Atal Pension Yojana in hindi, atal pension yojana benefits, apy pension scheme, apy yojana : इस आर्टिकल में हम आपको भारत सरकार की एक पोपुलर पेंशन योजना जिसका नाम अटल पेंशन योजना (APY) है के बारे में पूरी जानकारी विस्तार से बतायेंगे. 60 वर्ष की आयु के बाद अगर आप सरकार से पेंशन प्राप्त करना चाहते है तो यह पेंशन योजना आपके लिए है. इस योजना को 18 से 40 वर्ष पेंशन योजना भी कह सकते है क्युकी इस योजना का लाभ केवल 18 वर्ष से 40 वर्ष कई आयु का व्यक्ति ले सकता है. इस आर्टिकल में हम Atal Pension Yojana से जुड़ी सारी जानकारी प्राप्त करेंगे इसलिए आप इस आर्टिकल को पूरा पढ़ सकते है।

Atal Pension Yojana in Hindi
वर्ष 2015 में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के द्वारा इस योजना को शुरू किया गया था. शुरू में इस योजना को केवल असंगठित क्षेत्र में कार्य करने वाले नागरिको के लिए शुरू किया गया था लेकिन अब इस योजना की सफलता को देखते हुए इसके नियमो में बदलाव किया गया है. नया नियमो के अनुसार Atal Pension Yojana in Hindi का लाभ देश का कोई भी नागरिक ले सकता है. इस योजना में आपको प्रतिमाह प्रीमियम के रूप में अपना योगदान देना होता है.
यह योगदान आवेदक की आयु के आधार पर भिन्न होता है. Atal Pension Yojana 2023 के तहत मिलने वाली पेंशन 1000 रु, 2000 रु, 3000 रु, 4000 रु और 5000 रूपये है. आप प्रतिमाह कितने रूपये की पेंशन प्राप्त करना चाहते है या आपके द्वारा जमा किये जाने वाले प्रीमियम पर निर्भर करता है. अटल पेंशन योजना के तहत लाभार्थी की आयु 60 वर्ष पूरी होने के बाद उसे यह पेंशन मिलती है. 60 वर्ष की आयु से पहले आप अपने खाते से पैसा नहीं निकाल सकते है लेकिन कुछ विशेष परिस्थिति जैसे की आवेदक की मृत्यु जैसे मामलो में आप पैसा पहले निकलवा सकते है.
अटल पेंशन योजना 2023 का सबसे लाभ यह है की इसमें पति और पत्नी दोनों भाग ले सकते है. अगर आप 5000 रूपये की पेंशन के हिसाब से योगदान देते है तो पति और पत्नी दोनों 60 वर्ष की आयु होने के बाद 10,000 रूपये की पेंशन प्रतिमाह प्राप्त कर सकते है. अटल पेंशन योजना के लाभ अनेक है. अगर लाभार्थी की किसी कारणवश मृत्यु हो जाती है तो उसके पति या पत्नी को जीवन भर पेंशन मिलती रहेगी. इनकम टैक्स एक्ट 80C के तहत लाभार्थी को 1.5 लाख रुपये तक का टैक्स बेनिफिट भी मिलता है.
Atal Pension Yojana Overview
योजना का नाम | अटल पेंशन योजना 2023 |
योजना का प्रकार | भारत सरकार की योजना |
किसके द्वारा शुरू की गई | प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के द्वारा |
कब शुरू की गई | वर्ष 2015 में |
लाभार्थी | देश का कोई भी नागरिक |
योजना का लाभ | 5000 रूपये तक की पेंशन प्रतिमाह |
लाभ मिलने की आयु | 60 वर्ष की आयु के बाद |
आवेदन करने की आयु (APY Age limit) | 18 वर्ष से 40 वर्ष |
Atal Pension Yojana का उद्देश्य
इस योजना का मुख्य उद्देश्य नागरिको की वित्तीय मदद करना है. व्यक्ति की आयु जब 60 वर्ष से अधिक हो जाती है तो उसे पैसो की शख्त जरूरत होती है, उस समय वह कोई रोजगार नहीं कर पाता है नागरिको की इसी प्रकर की समस्या को ध्यान में रखते हुए सरकार ने Atal Pension Yojana in Hindi को शुरू किया है. पहले सिर्फ असंगठित क्षेत्र के तहत कार्य करने वाले नागरिक ही इस योजना का लाभ ले सकते है.
लेकिन अब कोई भी व्यक्ति जिसकी आयु 18 वर्ष से 40 वर्ष के बीच है वह इस योजना का लाभ ले सकता है. अटल पेंशन योजना से नागरिको के रहन सहन में बदलाव होगा और उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी. आप अटल पेंशन योजना कैलकुलेटर की मदद से अपनी पेंशन राशी की गणना भी कर सकते है.
कम आयु में अधिक फायदा
आप जितनी जल्दी Atal Pension Yojana in Hindi के लिए आवेदन करेंगे आपको उतना ही अधिक लाभ मिलेगा. अगर आपकी आयु 18 वर्ष की है और आप इस योजना से जुड़ना चाहते है तो आपको हर महीने 210 रूपये का योगदान देना होगा. इस स्थिति में आपको 60 वर्ष की आयु पूरी होने के बाद प्रतिमाह 5000 रूपये की पेंशन मिलेगी. इसलिए जितना जल्दी हो सके आपको इस योजना से जुड़ना चाहिए. APY योजना के तहत मिलने वाली पेंशन गारंटी के साथ मिलती है.
Atal Pension Yojana में योगदान
इस योजना में आपको प्रतिमाह प्रीमियम देना होता है. यह प्रीमियम आपकी आयु के आधार पर भिन्न होता है. अटल पेंशन योजना का लाभ लेने के लिए आपको अपने बैंक खाता लिंक करना होगा जिसमे से आपका प्रीमियम प्रतिमाह ऑटोमेटिक काट लिया जायेगा. आपको ध्यान रखना होता की आपके खाते में इतने रूपये होने चाहिए जितना की पूरा प्रीमियम दिया जा सके. 60 वर्ष की आयु तक आपको इसमें योगदान देना होता है. 60 वर्ष के बाद आपकी पेंशन शुरू हो जाती है.
आप यह योगदान 1 महीने से, 3 महीने से या 6 महीने से भी कर सकते है. योगदान के लिए आपके बैंक खाते से एक ऑटो-डेबिट इंस्ट्रक्शन जोड़ा जाता है जिसकी मदद से अपने आप प्रीमियम काट लिया जाता है. प्रीमियम देने का यह एक मात्र तरीका है. अगर आप समय पर प्रीमियम का भुगतान नहीं करते है तो आपको जुर्माना देना होता है.
आपको प्रतिमाह का कितना प्रीमियम देना होगा आप यह जानकारी अटल पेंशन योजना प्रीमियम चार्ट की मदद से प्राप्त कर सकते है. निचे अटल पेंशन योजना Chart दिया गया है. आप अटल पेंशन योजना प्रीमियम चार्ट PDF फोर्मेंट में डाउनलोड भी कर सकते है :
अटल पेंशन योजना प्रीमियम चार्ट
प्रवेश की आयु | योगदान के वर्ष | पहली मासिक पेंशन 1000 रु | दूसरी मासिक पेंशन 2000 रु | तीसरी मासिक पेंशन 3000 रु | चौथी मासिक पेंशन 4000 रु | पांचवी मासिक पेंशन 5000 रु |
---|---|---|---|---|---|---|
18 | 42 | 42 | 84 | 126 | 168 | 210 |
19 | 41 | 46 | 92 | 138 | 183 | 224 |
20 | 40 | 50 | 100 | 150 | 198 | 248 |
21 | 39 | 54 | 108 | 162 | 215 | 269 |
22 | 38 | 59 | 117 | 177 | 234 | 292 |
23 | 37 | 64 | 127 | 192 | 254 | 318 |
24 | 36 | 70 | 139 | 208 | 277 | 346 |
25 | 35 | 76 | 151 | 226 | 301 | 376 |
26 | 34 | 82 | 164 | 246 | 327 | 409 |
27 | 33 | 90 | 178 | 268 | 356 | 446 |
28 | 32 | 97 | 194 | 292 | 388 | 485 |
29 | 31 | 106 | 212 | 318 | 423 | 529 |
30 | 30 | 116 | 231 | 347 | 462 | 577 |
31 | 29 | 126 | 252 | 379 | 504 | 630 |
32 | 28 | 138 | 276 | 414 | 551 | 689 |
33 | 27 | 151 | 302 | 453 | 602 | 752 |
34 | 26 | 165 | 330 | 495 | 659 | 824 |
35 | 25 | 181 | 362 | 543 | 722 | 902 |
36 | 24 | 198 | 396 | 594 | 792 | 990 |
37 | 23 | 218 | 436 | 654 | 870 | 1087 |
38 | 22 | 240 | 480 | 720 | 957 | 1196 |
39 | 21 | 264 | 528 | 792 | 1054 | 1318 |
40 | 20 | 291 | 582 | 873 | 1164 | 1454 |
अगर आप समय पर अपने प्रीमियम का भुगतान नहीं कर पाते है तो आपको जुर्माना देना होगा. लगाया जाने वाला जुर्माना इस प्रकार है:
- यदि प्रतिमाह का योगदान 100 रु तो जुर्माना 1 रु.
- यदि प्रतिमाह का योगदान 101 रु से 500 रु. तो जुर्माना 2 रु.
- यदि प्रतिमाह का योगदान 501 रु से 1000 रु. तो जुर्माना 5 रु.
- यदि प्रतिमाह का योगदान 1001 रु से अधिक तो जुर्माना 10 रु.
फिर भी अगर आप नियमित भुगतान नहीं कर पाते है तो आपके अटल पेंशन खाते (Atal Pension Account) पर निम्न करवाई होगी:
- भुगतान ना होने के 6 महीने के बाद आपका खाता ब्लोक हो जायेगा.
- भुगतान ना होने के 12 महीनो के बाद आपका खाता इनएक्टिव हो जायेगा.
- भुगतान ना होने के 24 महीनो के बाद आपका खाता पूरी तरह से बंद हो जायेगा.
Atal Pension Yojana की विशेषताएं
- अगर लाभार्थी की मृत्यु हो जाती है तो उसके पाटनर को जीवन भर पेंशन मिलेगी. अगर पति और पत्नी दोनों की मृत्यु हो जाती है तो उसके बचो को यह पेंशन दी जाएगी.
- आप किसी भी बैंक में जाकर अटल पेंशन योजना ऑनलाइन आवेदन कर सकते है.
- अगर आप समय पर प्रीमियम का भुगतान नहीं कर पाते है तो आपको जुर्माना देना होता है.
- यह योजना आपके लिए एक प्रकार से बचत योजना का कार्य भी करती है, इस योजना में निवेश करके आप अच्छा रिटर्न समय पर प्राप्त कर सकते है.
- इनकम टैक्स एक्ट 80C के तहत लाभार्थी को टेक्स बेनेफिट्स मिलता है.
- एक बार आवेदन करने के बाद आप अटल पेंशन योजना ऑनलाइन चेक कर सकते है.
- आप किसी भी बैंक या पोस्ट ऑफिस में जाकर अपना Atal Pension Yojana Account ओपन करवा सकते है.
मृत्यु के बाद अटल पेंशन योजना का लाभ
अगर किसी कारण वश खाताधारक की मृत्यु हो जाती है तो मृत्यु के बाद भी इसका लाभ उसके पति या पत्नी को मिलता रहेगा. अगर पति या पत्नी दोनों की मृत्यु हो जाती है उनके नॉमिनी को इसका पूरा लाभ प्राप्त होगा. खाताधारक की अगर मृत्यु 60 वर्ष की आयु से पहले हो जाती है तो उसका पाटनर इस योजना को आगे जारी रख सकता है और इसका लाभ (Atal Pension Yojana death benefits) कर सकता है. विभाग ग्राहकों को उसके खाते से जुडी जानकारी SMS के माद्यम से प्रदान करेगा. वर्ष में एक बार ग्राहक को खाते का एक भौतिक विवरण प्राप्त होगा.
Atal Pension Yojana Eligibility
इस योजना का लाभ केवल वे ही लोग ले सकते है जो इसके लिए पात्रता रखते है. आवेदन करने के लिए आपमें निम्न पात्रता का होना जरुरी है:
- आवेदक भारत का निवासी होना चाहिए.
- कोई भी व्यक्ति जिसकी आयु 18 वर्ष से 40 वर्ष है वह इस योजना के लिए आवेदन कर सकता है.
- पति और पत्नी दोनों अलग अलग खाता खुलवाकर एक साथ इस योजना के लिए आवेदन कर सकते है.
- आवेदक के पास बैंक या पोस्ट ऑफिस में सेविंग अकाउंट होना जरुरी है.
- बैंक खाते में आपका मोबाइल नंबर और आधार कार्ड का लिंक होना जरुरी है.
- आपके आधार कार्ड से आपका मोबाइल नंबर लिंक होना चाहिए.
- एक व्यक्ति के पास केवल एक खाता हो सकता है.
- आपको इस योजना में कम से कम 20 वर्षो तक योगदान करना होगा.
कोन आवेदन नहीं कर सकता
यहाँ पर उन लोगो की सूचि दी गई है जो इस योजना में आवेदन नहीं कर सकते है:
- एसे लोग जो आयकर के दायरे में आते है वे इस योजना का लाभ नहीं ले सकते है.
- सरकारी कर्मचारी पात्र नहीं है.
- पहले जो EPF, EPS जैसी योजना का लाभ अगर कोई ले रहा है तो वह पात्र नहीं है.
- NRI पात्र नहीं है.
- अगर कोई व्यक्ति इस योजना के कार्यकाल के दौरान NRI बन जाता है तो उसका खाता बंद कर दिया जायेगा.
Atal Pension Yojana Documents required
अटल पेंशन योजना का लाभ लेने के लिए और इसमें आवेदन करने के लिए आपके पास सभी जरुरी डॉक्यूमेंट होने चाहिए. आप अपने नजदीकी बैंक की शाखा में जाकर भी डॉक्यूमेंट के बारे में अधिक जानकारी ले सकते है.आवेदन करने के लिए आपके पास निम्न डॉक्यूमेंट होने चाहिए:
- आधार कार्ड
- भरा हुआ अटल पेंशन योजना फॉर्म
- पासपोर्ट साइज़ फोटो
- बैंक खाता विवरण
- मोबाइल नंबर
- निवास का प्रमाण
- पहचान का प्रमाण
अटल पेंशन योजना के लिए आवेदन कैसे करे?
अगर आप इस योजना की सभी शर्तो को पूरा करते है तो आप किसी भी बैंक या पोस्ट ऑफिस में जाकर अपना खाता खुलवा सकते है. खाता खुलवाने की जानकारी आप नजदीकी बैंक की शाखा में जाकर भी प्राप्त कर सकते है. निचे खाता खुलवाने की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी गई है:
- सबसे पहले आपको अपने नजदीकी बैंक की शाखा में जाना होगा जो APY Scheme का लाभ प्रदान कर रहा हो.
- बैंक शाखा में जाकर बैंक के कर्मचारी से आपको सम्पर्क करना होगा जो आपको अटल पेंशन स्कीम के बारे में पूरी जानकारी प्रदान करेगा.
- आपको एक फॉर्म दिया जायेगा जो आपको सही सही भरना होगा.
- उसके साथ अपने जरुरी डॉक्यूमेंट अटेच करने होंगे.
- आपको अपने बैंक खाता की जानकारी, आधार कार्ड, मोबाइल नंबर आदि की जानकारी देनी होगी और जमा कर देना है.
- पहला प्रीमियम आपके द्वारा लिंक किये गए खाते से काट लिया जायेगा.
- इसके बाद ऑटोमेटिक यह योगदान काट लिया जायेगा.
- बैंक आपको रसीद नंबर देगा जो आपको अपने पास सुरक्षित रखनी है.
अटल पेंशन योजना फॉर्म डाउनलोड कैसे करे?
अगर आप Atal Pension Yojana Form Download करना चाहते है तो आप यहाँ पर दिए गए स्टेप फॉलो करके डाउनलोड कर सकते है. आप बैंक की किसी भी शाखा में जाकर भी यह फॉर्म प्राप्त कर सकते है लेकिन कुछ अटल पेंशन योजना ऑफिसियल वेबसाइट है जो आपक ऑनलाइन फॉर्म डाउनलोड करने की सुविधा प्रदान करती है. आप NSDL और PFRDA दोनों वेबसाइट से यह फॉर्म डाउनलोड कर सकते है.
फॉर्म डाउनलोड करने के लिए निचे दिए गए स्टेप फॉलो करे:
- सबसे पहले आपको NSDL की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा.
- वेबसाइट पर आने के बाद आपको अटल पेंशन योजना के आप्शन पर क्लिक करना है.
- इसके बाद आपको APY Form download के आप्शन पर क्लिक करना है.

- क्लिक करने के बाद पीडीऍफ़ फोर्मेंट में आपके सामने फॉर्म ओपन हो जायेगा.
- इस फॉर्म को आप डाउनलोड कर सकते है.
अटल पेंशन योजना का फॉर्म कैसे भरें?
फॉर्म डाउनलोड करने के बाद आपको यह जानना जरुरी है की फॉर्म कैसे भरा जाता है. इसके लिए आप निचे दिए गए स्टेप फॉलो करे:
- सबसे पहले फॉर्म डाउनलोड करना है.
- फॉर्म में आपको अपना नाम, मोबाइल नंबर, पति या पत्नी का नाम, जन्म तिथि, ईमेल आईडी, वैवाहिक स्थिति, नामांकित व्यक्ति का नाम, ग्राहक के साथ नामित व्यक्ति का संबंध, ग्राहक की आयु आदि जानकारी दर्ज करनी है.
- फिर आपको बैंक का नाम, बैंक की शाखा और बैंक खाता नंबर देना है.
- फिर आपको पेंशन राशी की जानकारी देनी है की आपको प्रतिमाह कितने रूपये की पेंशन चाहिए यानि की 1000 रु, 2000 रु, 3000 रु, 4000 रु और 5000 रूपये.
- अगर नॉमिनी व्यक्ति नाबालिग है तो उसके लिए अतिरिक्त जानकारी देनी होगी जैसे की जन्म तिथि, अभिभावक का नाम आदि.
- पूरी तरह से फॉर्म भरने के बाद आवेदक को उस पर अपने हस्ताक्षर करना होगा.
- इसके बाद आपको यह फॉर्म बैंक में जाकर जमा करवा देना है.
Atal Pension Yojana Status चेक कैसे करे?
अगर आपने इस योजना के लिए आवेदन किया है तो आप आसानी से अपने आवेदन की स्थिति को जान सकते है. इसके लिए आपको उस बैंक में जाना होगा जिसमे आपने आवेदन किया है. आपको बैंक को अपने रेफरल आईडी देनी होगी. उसके आधार पर बैंक आपको जानकारी देगा की आपकी योजना का स्टेटस क्या है. इसके अलावा आप बैंक के कस्टमर केयर नंबर पर कॉल करके भी अपने आवेदन की स्थिति का पता कर सकते है.
हेल्पलाइन नंबर
- Toll Free Number : 1800 889 1030
निष्कर्ष
इस आर्टिकल में हमने आपको Atal Pension Yojana in Hindi के बारे में पूरी जानकारी प्रदान की है. कोई भी व्यक्ति इस योजना का लाभ ले सकता है और 60 वर्ष की आयु के बाद एक गारंटी के साथ पेंशन प्राप्त कर सकता है. अगर आपको इस योजना में आवेदन करने में कोई दिक्कत आ रही है या फिर आपको इस योजना के बारे में अन्य कोई जानकारी लेनी है तो आप अटल पेंशन योजना टोल फ्री नंबर पर सम्पर्क कर सकते है.