Rajasthan E pass For Lockdown 2021: राजस्थान लॉकडाउन ई पास ऑनलाइन

E Pass Rajasthan Online Registration | Rajasthan e pass online apply 2021 | E pass for lockdown Rajasthan hindi | RajCop Citizen App

राजस्थान ई पास फॉर लॉकडाउन – coronavirus के बढ़ते मामलो को ध्यान में रखते हुए राजस्थान सरकार ने फिर से राज्य में लॉकडाउन लगा दिया है | इस लॉकडाउन में जो लोग जरुरी काम से अपने घर से बाहर निकलना चाहते है वे लॉकडाउन पास बनवा सकते है | राजस्थान सरकार के द्वारा Lockdown E pass बनवाने के लिए एक एप लौंच किया है जिसकी मदद से आप ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते है | इस article में हम आपको Rajasthan E pass For Lockdown के लिए आवेदन करने की पूरी प्रक्रिया के बारे में जानकारी देंगे इस लिए आप इस article को अंत तक पढ़े |

E Pass Rajasthan Online Registration

जैसा की दोस्तों आप जानते होंगे की राजस्थान सरकार के द्वारा राजस्थान में 10 May से 24 May तक सम्पूर्ण लॉकडाउन लगा दिया गया है | इस दोरान बसों का सञ्चालन बंद रहेगा और एक दुसरे जिले में आवाजाही भी बंद रहेगी लेकिन किराना और दूध की दुकान सुबह 6 से 11 बजे तक खुलेंगी |

इस Lockdown के दौरान विवाह में सिर्फ 11 लोग शामिल हो सकते है | Rajasthan E pass के लिए हर कोई व्यक्ति आवेदन नहीं कर सकता है बल्कि वे व्यक्ति पात्र होंगे जो आवश्यक सेवाओ में लगे हुए है और वे लोग भी आवेदन कर सकते है जिन्हें आपातकालीन स्थिति में घर से बाहर जाना जरुरी है |

Rajasthan Lockdown 10 May 2021 to 24 May 2021

इस लॉकडाउन के दौरान सरकार ने यह निर्णय लिया है की शादी समारोह में सामूहिक भोजन , बारात निकासी की अनुमति 31 मई तक नहीं दी जाएगी | राजस्थान मनरेगा योजना के कार्य भी स्थगित रहेंगे | सभी प्रकार के धार्मिक स्थल बंद रहेंगे | मेडिकल सुविधा के अलावा सभी निजी एवं सरकारी परिवहन बंद रहेंगे | इस लॉकडाउन में अन्तर्राज्यीय एवं राज्य के भीतर माल का परिवहन करने वाले वाहनों का आवागमन जारी रहेगा | राज्य से बाहर से आने वाले लोगो को 72 घंटे के भीतर करवाई गई आरटीपीसीआर नेगेटिव जांच रिपोर्ट दिखाना अनिवार्य होगा |

Highlights of Rajasthan police covid pass

Scheme Rajasthan E pass For Lockdown
StateRajasthan
BeneficiaryState Pople
ObjectiveProviding COVID e pass to the people of the state
Official Websitehttps://epass.rajasthan.gov.in/login

RajCop Citizen App

इसी एप के माध्यम से रजिस्ट्रेशन किया जायेगा | यह एप आप प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते है | आपको ध्यान रखना है की आप RajCop Citizen(राजकाप सिटिजन) ऐप को डाउनलोड करें न की राजकोप(RajCop) | राजकोप (RajCop) ऐप सिर्फ पुलिस कर्मियों के लिए हैं | रजिस्ट्रेशन करने के लिए आपके पास Rajasthan SSO ID होनी जरुरी है | यदि आपको यह नहीं पता है की SSO ID कैसे बनाते है तो आप हमारा यह article पढ़ सकते है – राजस्थान SSO ID कैसे बनायें ? | इसके अलावा आप राजस्थान SSO की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर भी E Pass Rajasthan के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते है |

Documents Required

  • राजस्थान SSO ID
  • आवेदक का फोटो
  • मोबाइल नंबर
  • ईमेल आईडी
  • पहचान पत्र

वेबसाइट के माध्यम से Rajasthan E pass For Lockdown के लिए रजिस्ट्रेशन करने की प्रक्रिया

आप ई पास के लिए वेबसाइट और एप दोनों की मदद से आवेदन कर सकते है | सबसे पहले हम जान लेते है की हम वेबसाइट की मदद से किस प्रकार से रजिस्ट्रेशन कर सकते है :

Step 1: सबसे पहले राजस्थान SSO की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा |

Step 2: वेबसाइट के होम पेज पर आपको Login और Registration का आप्शन दिखाई देगा |

  • यदि आपकी पहले से SSO ID बनी हुई है तो आप लोगिन कर ले और यदि नहीं बनी हुई है तो आप सबसे पहले इस लिंक पर क्लिक करके SSO ID बना ले |
  • SSO ID बनाने के बाद लॉग इन कर ले |

Step 3: लॉग इन होने के बाद आपके सामने SSO का डैशबोर्ड ओपन हो जायेगा | आपको Epass के आप्शन को सेलेक्ट करना है |

Step 4: उसके बाद आपके सामने एक पौप विंडो में Self declaration दिखाई देगा जिसमे आपको आई अग्री पर क्लिक करना होगा |

Step 5: न्यू पेज आपके सामने ओपन होगा | सबसे पहले Request type के सेक्शन में individual को सेलेक्ट करें |

Step 6: आपके सामने रजिस्ट्रेशन फॉर्म ओपन हो जायेगा इसमें मांगी गई सभी जानकारी सही सही enter करनी है और फॉर्म को सबमिट कर देना है |

Step 7: आप My Passes के आप्शन पर क्लिक करके अपने ई पास का स्टेटस चेक कर सकते है | इस प्रकार से आपका रजिस्ट्रेशन पूरा हो जायेगा |

RajCop Citizen App के माध्यम से E Pass Rajasthan Online Registration Process

यदि आप राजकाप सिटिजन के माध्यम से आवेदन करना चाहते है तो आप निचे दिए गए स्टेप फोल्लो करें :

Step 1: सबसे पहले अपने मोबाइल फोन में Google Play Store को ओपन करें |

Step 2: सर्च बॉक्स में RajCop Citizen enter करें |

Step 3: एप आपके सामने आ जायेगा ,इनस्टॉल पर क्लिक करके इसे डाउनलोड कर ले |

Step 4: एप को ओपन करने के बाद अपनी SSO ID और पासवर्ड की मदद से लॉग इन करना है |

Step 5: लॉग इन होने के बाद आपको Lockdown Pass का आप्शन दिखाई देगा इस पर क्लिक करें |

Step 6: उसके बाद आपको एक प्लस (+) का आप्शन दिखाई देगा इस पर क्लिक करना है ,क्लिक करने के बाद आपक तीन आप्शन दिखाई देंगे जिनमे से आपको individual वाले आप्शन पर क्लिक करना है |

Step 7: आपके सामने रजिस्ट्रेशन फॉर्म ओपन हो जायेगा | इसमें मांगी गई सभी जानकारी सही सही enter करने है और फॉर्म को सबमिट कर देना है |

Step 8: उसके बाद आपके सामने पास नंबर , एप्लीकेशन नंबर और पास का स्टेटस ओपन हो जायेगा |

Step 9: यदि आपका पास approval हो जाता है तो आपकी ईमेल आईडी पर आपको ई पास भेज दिया जायेगा जहाँ से आप उसे डाउनलोड कर सकते है |

Conclusion

दोस्तों इस article में हमने आपको Rajasthan E pass For Lockdown के बारे में पूरी जानकारी दी है | यदि आपको राजस्थान ई पास के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करनी है तो आप सम्बन्धित विभाग के हेल्पलाइन नंबर पर सम्पर्क कर सकते है | यदि आपको यह article informative लगा है please आप इसे शेयर करें |

Frequently Asked Questions:

Q. मेने राजस्थान लॉकडाउन ई पास के लिए आवेदन कर दिया है ,मुझे मेरा पास कैसे प्राप्त होगा? क्या मुझे इसके लिए पुलिस थाना पर जाना पडेगा?

Ans. नहीं , आपको थाने जाने की जरूरत नहीं है | आपको आपका पास आपके द्वारा दर्ज की गई ईमेल आईडी पर भेज दिया जायेगा |

Q. मैं एक कम्पनी चलाता हूँ,मुझे मेरी कम्पनी के कर्मचारियों के लिए पास के लिए आवेदन करना है,क्या मैं आवेदन कर सकता हूँ?

Ans. जी हाँ , इसके लिए आपको Company/ Firm के आप्शन को सेलेक्ट करना होगा |

Q. मेरा पास हेतु किया गया आवेदन अस्वीकृत हो गया है,क्या मैं पुनः आवेदन कर सकता हूँ?

Ans. जी हाँ , यदि आपका आवेदन अस्वीकृत कर दिया जाता है तो आप अपने आवेदन में सुधार करके पुनह आवेदन कर सकते है |

Q. मैने आफलाईन पास बनवाया था,जिसकी वैद्यता पूर्ण हो गई है,क्या मैं उसके आधार पर आनलाईन पास के लिए आवेदन कर सकता हूँ?

Ans. जी हॉ,आप राजकाप सिटिजन ऐप के फीचर लॉकडाउनपास के Apply for Existing Pass ऑप्शन के द्वारा Offline system का चयन कर आवेदन कर सकते है,आपको विवरण इंद्राज में पूर्व का आफलाईन पास अटैच करना होगा |

Leave a Comment

Join Telegram

sarkari yojana