ई श्रमिक कार्ड कैसे बनाएं मोबाइल से 2023 ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

ई श्रमिक कार्ड कैसे बनाएं ऑनलाइन: इस article में हम आपको भारत सरकार के द्वारा शुरू किये गए E Shram Portal के बारे में जानकारी प्रदान करेंगे | अगर आप एक श्रमिक है और आप E Shram Card के लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहते है या फिर आप ई श्रम पोर्टल के बारे में जानकारी प्राप्त करना चाहते है तो यह article आपके लिए है | भारत सरकार के श्रम एवं रोजगार मंत्रालय (Ministry of Labour and Employment) के द्वारा इस पोर्टल को शुरू किया गया है |

श्रमिक इस पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन E Shram Card Registration Online कर सकते है | इस article में हम आपको ई-श्रमिक कार्ड registration की पूरी प्रक्रिया के बारे में जानकारी प्रदान करेंगे | आप अपने मोबाइल फोन की मदद से किस प्रकार से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते है आदि | इस लिए आप से निवेदन है की आप इस article को पूरा अंत तक पढ़े | अगर आप एक ई श्रमिक कार्ड धारक है तो आप ऑनलाइन अपना E Shram Card Payment Status Check कर सकते है जिससे आपको यह पता लग जायेगा की आपके खाते में ई श्रम का पैसा आया है या नहीं.

E Shram Portal Registration

इस पोस्ट में क्या है:

ई श्रमिक कार्ड कैसे बनाएं 2023

भारत सरकार श्रमिको की मदद के लिए समय समय पर अनेक प्रकार की सरकारी योजना और पोर्टल लेकर आ रही है | केंद्रीय रोजगार मंत्री भूपेंद्र यादव के द्वारा ई-श्रम पोर्टल को लौंच किया गया है | इस पोर्टल के माध्यम से देश के सभी श्रमिको को एक साथ जोड़ा जायेगा | ई श्रम पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देश के सभी श्रमिको के हितो की रक्षा करना, उनकी सुरक्षा और कल्याण को बढ़ावा देना और उनको सामाजिक सुरक्षा प्रदान करना है | संगठित और असंगठित दोनों क्षेत्रों के श्रमिक E Shram Portal पर रजिस्ट्रेशन कर सकते है और श्रमिक कार्ड प्राप्त कर सकते है |

श्रम और रोजगार मंत्रालय असंगठित श्रमिकों (NDUW) का एक राष्ट्रीय डेटाबेस बनाने के लिए eSHRAM Portal को शुरू किया है जिसे आधार से जोड़ा जायेगा | ऑनलाइन ई श्रम पोर्टल के माध्यम से आप E Shram Card Download PDF कर सकते है | आप अपने नजदीकी CSC Center पर जाकर भी ई श्रमिक कार्ड बनवा सकते है | श्रमिको के इस राष्ट्रीय डेटाबेस में श्रमिको से जुडी हुई पूरी जानकारी जैसे की नाम, व्यवसाय, पता, शैक्षिक योग्यता, कौशल प्रकार और परिवार के विवरण आदि का विवरण होगा |

ई-श्रम पोर्टल के माध्यम से यह डेटाबेश तैयार करके उनको सामाजिक सुरक्षा योजनाओ के लाभ प्रदान किया जायेगा | ई श्रम पोर्टल पर सभी असंगठित श्रमिकों जैसे प्रवासी श्रमिकों, निर्माण श्रमिकों, गिग और प्लेटफॉर्म श्रमिकों आदि का राष्ट्रीय डेटाबेस तैयार किया जायेगा | ई श्रम कार्ड के फायदे बहुत है | इस आर्टिकल में आगे ई श्रमिक कार्ड कैसे बनाएं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई है।

ई श्रमिक कार्ड कैसे बनाएं 2023 Highlight

आर्टिकलई श्रमिक कार्ड कैसे बनाएं 2023
पोर्टल को शुरू किया गयाकेंद्र सरकार के द्वारा
लाभार्थीदेश के श्रमिक
उद्देश्यश्रमिको की मदद करना
मंत्रालयश्रम एंव रोजगार मंत्रालय
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
ऑफिसियल वेबसाइटeshram.gov.in

ई श्रमिक कार्ड कैसे बनाएं मोबाइल से 2023

अगर आप एक श्रमिक है और आप इस पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण करना चाहते है तो आप निचे दिए गए स्टेप follow करें :

e shram card online apply
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको REGISTER on e-Shram का आप्शन दिखाई देगा इस पर क्लिक करना है |
ई श्रमिक कार्ड डाउनलोड
  • आपके सामने Self Registration Form ओपन हो जायेगा |
  • इस फॉर्म में सबसे पहले आपको अपने मोबाइल नंबर दर्ज करना है जो आपके आधार कार्ड से लिंक है |
  • इसके बाद आपको केप्चा कोड दर्ज करना है, निचे दिए गए दोनों आप्शन में No पर क्लिक करना है और इसके बाद Send OPT पर क्लिक करें |
  • आपके मोबाइल नंबर पर एक OTP भेजा जायेगा वो दर्ज करें और submit पर क्लिक करें |
  • अगले पेज पर आपके सामने एक फॉर्म ओपन होगा | इसमें अपने आधार नंबर दर्ज करें और submit पर क्लिक करें |
  • आपके मोबाइल नंबर पर फिर से एक OTP आएगा वो दर्ज करें और वेलिडेट के आप्शन पर क्लिक करें |
  • इसके बाद आपके सामने आपकी सभी जानकारी आ जाएगी | आपको Continue to Other Details के बटन पर क्लिक करना है |
  • आपके सामने ई श्रमिक कार्ड रजिस्ट्रेशन फॉर्म ओपन हो जायेगा जिसमे आपको निम्न जानकारी दर्ज करनी है:
  • Personal Information
  • Residents Details
  • Education Qualification
  • Occupation and skills
  • Bank Account Details
  • सभी जानकारी देने के बाद आपके सामने आपके फॉर्म का Preview आ जायेगा | आपको ये सभी जानकारी चेक कर लेनी है |
  • अगर आपको लगता है की सभी जानकारी सही है तो आपको submit पर क्लिक करना है |
  • इतना करने के बाद आपका ई श्रमिक कार्ड बन जायेगा और आपको एक यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN) मिल जायेगा और एकदम यूनिक होगा |
  • इसी पेज पर आपको Download UAN Card का आप्शन दिखाई देगा इस पर क्लिक करके आप ई श्रमिक कार्ड डाउनलोड कर सकते है |

E Shram Portal Registration Eligibility

ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकरण करने के लिए कुछ पात्रता निर्धारति की गई है जो की यहाँ पर दी गई है :

  • देश का कोई भी असंगठित श्रमिक इस पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कर सकता है |
  • आवेदक आयकर दाता नहीं होना चाहिए |
  • असंगठित क्षेत्र में काम करने वाला श्रमिक पात्र है |
  • आवेदक की आयु 16 से 59 वर्ष के बीच होनी चाहिए |
  • आवेदक ईपीएफओ/ईएसआईसी या एनपीएस (सरकारी वित्त पोषित) का सदस्य नहीं होना चाहिए |
  • प्रवासी श्रमिक, निर्माण श्रमिक, गिग और प्लेटफॉर्म श्रमिक आदि श्रमिक इस पोर्टल पर पंजीकरण कर सकता है | 
  • आपका मोबाइल नंबर , आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए |

ई श्रमिक कार्ड कैसे बनाएं के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • मोबाइल नंबर
  • IFSC कोड के साथ बचत बैंक खाता संख्या
  • अगर आपके पास आधार से जुड़ा मोबाइल नंबर नहीं है तो आप अपने नजदीकी जनसेवा केंद्र (CSC) पर जाकर के और बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण के माध्यम से पंजीकरण कर सकते है |

ई श्रमिक कार्ड पोर्टल न्यू आंकड़े

7 जनवरी 2022 के आंकड़े के अनुसार ई श्रम पोर्टल (E Shram Portal) पर अब तक करीब 20 करोड़ श्रमिको ने रजिस्ट्रेशन पूरा कर लिया है | दिन प्रतिदिन जैसे जैसे श्रमिको को ई श्रमिक कार्ड के फायदे के बारे में जानकारी मिल रही है वे श्रमिक कार्ड के लिए रजिस्ट्रेशन कर रहे है | इन आंकड़ो के अनुसार सबसे ज्यादा रजिस्ट्रेशन OBC वर्ग के श्रमिको के है |

सबसे ज्यादा ई श्रमिक कार्ड पाने वाले OBC 45.29%, सामान्य वर्ग के कामगार 25.80%, एससी 21.98% और एसटी 6.93% है | जो श्रमिक ई श्रम पोर्टल से जुड़ रहे है उनको उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा 500 रूपये की राशी दी जा रही है | अगर अपने अभी तक E Shram Card के लिए आवेदन नहीं किया है तो आप इस लेख को पढ़कर आवेदन कर सकते है |

E Shram Card in Hindi

असंगठित श्रमिको को E Shram Portal पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा | ई श्रम पोर्टल पर पंजीकृत सभी श्रमिको को एक 12 अंको का यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN) दिया जायेगा | यह ई श्रमिक कार्ड पुरे देश में मान्य होगा | श्रमिको को उन्हें अनुभव के आधार पर और उनके कौशल के आधार पर रोजगार प्रदान किया जायेगा |

ई-श्रम पोर्टल के माद्यम से श्रमिको को उनके काम के आधार पर बांटा जायेगा | E Shram Portal के माध्यम से सरकार श्रमिको का डेटाबेस एकत्रित करेगी जिससे सरकार को यह जानने में और भी आसानी होगी की देश में श्रमिको की कितनी संख्या है | उसके बाद सरकार इन श्रमिको की जरूरत के अनुसार सामाजिक सुरक्षा योजनाओ को शुरू करेगी |

ई श्रमिक कार्ड ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन का उद्देश्य

इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य श्रमिको के हित की रक्षा करना है | E Shram Portal के माद्यम से श्रमिको को सुरक्षा प्रदान करना, उनके कल्याण को बढ़ावा देना और उनको सामाजिक सुरक्षा प्रदान करना है | E Shram Portal के माध्यम से श्रमिको को अनेक प्रकार की सरकारी योजनाओं का लाभ दिया जायेगा जिससे श्रमिको के जीवन और सम्मान में सुधार होगा |

ई श्रम पोर्टल के माध्यम से सरकार श्रमिको का डेटा एकत्रित करेगी और उनको सरकारी योजनाओ का लाभ दिया जायेगा | अब आपका श्रमिक कार्ड भी डिजिटल होगा | सरकार ने ई श्रमिक कार्ड बनाने के लिए ई श्रमिक पोर्टल को लौंच किया है जिसकी मदद से आप ऑनलाइन इस श्रमिक कार्ड के लिए आवेदन कर सकते है |

ई श्रमिक कार्ड ताजा आंकड़े

जैसा की ज्ञात है की देश के असंगठित क्षेत्र से जुड़े हुए श्रमिको को लाभ प्रदान करने के लिए भारत सरकार ने E Shram Card को जारी किया है | ताजा आंकड़ो के अनुसार अब तक 15 करोड़ से अधिक श्रमिको ने अपना E Shram Card बनवा लिया है | अगर आपने अभी तक नहीं बनवाया है तो आप इस article को पढ़कर बनाने की प्रक्रिया को समझ सकते है | राज्यों की बात करें तो अब तक सबसे ज्यादा आवेदन उत्तर प्रदेश राज्य से हुए है |

उत्तर प्रदेश में श्रमिक कार्ड बनाने वालो की संक्या 5 करोड़ को छु रही है | E Shram Portal पर रजिस्ट्रेशन करने में दुसरे नंबर पर पश्चिम बंगाल है और तीसरे नंबर पर बिहार राज्य है | ई-श्रमिक कार्ड के फायदे इस article में विस्तार से दिये गए है जिन्हें आप देख सकते है |

ई-श्रमिक कार्ड के फायदे 2023

  • 26 अगस्त 2021 को इस पोर्टल को लौंच किया गया है |
  • केंद्रीय रोजगार मंत्री भूपेंद्र यादव ने E Shram Portal को लौंच किया है |
  • श्रम और रोजगार मंत्रालय (Ministry of Labour and Employment) भारत सरकार ने श्रमिको की मदद करने के लिए श्रमिक पोर्टल को शुरू किया है |
  • ई श्रमिक पोर्टल का मुख्य उद्देश्य श्रमिकों के हितों की रक्षा और सुरक्षा, कल्याण को बढ़ावा देने और सामाजिक सुरक्षा प्रदान करना है |
  • श्रम और रोजगार मंत्रालय के द्वारा असंगठित श्रमिकों (NDUW) का एक राष्ट्रीय डेटाबेस तैयार किया जायेगा जिसे आधार से जोड़ा जायेगा |
  • श्रमिक की जानकारी एकत्रित की जाएगी जिसमे नाम, व्यवसाय, पता, शैक्षिक योग्यता, कौशल प्रकार और परिवार के विवरण आदि सामिल होगा |
  • श्रमिको को उनकी रोजगार योग्यता के आधार पर सामाजिक सुरक्षा योजनाओ का लाभ दिया जायेगा |
  • प्रवासी श्रमिकों, निर्माण श्रमिकों, गिग और प्लेटफॉर्म श्रमिकों आदि E Shram Portal पर रजिस्ट्रेशन कर सकते है |
  • देश के 38 करोड़ से अधिक असंगठित श्रमिको का पंजीकरण इस पोर्टल पर निःशुल्क किया जायेगा और उनको कल्याणकारी योजनाओ का लाभ प्रदान किया जायेगा |
  • ई-श्रम पोर्टल के माध्यम से 38 करोड़ से अधिक असंगठित श्रमिको का डेटाबेस तैयार किया जायेगा |
  • सरकार ने श्रमिको की मदद के लिए टोल फ्री नंबर 14434  भी जारी किया है जिसकी मदद से श्रमिक अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते है |
  • पंजीकृत श्रमिको को एक 12 अंकों का यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN) का ई श्रम कार्ड दिया जायेगा जिसकी मदद से वह श्रमिक पुरे देश में कहीं पर भी सरकारी योजनाओ का लाभ ले सकता है |
  • लेबर एवं एंप्लॉयमेंट मिनिस्ट्री के द्वारा इस पोर्टल का सञ्चालन किआ जाता है |
  • अगर भविष्य में कोरोना जैसे की राष्ट्रीय महामारी या आपातकालीन की स्थिति पैदा होती है तो उस स्थिति में श्रमिको के इस डेटा का उपयोग करके श्रमिको की मदद की जाएगी |
  • इस कार्ड की मदद से सरकार के द्वारा दी जाने वाली सहायता राशी सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में ट्रान्सफर की जाएगी |

12 अंकों का यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN)

यूनिवर्सल अकाउंट नंबर उसी प्रकार से होता है जैसे की आधार कार्ड नंबर होता है, पेन कार्ड नंबर होता है | उसी प्रकार ई श्रम कार्ड नंबर होता है जिसे हम यूनिवर्सल अकाउंट नंबर भी कह सकते है | इस पोर्टल पर पंजीकृत श्रमिको को 12 अंकों का यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN) के साथ ई श्रमिक कार्ड प्रदान किया जायेगा जो पुरे देश में मान्य होगा | इस कार्ड की मदद से संकट के समय श्रमिको को कई प्रकार की सामाजिक सुरक्षा योजनाओ का लाभ दिया जायेगा |

यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN) 12 अंको की एक संख्या है जो असंगठित श्रमिक को eSHRAM पोर्टल पर पंजीकरण करने के बाद दी जाएगी | UAN नंबर एक स्थाई नंबर जो एक बार श्रमिक को देने के बाद पुरे जीवन भर तक अपरिवर्तित रहेगा |

श्रमिको के लिए बिमा कवर

E Shram Portal पर पंजीकृत श्रमिको को दुर्घटना बिमा कवर प्रदान किया जाता है | पंजीकृत श्रमिको को 2 लाख रुपए तक का दुर्घटना बिमा कवर प्रदान किया जाता है | ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकृत श्रमिक की अगर किसी दुर्घटना में मोत हो जाती है या स्थाई रूप से विकलांग होने की स्थिति में 2 लाख रूपये की मदद दी जाती है और आंशिक विकलांग होने की स्थिति में 1 लाख रूपये की मदद प्रदान की जाती है |

E Shram Portal Stake Holder

  • एनपीसीआई
  • ईएसआईसी
  • ईपीएफओ
  • नेशनल इनफॉर्मेटिक्स सेंटर
  • स्टेट/यूटी गवर्नमेंट
  • लाइन मिनिस्ट्रीज/डिपार्टमेंट ऑफ सेंट्रल गवर्नमेंट
  • वर्कर्स फैसिलिटेशन सेंटर एंड फील्ड ऑपरेटर
  • अनोर्गनाइज्ड वर्कर्स एंड देयर फैमिली
  • यूआईडीएआई
  • सीएससी – एसपीवी
  • डिपार्टमेंट ऑफ पोस्ट थ्रू पोस्ट ऑफिस
  • प्राइवेट सेक्टर पार्टनर
  • मिनिस्ट्री ऑफ लेबर एंड एंप्लॉयमेंट
  • मिनिस्ट्री ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी

ई-श्रम पोर्टल के तहत आने वाली योजनायें

ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकृत श्रमिको को अनेक प्रकार की सरकारी योजनाओ का लाभ प्रदान किया जायेगा | यहाँ पर कुछ कल्याणकारी योजना की जानकारी दी गई है जिनका लाभ पंजीकृत श्रमिक ले सकते है :

रोजगार योजनाएं (Employment Schemes):

  • MGNREGA
  • Deen Dayal Upadhyaya-Grameen Kaushalya Yojana (DDU-GKY)
  • Deen Dayal Updhyaya Antyodaya Yojana (DDUAY)
  • PM SVANidhi
  • Pradhan Mantri Kaushal Vikas Yojana (PMKVY)
  • Prime Minister Employment Generation Programme (PMEGP)

सामाजिक सुरक्षा कल्याण योजनाएं (Social Security Welfare Schemes):

  • Pradhan Mantri Shram Yogi Maan-Dhan (PM-SYM) Pension Yojana
  • National Pension Scheme for Shopkeepers, Traders, and the Self-employed Persons (NPS-Traders)
  • Pradhan Mantri Jeevan Jyoti Bima Yojana (PMJJBY)
  • Pradhan Mantri Suraksha Bima Yojana (PMSBY)
  • Atal Pension Yojana
  • PDS
  • Pradhan Mantri Awaas Yojana – Gramin (PMAY-G)
  • National Social Assistance Programme (NSAP) -Old age Protection
  • Ayushman Bharat-Pradhan Mantri Jan Arogya Yojana (AB-PMJAY)
  • Health Insurance Scheme for Weavers (HIS)
  • National Safai Karamcharis Finance and Development Corporation (NSKFDC)
  • Self Employment Scheme for Rehabilitation of Manual Scavengers (Revised)

आयुष्मान भारत योजना: इस प्रधानमंत्री जन अरोग्य योजना भी कहा जाता है | दिए गए लिंक पर क्लिक करके आप इस योजना में आवेदन कर सकते है | प्रधानमंत्री जन अरोग्य योजना के तहत पात्र लाभार्थी का प्रतिवर्ष 5 लाख रूपये तक का इलाज फ्री में किआ जाता है | देश के किसी भी सरकारी या प्राइवेट हॉस्पिटल में आप इस योजना का लाभ ले सकते है | आयुष्मान भारत योजना के तहत लाभार्थी को कैसेलैश इलाज की सुविधा प्रदान की जाती है |

पीएम श्रम योगी मानधन योजना: यह भी एक केंद्र सरकार की योजना है | प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना के तहत असंगठित श्रमिक (UW) जैसे की स्ट्रीट वेंडर, मिड-डे मील वर्कर, हेड लोडर, ईंट भट्ठा मजदूर, मोची, कूड़ा बीनने वाले, घरेलू कामगार, धोबी, रिक्शा चालक, भूमिहीन मजदूर को 3,000 रूपये की पेंशन राशी प्रतिमाह प्रदान की जाती है | लाभार्थी को 60 वर्ष की आयु पूरी होने के बाद यह पेंशन राशी प्रदान की जाती है |

प्रधानमंत्री सुरक्षा बिमा योजना: इस योजना के तहत अगर पंजीकृत श्रमिक की किसी दुर्घटना में मौत हो जाती है या श्रमिक पूर्ण रूप से विकलांग हो जाता है, तो उस स्थिति में लाभार्थी को 2 लाख रूपये की आर्थिक मदद दी जाती है, और आंशिक विकलांग होने की स्थिति में 1 लाख रूपये की वित्तीय मदद दी जाती है | प्रधानमंत्री सुरक्षा बिमा योजना (PMSBY) के तहत लाभार्थी को प्रीमियम का भुगतान करना होता है जो की पहले वर्ष श्रम और रोजगार मंत्रालय, भारत सरकार के द्वारा वहन किया जायेगा |

E Shram Portal Registration ताजा आंकड़े

दिन प्रतिदिन देश के श्रमिक ई श्रम पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कर सकते है | ताजा आंकड़ो के अनुसार अब तक 25 करोड़ से अधिक श्रमिक इस पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कर चुके है | सरकार का उद्देश्य 38 करोड़ श्रमिको को ई श्रमिक कार्ड योजना से जोड़ना है | बहुत सारे किसानो को इस पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करने में दिक्कत का सामना करना पड़ता है | अगर आप भी इस प्रकार की परेशानी का सामना कर रहे है तो आप हमे निचे कमेंट में लिख सकते है या सरकार के द्वारा जारी e-shram Card toll free number – 14434 पर सम्पर्क कर सकते है |

ई श्रमिक कार्ड डाउनलोड कैसे करें?

  • सबसे पहले आपको E Shram Portal की ऑफिसियल वेबसाइट पर आना होगा |
  • वेबसाइट पर आने के बाद आपको Already Registered? UPDATE के आप्शन पर क्लिक करना है |
  • उसके बाद आपका मोबाइल नंबर और केप्चा कोड दर्ज करके Send OTP पर क्लिक करना है |
  • आपका डैशबोर्ड आपके सामने ओपन हो जायेगा |
  • यहाँ पर आपको Download UAN Card का आप्शन दिखाई देगा इस पर क्लिक करना है |
  • जैसे ही आप इस आप्शन पर क्लिक करेंगे आपके सामने आपका ई श्रम कार्ड ओपन हो जायेगा |
  • आप इसे पीडीऍफ़ फोर्मेंट में आसानी से डाउनलोड कर सकते है |

E Shram Portal Login कैसे करें ?

ई श्रम पोर्टल पर लॉग इन करने के लिए आप निचे दिए गए स्टेप follow करें :

  • सबसे पहले आपको ई श्रम पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट पर आना होगा |
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको REGISTER on e-Shram का आप्शन दिखाई देगा इस पर क्लिक करना है |
  • अगले पेज पर आपको State Login का आप्शन दिखाई देगा इस पर क्लिक करें |
  • आपके सामने लॉग इन फॉर्म ओपन हो जायेगा |
  • इसमें आप ईमेल आईडी और पासवर्ड दर्ज करके लॉग इन कर सकते है |

राज्यानुसार ई श्रमिक कार्ड ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

आप देश के चाहे किसी भी राज्य से हो आप इस आर्टिकल को पढ़कर ई श्रम कार्ड के लिए आवेदन कर सकते है | सभी राज्यों में E Shram Card बनाने की प्रक्रिया एक जैसी है:

आंध्र प्रदेशबिहारछत्तीसगढ
गुजरातगोवाझारखंड
केरलहरयाणाहिमाचल प्रदेश
मध्य प्रदेशअरुणाचल प्रदेशकर्नाटक
महाराष्ट्रमिजोरमअसम
नगालैंडमणिपुरमेघालय
राजस्थानसिक्किमतमिलनाडु
त्रिपुरातेलंगानापंजाब
उत्तराखंडउड़ीसाउतर प्रदेश
पश्चिम बंगालअंडमान व नोकोबार द्वीप समूहचंडीगढ़
दिल्लीजम्मू और कश्मीरलक्षद्वीप
लद्दाखदादरा और नगर हवेली और दमन और दीवपुदुचेरी

शिकायत दर्ज कैसे करें ?

  • सबसे पहले पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट पर आयें |
  • होम पेज पर Contact Us के आप्शन में Grievance का आप्शन दिखाई देगा इस पर क्लिक करें |
  • अगले पेज पर आपको Link to Grievance portal का आप्शन दिखाई देगा इस पर क्लिक करें |
  • क्लिक करने के बाद न्यू पेज ओपन होगा | इस पेज पर आपको Lodge Grievance का आप्शन दिखाई देगा इस पर क्लिक करें |
  • आपके सामने Grievance Registration Form ओपन हो जायेगा | इसमें मांगी गई जानकारी दर्ज करके आप अपनी शिकायत कर सकते है |

शिकायत की स्थिति कैसे चेक करें ?

अगर आपने इस पोर्टल के माध्यम से किसी भी प्रकार की शिकायत दर्ज की है तो आप ऑनलाइन अपनी शिकयात की स्थिति चेक कर सकते है | शिकायत की स्थिति को ट्रैक करने के लिए आप यहाँ पर दिए गए स्टेप follow करें :

  • सबसे पहले ई श्रम पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट पर आना होगा |
  • वेबसाइट के होम पेज पर Contact Us के आप्शन में Grievance का आप्शन दिखाई देगा इस पर क्लिक करें |
  • अगले पेज पर आपको View Grievance Status का आप्शन दिखाई देगा इस पर क्लिक करें |
  • आपके सामने एक फॉर्म ओपन होगा | इसमें आप Grievance ID या मोबाइल नंबर दर्ज करके अपनी शिकायत की स्थिति को ट्रैक कर सकते है |

ई श्रमिक कार्ड हेल्पलाइन नंबर

  • Phone number: 011-23389928
  • Toll Free – 14434 
  • Email – eshramcare-mole[at]gov[dot]in

निष्कर्ष

श्रम एवं रोजगार मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा शुरू किये गए ई श्रमिक कार्ड कैसे बनाएं 2023 के बारे में पूरी जानकारी इस article में दी गई है | अगर आप असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले श्रमिक है तो आप इस पोर्टल पर पंजीकरण कर सकते है | अगर आपने अभी तक E Shram Card Registration नहीं किया है तो आप इस article को पढ़कर ई श्रमिक कार्ड के लिए आवेदन कर सकते है |

ई श्रम पोर्टल पर पंजीकरण करने वाले श्रमिको को सरकार के द्वारा अनेक प्रकार की सरकारी योजनाओ का लाभ प्रदान किया जाता है | अगर आपके मन में अभी भी सवाल है की E Shram Card Kaise Banaye? तो आप हमे निचे कमेन्ट में लिख सकते है.

FAQs

ई श्रम पोर्टल क्या है ?

श्रम एवं रोजगार मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा शुरू किये गए इस पोर्टल के माध्यम से देश के असंगठित श्रमिको का डेटा तैयार किया जायेगा जो आधार से लिंक होगा, ताकि श्रमियो को और बेहतर सामाजिक सुरक्षा योजनाओ का लाभ प्रदान किआ जा सके |

असंगठित श्रमिक कौन हैं?

को भी घर का काम करने वाला कर्मचारी, स्वरोजगार करने वाला, असंगठित क्षेत्र में काम करने वाला वेतन भोगी कर्मचारी जो ईएसआईसी या ईपीएफओ का सदस्य नहीं है वो असंगठित श्रमिक के तहत आता है |

असंगठित क्षेत्र क्या है?

असंगठित क्षेत्र में एसी प्रतिष्ठान/इकाइयां शामिल हैं जो वस्तुओं/सेवाओं के उत्पादन/बिक्री में लगी हुई हैं और 10 से कम श्रमिकों को रोजगार देती है |

यूएएन क्या है?

यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN) एक 12 अंकों की संख्या होती है जो ई श्रम पोर्टल पर पंजीकृत श्रमिको को दी जाती है | यह एक स्थाई नंबर होता है और एक बार श्रमिक को देने के बाद पुरे जीवन भर तक अपरिवर्तित रहेगा |

ई श्रम पोर्टल पर पंजीकरण करने के लिए व्यक्ति की आयु कितनी होती चाहिए ?

इस पोर्टल पर पंजीकरण के लिए कोई आय मानदंड नहीं है लेकिन आवेदक आयकर दाता नहीं होना चाहिए |

ई श्रम कार्ड का पेमेंट स्टेटस कैसे चेक करें ?

सबसे पहले आपको ई श्रम पोर्टल पर आना होगा. उसके बाद लॉग इन करें. लॉग इन करने के बाद स्टेटस के आप्शन पर क्लिक करके आप अपना पेमेंट स्टेटस चेक कर सकते है.

ई श्रम कार्ड मैं आवेदन करने हेतु उम्र कितनी होनी चाहिए ?

आपकी आयु 16 से 59 वर्ष के बीच होनी चाहिए.

ई-श्रम पोर्टल किसने शुरू किया है?

भारत सरकार के द्वारा इस पोर्टल को शुरू किया गया है.

17 thoughts on “ई श्रमिक कार्ड कैसे बनाएं मोबाइल से 2023 ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन”

  1. ई श्रमिक कार्ड मोबाइल से बनाने के लिए आपने बहुत अच्छे से बताया धन्यवाद।

    Reply

Leave a Comment