CG Ekikrit Kisan Portal एकीकृत किसान पोर्टल पर पंजीयन हेतु आवेदन पत्र PDF : इस article में हम आपको छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा शुरू किये गए एक नए पोर्टल CG Ekikrit Kisan Portal के बारे में जानकारी प्रदान करेंगे | छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश के किसानो की मदद के लिए समय समय पर कई प्रकार की सरकारी योजना और पोर्टल लेकर आ रही है | छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री भूपेश भघेल जी के द्वारा इस पोर्टल को शुरू किया गया है |
प्रदेश का कोई भी किसान एकीकृत किसान पोर्टल पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकता है | राज्य सरकार ने कृषि विभाग के सहयोग से इस पोर्टल को शुरू किया है | इस article में हम इस पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करने की पूरी प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानेगे इस लिए आप इस article को पूरा अंत तक पढ़े |
यह भी पढ़े: ई श्रमिक कार्ड कैसे बनाएं? 2022
Ekikrit Kisan Portal – [kisan.cg.nic.in] (एकीकृत किसान पोर्टल)
एकीकृत पोर्टल को एनआईसी के द्वारा तैयार किया गया है | किसान इस पोर्टल के माध्यम से कई प्रकार की सरकारी योजनाओ के लिए आवेदन कर सकते है | इस पोर्टल के माध्यम से प्रदेश का कोई भी किसान कई प्रकार की योजनाओ जैसे राजीव गाँधी किसान न्याय योजना, धान उपार्जन, मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना, कोदो, कुटकी, रागी उपार्जन आदि के लिए आवेदन कर सकता है |
अब किसानो को अलग अलग योजना में आवेदन करने के लिए अलग अलग जाने की आवश्यकता नहीं है | पहले किसानो को प्रदेश की विभिन योजना में आवेदन करने के लिए अलग अलग कार्यालयों के चकर कारने पड़ते थे लेकिन अब किसान अपने घर बैठे अपने मोबाइल फोन की मदद से सभी किसान योजना में एक साथ Chhattisgarh Ekikrit Kisan Portal की मदद से आवेदन कर सकता है |
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी के द्वारा अपने निवास कार्यालय में केबिनेट की बैठक से पहले इस पोर्टल को लौंच किया गया है | राज्य सरकार ने एकीकृत पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट kisan.cg.nic.in को लौंच किया है जिसकी मदद से आप इस योजना के लिए आवेदन कर सकते है |
यह भी पढ़े: किसान सम्मान निधि योजना लिस्ट 2022
Highlights of CG Kisan Portal
पोर्टल का नाम | एकीकृत किसान पोर्टल |
राज्य का नाम | छत्तीसगढ़ |
किसके द्वारा शुरू किया गया | सीएम भूपेश भघेल जी के द्वारा |
लाभार्थी | किसान |
उद्देश्य | किसानो को सुविधा प्रदान करना |
ऑफिसियल वेबसाइट | https://kisan.cg.nic.in/ |
एकीकृत किसान पोर्टल का उद्देश्य
इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य किसानो को सरकारी योजनाओ का लाभ पारदर्शिता और आसानी से देना है | पहले किसानो को अलग अलग विभाग की योजना के लिए अलग अलग विभाग में पंजीयन करना होता था जिससे किसानो को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ता था और किसानो के समय और पैसो दोनों की बर्बादी होती थी | किसानो की इसी समस्या को दूर करने के लिए एकीकृत किसान पोर्टल को लौंच किया गया है | इस पोर्टल के माध्यम से किसानो को सिर्फ एक बार पंजीयन करना होगा, उसके बाद किसान सरकार के द्वारा चलाई जा रही सभी योजनाओ का उपयोग कर सकता है |
CG Kisan Portal Statistics
कुल किसान | 1940 |
कुल ग्राम | 20898 |
कुल RAEO | 3301 |
कुल समिति | 2008 |
Chhattisgarh Ekikrit Kisan Portal के लाभ और विशेषताएँ
- राज्य के मुख्यमंत्री श्री भूपेश भघेल जी ने इस पोर्टल को लौंच किया है |
- कृषि विभाग के सहयोग से इस पोर्टल को बनाया गया है और एनआईसी के द्वारा इसे तैयार किआ गया है |
- इस पोर्टल का उद्देश्य किसानो को कई प्रकार की योजनाओ जैसे राजीव गाँधी किसान न्याय योजना, धान उपार्जन, मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना, कोदो, कुटकी, रागी उपार्जन आदि का लाभ एक ही मंच पर प्रदान करना है |
- प्रदेश के किसानो को अब अलग अलग विभाग की योजना में आवेदन करने के लिए अलग अलग कार्यलय या पोर्टल पर नहीं जाना होगा |
- किसान को सीजी एकीकृत किसान पोर्टल पर केवल एक बार रजिस्ट्रेशन करना होगा उसके बाद किसान सभी किसान योजना का लाभ ले सकता है |
- सभी किसान योजना को ऑनलाइन कर देने से और एक ही मंच पर लाने से किसानो के समय और पैसो दोनों की बचत होगी |
- समस्त श्रेणी के भू-स्वामी एवं वन पट्टाधारी कृषक किसान एकीकृत पोर्टल पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते है |
- इस पोर्टल के माध्यम से भूमि एवं गिरदावरी के भुइंया पोर्टल से ऑनलाईन सत्यापन होगा तथा सटीक एवं त्वरित डाटा प्राप्त किया जा सकेगा |
- CG Ekikrit Kisan Portal के माध्यम से किसानो के जमीन के भोतिक सत्यापन और किसान योजनाओ के तहत किसानो को दी जाने वाली राशी की गणना आसानी से की जा सकेगी |
- इस किसान पोर्टल पर उपलब्ध डेटा को आवश्यकतानुसार कैरी फार्वर्ड (आगे बढ़ाया) भी किया जा सकेगा |
- सभी किसान योजनाओ में आवेदन करने के लिए यह पोर्टल किसानो को एक सिंगल विंडो प्रदान करता है |
एकीकृत किसान पोर्टल फॉर्म
इस पोर्टल पर वृक्षारोपण के लिए 30 नंबर तक आवेदन किया जायेगा | खरीफ 2021 के धान उपार्जन के किसानो को उनके फसल और रकबे में परिवर्तन नहीं होने पर पंजीयन की आवश्यकता नहीं है | किसानो के आवेदन और दस्तावेजों का प्रारम्भिक परीक्षण ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी के द्वारा किया जायेगा | किसान एकीकृत पोर्टल को सीजी भुइयां पोर्टल से लिंक किया गया है |
किसान के पंजीकरण करने के समय सहकारी समिति के द्वारा किसान के खासरावार भूमि का विवरण भुइयां से मिलान किया जायेगा | उसके बाद भूमि विवरण और गिरदावरी आंकड़ो का भुइयां पोर्टल से ऑनलाइन सत्यापन किया जायेगा | राजीव किसान न्याय योजना और धान उपार्जन के लिए वन पट्टाधारी किसानो का पंजीकरण इस Ekikrit Kisan Portal पर सहकारी समिति के द्वारा किया जायेगा |
संस्थागत, लिजी, अधिया, रेगहा, बटाईदार, डूबान क्षेत्र हेतु धान उर्पाजन से संबंधित किसानो के पंजीकरण की जाँच खाद्द विभाग के द्वारा सहकारी समिति के माध्यम से की जाएगी | मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना के तहत वन अधिकार पट्टाधारक, ग्राम पंचायतों एवं संयुक्त वन समिति के द्वारा विकसित पोर्टल को किसान एकीकृत पोर्टल से लिंक किया गया है | वृक्षारोपण योजना के तहत किया जाने वाले आवेदनों को संबंधित वन परिक्षेत्र कार्यालय में जमा किया जायेगा |
एकीकृत किसान पोर्टल पर पंजीयन हेतु आवेदन पत्र कैसे भरे?
आपको सबसे पहले इस पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करने के लिए इसकी पात्रता को follow करना होगा | उसके बाद आपके पास मांगे गए सभी दस्तावेज होने जरुरी है | किसान पोर्टल पर पंजीयन हेतु आवेदन फॉर्म भरने की पूरी प्रक्रिया इस article में निचे दी गई है |आवेदन फॉर्म भरने से पहले आपको सभी पात्रता और दस्तावेज को ध्यान से पढ़ लेना है |
एकीकृत किसान पोर्टल के लिए पात्रता
- आवेदक छत्तीसगढ़ का स्थाई निवासी होना चाहिए |
- समस्त श्रेणी के भू-स्वामी एवं वन पट्टाधारी किसान इस पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कर सकते है |
- खरीफ 2021 के धान उपार्जन के किसानो को उनके फसल और रकबे में परिवर्तन नहीं होने पर पंजीयन की आवश्यकता नहीं |
एकीकृत किसान पोर्टल रजिस्ट्रेशन के लिए दस्तावेज
- आधार कार्ड
- आवेदक का पासपोर्ट साइज़ फोटो
- मोबाइल नंबर, आपका मोबाइल नंबर आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए | आप इस लिंक Aadhar Card Link With Mobile Number पर क्लिक करके इसे लिंक कर सकते है |
- निवास प्रमाण
- पटवारी हल्का नंबर
- जमीन के कागजात
- बैंक खाते का विवरण
पंजीयन की प्रक्रिया
- कृषकों द्वारा पंजीयन/संशोधन आवेदन फॉर्म भर कर सम्बंधित RAEO के पास सत्यापन हेतु जमा कर पावती प्राप्त करना |
- RAEO द्वारा सम्बंधित समिति में कृषकों के आवेदन फॉर्म को पहुँचाना |
- समिति द्वारा प्राप्त आवेदन अनुसार कृषकों का पंजीयन/संशोधन करना |
- पंजीयन पश्चात कृषकों को SMS के माध्यम से सूचना |
Chhattisgarh Ekikrit Kisan Portal Registration कैसे करें ?
अगर आप भी एक किसान है और आप इस पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना चाहते है तो आप निचे दिए गए स्टेप follow करें :
- सबसे पहले आपको एकीकृत किसान पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट https://kisan.cg.nic.in/ पर आना होगा |
- वेबसाइट के होम पेज पर आपको आवेदन फॉर्म का आप्शन दिखाई देगा इस पर क्लिक करें |
- क्लिक करने के बाद आपके सामने आवेदन फॉर्म ओपन हो जायेगा |
- यह फॉर्म आपको डाउनलोड करना है |
- फॉर्म डाउनलोड करने के बाद आपको इसमें मांगी गई जानकारी जैसे की कृषक का नाम, पिता का नाम, आधार विवरण, मोबाइल नंबर आदि सही सही दर्ज करना है |
- उसके बाद इस फॉर्म के साथ दस्तावेज अटेच करने है और इसे सम्बंधित RAEO के पास सत्यापन हेतु जमा करवाना है |
- सत्यापन होने के बाद आपको वहां से पावती पर्ची प्राप्त करनी है |
- उसके बाद RAEO के द्वारा सम्बन्धित समिति में आपके आवेदन फॉर्म को पहुँचाया जायेगा |
- समिति द्वारा प्राप्त आवेदन अनुसार कृषकों का पंजीयन/संशोधन किया जायेगा |
- सफल पंजीकरण होने के बाद किसान को SMS के माध्यम से इसकी सुचना दी जाएगी |
एकीकृत किसान पोर्टल फ्लो-चार्ट
आवेदक किसान निचे दिए गए फ्लो-चार्ट की मदद से भी आवेदन की प्रक्रिया को आसानी से समझ सकता है :
CG Kisan Portal Login कैसे करें ?
अगर आप इस पोर्टल पर लॉग इन करना चाहते है तो आप निचे दिए गए स्टेप follow करके इस पोर्टल पर लॉग इन हो सकते है :
- सबसे पहले इस किसान पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट पर आना होगा |
- वेबसाइट के होम पेज पर आपको Login का आप्शन दिखाई देगा इस पर क्लिक करना है |
- आपके सामने लॉग इन फॉर्म ओपन हो जायेगा |
- इसमें आपको यूजर आईडी, पासवर्ड और केप्चा कोड दर्ज करने है और लॉग इन कर लेना है |
RAEO एवं समिति की जानकारी कैसे प्राप्त करें ?
- सबसे पहले एकीकृत किसान पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट पर आना होगा |
- वेबसाइट के होम पेज पर रिपोर्ट के आप्शन में “RAEO एवं समिति की जानकारी” का आप्शन दिखाई देगा इस पर क्लिक करें |
- अगले पेज पर आपके सामने एक फॉर्म ओपन होगा |
- इसमें आपको जिला, तहसील, पंचायत और ग्राम को Select करना है और देखें पर क्लिक करना है |
- इतना करने के बाद आपके सामने सम्बन्धित जानकारी आ जाएगी |
Conclusion
इस article में हमने आपको Chhattisgarh Ekikrit Kisan Portal के बारे में पूरी जानकारी प्रदान की है | छतीसगढ़ सरकार के द्वारा शुरू किया गया यह पोर्टल किसानो के लिए बहुत फायदेमंद होगा | कोई भी किसान इस पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कर सकता है और प्रदेश में चल रही कई प्रकार की योजनाओ का लाभ एक ही जगह पर ले सकता है | इस किसान पोर्टल से प्रदेश के किसानो का समय और पैसो दोनों की बचत होगी |
आशा करता हूँ दोस्तों की आपको यह article informative लगा होगा | अगर आपको यह article अच्छा लगा है तो प्लीज आप इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करें |
सीजी एकीकृत किसान पोर्टल से जुड़े सवाल:
Q. छत्तीसगढ़ एकीकृत किसान पोर्टल क्या है?
Ans. छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा शुरू इस पोर्टल के माध्यम से आप किसी भी सरकारी योजना के लिए आवेदन कर सकते है.
Q. एकीकृत किसान पोर्टल पर पंजीयन हेतु आवेदन पत्र कैसे भरे?
Ans. आवेदन फॉर्म भरने की पूरी जानकारी इस आर्टिकल में दी गई है.
Q. इस पोर्टल को किसके द्वारा शुरू किया गया है?
Ans. मुख्यमंत्री भूपेश भघेल जी के द्वारा.
Q. एकीकृत किसान पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कैसे करें?
Ans. रजिस्ट्रेशन की पूरी प्रक्रिया इस आर्टिकल में दी गई है.
ब्रीफ जानकारी दिया है आपने, बहुत ही अच्छा है. धन्यवाद
काफी मेहनत किया है आपने