युवा पीएम योजना 2023 PM Yuva Yojana in Hindi: भारत सरकार ने 29 मई 2021 को एक नई योजना की शुरुवात की है | इस योजना का नाम युवा प्रधानमंत्री योजना है | देश के नवोदित और नवयुवक लेखकों के लिए इस योजना को शुरू किया गया है | जो लेखक अपने लेखन कौशल को और अच्छी तरह से निखारना चाहते है उनके लिए यह एक बहुत बड़ा अवसर है | शिक्षा मंत्रालय (Ministry of Education) के तहत उच्च शिक्षा विभाग युवा लेखकों को प्रशिक्षित करने के लिए Yuva Pradhan Mantri Yojana 2023 को शुरू किया गया है |
PM Yuva Yojana 2023
देश के युवा लेखकों को को प्रोत्शाहित करने के लिए केंद्र सरकार ने इस योजना को शुरू किया है | यह योजना सभी युवा लेखको को एक मंच प्रदान करती है जिस पर सभी लेखक अपने लेख प्रस्तुत कर सकते है | युवा लेखको के लिए Pradhan Mantri Yuva Yojana 2023 एक लेखक परामर्श कार्यक्रम (Writer Consulting Program) है |
मत्रालय के अधिकारियो ने बताया है की यह योजना युवा और नवोदित लेखकों (30 वर्ष से कम आयु) के लिए लेखक परामर्श कार्यकर्म है | Yuva PM Yojana से पढने ,लिखने और पुस्तक संस्कृति को बढ़ावा मिलेगा | इस योजना के तहत वैश्विक स्तर पर भारत और भारतीय लेखन को प्रदर्शित किया जायेगा |
शिक्षा मंत्रालय के अनुसार युवाओ को भारत के स्वत्रंता संघर्ष के बारे में लिखने के लिए प्रोत्शाहित किया जायेगा | Yuva Pradhan Mantri Yojana 2023 के तहत स्वतंत्रता सेनानियों, नायकों, अज्ञात और भूले हुए स्थानों और राष्ट्रीय आंदोलन में उनकी भूमिका और अन्य वस्तुओ पर लेखको की युवा पीढ़ी को रचनात्मक तरीके से सामने लाना है |
PM Yuva Yojana Overview
योजना का नाम | युवा प्रधानमंत्री योजना 2023 |
योजना का प्रकार | भारत सरकारी योजना |
लाभार्थी | देश के युवा लेखक |
उद्देश्य | लेखकों को प्रोत्साहित करें |
युवा प्रधानमंत्री योजना 2023
यह योजना लेखको की एक धरा विकसित करने में सहायता करेगी जो भारतीय विरासत, संस्कृति और ज्ञान प्रणाली आदि के बारे में लिख सके | शिक्षा मंत्रालय के तहत नेशनल बुक ट्रस्ट, भारत संरक्षण के सुव्यवस्थित चरणों के तहत इस योजना का कार्यान्वयन किया जायेगा | नेशनल बुक ट्रस्ट के माध्यम से तैयार की गई पुस्तको का प्रकाशन किया जायेगा | एक भारत श्रेष्ठ भारत को बढ़ावा देने के लिए इन पुस्तको का कई भाषा में अनुवाद किया जायेगा |
PM Yuva Yojana Selection Process
इस योजना के तहत अखिल भारतीय प्रतियोगिता के आधार पर लेखको का चयन किया जायेगा | कुल 75 लेखको का इस योजना के तहत चयन किया जायेगा | विजेताओ की घोषणा 15 अगस्त 2021 को की जाएगी | योजना के तहत लेखको को प्रख्यात लेखक व संरक्षक के माध्यम से प्रशिक्षित किया जायेगा | 15 दिसम्बर 2021 तक सभी प्रकाशन के लिए पांडुलिपियों को पढ़ा जायेगा | राष्ट्रीय युवा दिवस यानि 12 जनवरी 2022 को सभी प्रकाशित पुस्तको का विमोचन किया जायेगा |
युवा प्रधानमंत्री योजना के तहत प्रतेक लेखक को 6 महीने तक प्रतिमाह 50,000 रूपये छात्रवृति के रूप में दिया जायेंगे | भारत के युवा और नवोदित लेखक जिनकी उम्र 30 वर्ष या इससे कम है वे इस योजना में भाग ले सकते है |
युवा प्रधानमंत्री योजना की विशेषताएं
- केंद्र सरकार के द्वारा 29 मई 2021 को देश के नवोदित और नवयुवक लेखकों के लिए PM Yuva Yojana को शुरू किया गया है |
- योजना के तहत लेखक को प्रतिमाह 50,000 रूपये की छात्रवृति 6 महीने तक दी जाएगी |
- अखिल भारतीय प्रतियोगिता के आधार पर 75 लेखको का इस योजना में चयन किया जायेगा |
- 15 अगस्त 2021 को विजेताओ की घोषणा की जाएगी |
- 30 वर्ष या इससे कम उम्र के लेखक इस योजना में भाग ले सकती है |
- 15 दिसम्बर 2021 तक सभी पांडुलिपियों का निरिक्षण किया जायेगा |
- 12 जनवरी 2022 को प्रकाशित पुस्तको का विमोचन किया जायेगा |
- नेशनल बुक ट्रस्ट ,तैयार की गई पुस्तको का प्रकाशन करेगा |
- देश की कई प्रकार की भाषाओ में पुस्तको का अनुवाद किया जायेगा |
प्रधानमंत्री युवा योजना के लिए कैसे करें ?
आप नीच दिए गए स्टेप फॉलो करके प्रधानमंत्री युवा योजना के लिए आवेदन कर सकते है:
- सबसे पहले आपको इस योजना की ऑफिसियल वेबसाइट पर आना होगा.
- वेबसाइट के होम पेज पर पीएम स्कीम ऑफ मेंटोरिंग यंग ऑथर्स के आप्शन में पार्टिसिपेट के आप्शन पर क्लिक करें.

- अगले पेज पर आपको क्लिक हियर टू सबमिट का आप्शन दिखाई देगा इस पर क्लिक करें.

- न्यू अकाउंट बनाने के लिए Register Now के आप्शन पर क्लिक करें.

- आपके सामने रजिस्ट्रेशन फॉर्म ओपन हो जायेगा.
- आवश्यक विवरण दर्ज करें और Create New Account के आप्शन पर क्लिक करें.
- अकाउंट बनने के बाद लॉग इन पर क्लिक करें.
- यूजर नाम और पासवर्ड की मदद से लॉग इन करें.
- लॉग इन करने के बाद आप आसानी से प्रधानमंत्री युवा योजना के लिए आवेदन कर सकते है.
Conclusion
इस article में हमने आपको PM Yuva Yojana 2023 के बारे में जानकारी प्रदान की है | अगर आपको युवा प्रधानमंत्री योजना के बारे में अन्य किसी भी प्रकार की कोई जानकारी लेनी है तो आप हमे निचे कमेंट में लिख सकते है |