Jharkhand Green Ration Card Online Apply 2022 | झारखण्ड ग्रीन राशन कार्ड ऑनलाइन | Green Ration Card Jharkhand Application Form | ग्रीन राशन कार्ड झारखण्ड अप्लाई | ग्रीन राशन कार्ड अप्लाई ऑनलाइन झारखण्ड 2022 | झारखण्ड ग्रीन राशन कार्ड 2022 – राज्य की सरकार प्रदेश के गरीब लोगो की मदद करने के लिए अनेक प्रकार की लाभकारी योजना लेकर के आ रही है | सरकार राशन कार्ड के नियमो में भी समय समय पर बदलाव करती रहती है |
प्रदेश में बहुत से लोग एसे है जिन्हें अभी तक राशन कार्ड का लाभ नहीं मिला है लेकिन अब उनके लिए एक खुशखबरी है | सरकार ने इन लोगो के लिए ग्रीन राशन कार्ड योजना को शुरू किया है | दोस्तों इस आर्टिकल में हम आपको Jharkhand Green Ration Card Online Apply 2022 , इसका उद्देश्य , पात्रता ,दस्तावेज सभी के बारे में जानकारी प्रदान करेंगे इस लिए आप इस आर्टिकल को अंत तक पढ़े |
यह भी पढ़े: ई श्रमिक कार्ड कैसे बनाएं ?
Jharkhand Green Ration Card Online
झारखण्ड सरकार के द्वारा शुरू किये गए इस राशन कार्ड का लाभ केवल उन लोग को मिलेगा जो गरीब है और जिन्हें अब तक राशन कार्ड का लाभ प्राप्त नहीं हुआ है | इस योजना के तहत लाभार्थी को एक रूपये प्रति किलो की दर से 5 किलो अनाज दिया जायेगा | Green Ration Card Jharkhand बनाने के लिए लाभार्थी को नए सिरे से आवेदन करना होगा | अगर आपने राशन कार्ड के लिए आवेदन कर दिया है तो आप इस लिंक राशन कार्ड झारखण्ड लिस्ट 2022 पर क्लिक करके राशन कार्ड सूचि में अपना नाम चेक कर सकते है |
देश के लगभग राज्यों में इस योजना को शुरू किया जा रहा है | राज्य सरकार ने 15 नवम्बर 2020 को इस योजना को पुरे राज्य में लागु कर दिया है | ग्रीन राशन कार्ड झारखण्ड का मुख्य उद्देश्य गरीबी रेखा से निचे जिवन व्यापन करने वाले लोगो की मदद करना है |
यह भी पढ़े: किसान सम्मान निधि योजना लिस्ट 2022
Green Ration Card Scheme Highlights
योजना का नाम | झारखण्ड ग्रीन राशन कार्ड |
योजना टाइप | राज्य सरकार की योजना |
राज्य | झारखण्ड |
लाभार्थी | राज्य के गरीब परिवार |
उद्देश्य | राज्य के गरीब लोगो की मदद करना |
ऑफिसियल वेबसाइट | https://aahar.jharkhand.gov.in/ |
यह भी पढ़े: Jharkhand Viklang Pension Yojana
ग्रीन राशन कार्ड झारखंड का उद्देश्य
इस योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य के गरीबी रेखा से निचे जिवन व्यापन करने वाले लोगो की आर्थिक मदद करना है | राज्य के बहुत से एसे लोग है जिन्हें अब तक राशन कार्ड नहीं मिला है | सरकार ने एसे लोगो को राशन कार्ड देने के लिए ग्रीन राशन कार्ड योजना को शुरू किया है | Green Ration Card की मदद से सरकार के द्वारा लाभार्थी को सिर्फ एक रूपये प्रति किलो की दर से राशन दिया जायेगा | लाभार्थी को योजना के तहत 5 किलो अनाज दिया जायगा |
यह भी पढ़े: Jharkhand Labour Card List 2022
Green Ration Card Benefits – ग्रीन राशन कार्ड के लाभ
- जिन लोगो को अब तक राशन कार्ड का लाभ मिला है उन लोगो को ग्रीन राशन कार्ड दिया जायेगा |
- राज्य के गरीब परिवार को यह राशन कार्ड दिया जायेगा |
- SC/ST वर्ग के लोगो को इस राशन कार्ड के लिए प्राथमिकता दी जाएगी |
- ग्रीन राशन कार्ड बनवाने के लिए आपको नए सिरे से आवेदन करना होगा |
- आप Green Ration Card Jharkhand के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदन कर सकते है |
- ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आपको खाद्द एवं नागरिक आपूर्ति विभाग की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर के आवेदन करना होगा |
- इस योजना के तहत लाभार्थी को एक रूपये प्रति किलो के हिसाब से 5 किलो अनाज दिया जायेगा |
यह भी पढ़े: Bhulekh Jharkhand Khatauni
झारखण्ड ग्रीन राशन कार्ड की शर्तें
- यह राशन कार्ड परिवार के महिला मुखिया के नाम पर बनाया जायेगा |
- आवेदक महिला मुखिया की उम्र 18 साल या इससे अधिक होनी चाहिए |
- अगर परिवार में 18 साल या इससे अधिक उम्र की महिला मुखिया नहीं है तो परिवार के सबसे अधिक उम्र के पुरुष मुखिया के नाम पर ग्रीन राशन कार्ड बनाया जायेगा |
- राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत पहले से लंबित आवेदन पत्रों को इस योजना में शामिल करने के लिए विचार किआ जायेगा |
- आपको ग्रीन राशन कार्ड झारखण्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा |
- अगर आपको ऑनलाइन आवेदन करने में किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत आ रही है तो आप ऑफलाइन आवेदन कर सकते है |
यह भी पढ़े: Old Age Pension Jharkhand
Green Ration Card Jharkhand के लिए पात्रता
- आवेदक की उम्र 18 साल या इससे अधिक होनी चाहिए |
- परिवार की महिला मुखिया के नाम पर राशन कार्ड बनाया जायेगा |
- अगर आवेदक के पास पहले से राशन कार्ड है तो वो इस योजना में आवेदन नहीं कर सकता है |
- प्रदेश के गरीब परिवार ही इस राशन कार्ड के लिए पात्र है |
- लाभार्थी के पास अगर दो पहिया या चार पहिया वाहन है तो वो इसमें आवेदन नहीं कर सकता है |
- यदि आपके पास पक्का घर है , आपके परिवार में कोई सरकारी नौकरी कर रहा है या फिर परिवार में किसी को पेंशन मिल रही है तो आप Jharkhand Green Ration Card के लिए पात्र नहीं है |
यह भी पढ़े: Jharkhand Voter List 2022
Jharkhand Green Ration Card Online के लिए दस्तावेज
- आधार कार्ड
- बैंक खाता पासबुक
- मोबाइल नंबर , आपके आधार से आपका मोबाइल नंबर लिंक होना चाहिए | आप इस लिंक आधार कार्ड लिंक विथ मोबाइल नंबर पर क्लिक करके इसे लिंक कर सकते है |
- जाती प्रमाण पत्र (SC/ST/PVTG) के लिए
- विधवा/विधुर होने पर /पति या पत्नी का प्रमाण पत्र
- विकलांग प्रमाण पत्र (विकलांग की स्थिति में)
- सभी दस्तावजो का साइज़ 500 kb तक होना चाहिए |
- मेडिकल प्रमाण पत्र (बीमार होने की स्थिति में)
यह भी पढ़े: मुख्यमंत्री श्रमिक योजना
Green Ration Card ऑनलाइन आवेदन कैसे करें ?
यदि आप भी यह राशन कार्ड बनाना चाहते है तो और आप इसके लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहते है तो आप निचे दिए गए स्टेप फोल्लो करें :-
- ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आपको सबसे पहले खाद्द एवं नागरिक आपूर्ति विभाग झारखण्ड की ऑफिसियल वेबसाइट पर आना होगा | इस लिंक पर क्लिक करने पर आप इस वेबसाइट के होम पेज पर आ जायेंगे |
- वेबसाइट के होम पेज पर आपको ग्रीन कार्ड के आप्शन में ग्रीन कार्ड ऑनलाइन आवेदन का आप्शन दिखाई देगा इस पर क्लिक करना है |
- क्लिक करने के बाद न्यू पेज ओपन हो जायेगा |
- न्यू पेज पर आने के बाद आपको Register का आप्शन दिखाई देगा इस पर क्लिक करना है |
- क्लिक करने के बाद अगला पेज ओपन हो जायेगा |
- इस फॉर्म में आपको आधार कार्ड नंबर ,नाम दर्ज करके चेक बॉक्स पर क्लिक करना है उसके बाद Next पर क्लिक करना है |
- न्यू पेज पर आने के बाद आपके सामने रजिस्ट्रेशन फॉर्म ओपन हो जायेगा इसमें आपको मंगी गई सभी जानकारी सही सही दर्ज करनी है उसके बाद Register पर क्लिक करना है |
- उसके बाद आपको रजिस्ट्रेशन नंबर मिल जाते है फिर आपको personal detail में सभी जानकारी सही सही दर्ज करनी है और Save Draft पर क्लिक करना है |
- उसके बाद आपको bank details ,Additional details में जानकारी दर्ज करके Save Draft पर क्लिक करना है |
- फिर आपको Add Family Member में अपने परिवार का आधार कार्ड अपलोड करना है और सबमिट पर क्लिक करना देना है |
- इसके बाद आपको Upload Document में सभी दस्तावेज अपलोड करने है और Save Draft पर क्लिक कर देना है |
- उसके बाद आपको Preview के आप्शन में मांगी गई जानकारी दर्ज करके फाइनल सबमिट कर देना है | इस प्रकार से आपका ग्रीन राशन कार्ड झारखण्ड के लिए आवेदन पूरा हो जायेगा |
ग्रीन राशन कार्ड झारखण्ड आवेदन की स्थिति कैसे देखें ?
- आपने आवेदन का स्टेटस चेक करने के लिए आपको सबसे पहले खाद्द एवं नागरिक आपूर्ति विभाग की ऑफिसियल वेबसाइट पर आना होगा |
- वेबसाइट के होम पेज पर ऑनलाइन सेवा के आप्शन में आवेदन की स्थिति का आप्शन दिखाई देगा इस पर क्लिक करना है |क्लिक करने के बाद अगला पेज ओपन हो जायेगा |
- न्यू पेज पर आने के बाद आपको अपने राशन कार्ड नंबर दर्ज करके Check Status पर क्लिक करना है | क्लिक करने के बाद आपके सामने आपके आवेदन की स्थिति आ जाएगी |
Jharkhand Green Ration Card ऑफलाइन आवेदन कैसे करें ?
- ऑफलाइन आवेदन करने के लिए आपको सबसे पहले ग्रीन राशन कार्ड का आवेदन फॉर्म डाउनलोड करना होगा |
- आप निचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके फॉर्म डाउनलोड कर सकते है |
- Green Ration Card Jharkhand Application Form
- आपको यह फॉर्म डाउनलोड करना है | फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सही सही दर्ज करनी है उसके बाद दस्तावेज अटेच करने है और इसे खाद्द एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के कार्यालय में जमा करवाना है |
Green Ration Card हेल्पलाइन नंबर
इस article में झारखण्ड ग्रीन राशन कार्ड के बारे में पूरी जानकारी प्रदान की गई है | प्रदेश का कोई भी नागरिक जो इस राशन कार्ड के लिए पात्रता रखता है वो इसमें आवेदन कर सकता है | अगर आपको ग्रीन राशन कार्ड में आवेदन करने में किसी भी प्रकार की दिक्कत आ रही है या फिर आपको इस राशन कार्ड योजना के बारे में अधिक जानकारी लेनी है तो आप निचे दिए गए हेल्पलाइन नंबर पर सम्पर्क कर सकते है :
- टोल फ्री नंबर – 18003456598
Conclusion
इस article में झारखण्ड ग्रीन राशन कार्ड 2022 (Jharkhand Green Ration Card Online Apply) के बारे में पूरी जानकारी आपको दि गई है | राज्य का कोई भी व्यक्ति इस article को पढ़कर ग्रीन राशन कार्ड के लिए आवेदन कर सकता है | अगर आपको इस राशन कार्ड के बारे में अन्य किसी भी प्रकार की कोई जानकारी लेनी है तो आप राशन कार्ड हेल्पलाइन नंबर पर सम्पर्क कर सकते है | आशा करता हूँ की आपको यह जानकारी अच्छी लगी होगी | अगर आपको यह article informative लगा है तो प्लीज आप इसे शेयर करें |