॉर्म में यूजर नाम और पासवर्ड दर्ज करें |
  • फिर केप्चा कोड दर्ज करके फॉर्म को Submit कर दें |
  • इस प्रकार आप इस पोर्टल पर लॉग इन हो जायेंगे |

नियोक्ता रजिस्ट्रेशन कैसे करें?

अगर आप एक नियोक्ता है और आप अपनी रिक्तिओं को पूरा करने के लिए एमपी रोजगार पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना चाहते है तो आप निचे दिए गए स्टेप फॉलो कर सकते है :

  • सबसे पहले आपको पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट पर आना होगा |
  • वेबसाइट के होम पेज पर Employer के सेक्शन में Register Now का आप्शन दिखाई देगा इस पर क्लिक करें |
  • आपके सामने एक फॉर्म ओपन होगा |
  • फॉर्म में सभी जरुरी जानकारी दर्ज करें |
  • और फॉर्म को सबमिट कर दें |

अपना पंजीकरण विवरण कैसे जाने?

  • सबसे पहले पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट पर आयें |
  • होम पेज पर Know Your Registration के आप्शन पर क्लिक करें |
  • आपके सामने रजिस्ट्रेशन फॉर्म ओपन होगा |
  • इसमें आपका नाम, जेंडर, आधार नंबर आदि दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें |
  • आपके सामने आपके पंजीकरण की Details आ जाएगी |

MP Rojgar Portal पर जॉब सर्च कैसे करें?

आप निचे दिए गए स्टेप फॉलो करके इस पोर्टल पर जॉब सर्च कर सकते है और उस जॉब के लिए अप्लाई कर सकते है :

  • इसके लिए सबसे पहले पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट पर आयें |
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको एक फॉर्म दिखाई देगा |
  • इस फॉर्म में सबसे मांगी गई जानकारी जैसे की सेक्टर, क्वालिफिकेशन, लोकेशन दर्ज करें और सर्च जॉब के आप्शन पर क्लिक करें |
  • आपके सामने जॉब की पूरी जानकारी आ जाएगी |

रोजगार पंजीयन नवीनीकरण MP कैसे करें?

आप इस पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन रोजगार पंजीयन नवीनीकरण कर सकते है :

  • सबसे पहले मध्य प्रदेश रोजगार पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट पर आना होगा |
  • होम पेज पर Renew Registration के आप्शन पर क्लिक करें |
  • आपके सामने एक बॉक्स ओपन होगा |
  • इसमें Registration Number दर्ज करें और Renew Registration के आप्शन पर क्लिक करें |
  • उसके बाद आप रजिस्ट्रेशन के रिनिव की प्रक्रिया कर सकते है |

रजिस्ट्रेशन प्रिंट कैसे करें?

  • एमपी रोजगार पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट पर आयें |
  • होम पेज पर Print Registration के आप्शन पर क्लिक करें |
  • आपके सामने एक बॉक्स ओपन होगा |
  • इसमें रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें |
  • उसके बाद आप आप रजिस्ट्रेशन प्रिंट कर सकते है |

फीडबैक कैसे दें?

अगर आप Madhya Pradesh Rojgar Portal पर अपना किसी भी प्रकार का फीडबैक देना चाहते है तो आप निचे दिए गए स्टेप फॉलो करें :

  • सबसे पहले पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट पर आना होगा |
  • उसके बाद Feedback के आप्शन पर क्लिक करें |
  • आपके सामने फीडबैक फॉर्म ओपन होगा |
  • इसमें मांगी गई जानकारी दर्ज करें और फॉर्म को सबमिट कर दें |

Contact Us

  • सबसे पहले इसकी की ऑफिसियल वेबसाइट mprojgar.gov.in पर आयें |
  • होम पेज पर Contact Us के आप्शन पर क्लिक करें |
  • आपके सामने पूरी कांटेक्ट डिटेल आ जाएगी |
  • आप किसी भी समस्या के लिए विभाग से सम्पर्क कर सकते है |

हेल्पलाइन नंबर

  • TOLL FREE NO :-0755-4343100/1800-1027-751
  • E-mail :- helpdesk.mprojgar@mp.gov.in

Leave a Comment

Join Telegram

sarkari yojana