MGNREGA wage rate 2024: मनरेगा की मजदूरी कितनी है यहाँ जानें

MGNREGA wage rate 2024: ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा हर वर्ष नरेगा योजना की नई दर जारी की जाती है। वर्ष 2024-25 के लिए यह दर जारी कर दी गई है। इस दर के अनुसार सबसे कम दर अरुणाचल प्रदेश और नागालैंड (234 रु. प्रतिदिन) की है और सबसे अधिक दर हरियाणा (374 रु. प्रतिदिन) राज्य की है। नई दर के अनुसार इन राज्यों की मजदूरी दर 3% से 11% तक बढाई गई है।

आप सभी राज्यों की मनरेगा मजदूरी दर (MGNREGA wage rate 2024) का पीडीऍफ़ डाउनलोड कर सकते है। इस पीडीऍफ़ का लिंक हम आपको इस आर्टिकल में प्रदान करेंगे जिसे आप अपने डिवाइस में आसानी से डाउनलोड कर सकते है और इसको अपने परिवार के लोगो के साथ शेयर कर सकते है।

इस पोस्ट में क्या है:

MGNREGA wage rate 2024

मनरेगा योजना के तहत 100 दिन का रोजगार लोगो को दिया जाता है। यह भारत सरकार की योजना है। नरेगा में काम करने के बदले में लोगो को प्रतिदिन के हिसाब से मजदूरी दर दी जाती है जो अलग अलग राज्यों में अलग अलग प्रकार से है। अगर राजस्थान की बात करें तो यह दर 266.00 रूपये प्रतिदन है। वहीँ उत्तर प्रदेश में 237.00 रु. और बिहार में 245.00 रूपये प्रतिदिन है।

1 जनवरी के आंकड़ों के अनुसार वर्तमान समय में 14 करोड़ से अधिक सक्रिय मजदुर नरेगा योजना के तहत कार्य कर रहे है। यह राशी इन लाभार्थिओं के बैंक खातों में सीधे ट्रान्सफर की जाती है। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में यह दर 259.00 रु. प्रतिदन है। सबसे अधिक हरियाणा राज्य में 374 रु. प्रतिदिन और सबसे कम नागालैंड और अरुणाचल प्रदेश में 234 रु. प्रतिदिन है। आप ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर नरेगा के नए आंकड़े चेक कर सकते है।

MGNREGA wage rate 2024 PDF Download

ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा मजदूरी दर की पीडीऍफ़ सूचि को जारी किया गया है। आप निचे दिए गये स्टेप फॉलो करके इस पीडीऍफ़ सूचि को आसानी से अपने मोबाइल या लैपटॉप में डाउनलोड कर सकते है:

  • सबसे पहले आपको विभाग की ऑफिसियल वेबसाइट पर आना होगा।
  • वेबसाइट पर आने के बाद आपको नरेगा के आप्शन में आना होगा।
  • उसके बाद मनरेगा मजदूरी दर पीडीऍफ़ लिंक पर क्लिक करें।
  • जैसे ही आप इस लिंक पर क्लिक करेंगे तो आपके सामने पीडीऍफ़ फोर्मेंट में जानकारी ओपन हो जाएगी।
  • आप डाउनलोड के आप्शन पर क्लिक करके इसे डाउनलोड कर सकते है।

MGNREGA wage rate 2024 list

आप निचे दी गई तालिका में राज्य के अनुसार इस दर को चेक कर सकते है:

राज्यप्रतिदिन मजदूरी दर
आंध्र प्रदेश300.00 रु.
अरुणाचल प्रदेश234.00 रु.
असम249.00 रु.
बिहार245.00 रु.
छत्तीसगढ243.00 र
गोवा356.00 रु.
गुजरात280.00 रु.
हरियाणा374.00 रु.
हिमाचल प्रदेशगैर-अनुसूचित क्षेत्र – 236.00 रु.
अनुसूचित क्षेत्र – 295.00 रु.
जम्मू – कश्मीर259.00 रु.
लद्दाख259.00 रु.
झारखंड245.00 रु.
कर्नाटक349.00 र
केरल346.00 रु.
मध्य प्रदेश243.00 रु.
महाराष्ट्र297.00 र
मणिपुर272.00 रु.
मेघालय254.00 रु.
मिजोरम266.00 रु.
नागालैंड234.00 रु.
ओडिशा254.00 रु.
पंजाब322.00 रु.
राजस्थान266.00 रु.
सिक्किम249.00 र
सिक्किम (तीन ग्राम पंचायतें जिनका नाम ज्ञानथांग, लाचुंग और लाचेन)374.00 रु.
तमिलनाडु319.00 रु.
तेलंगाना300.00 रु.
त्रिपुरा242.00 र
उत्तर प्रदेश237.00 रु.
उत्तराखंड237.00 र
पश्चिम बंगाल250.00 र
अंडमान और निकोबारअंडमान जिला– 329.00 रु.
निकोबार जिला – 347.00 रु.
दादरा और नागर हवेली तथा दमण और दीव324.00 रु.
लक्षद्वीप315.00 रु.
पुडुचेरी319.00. र

अलग अलग राज्यों में नरेगा योजना की मजदूरी दर अलग अलग प्रकार से दी जाती है इसीलिए जब इस दर में बढोतरी की जाती है तो भी यह राज्यों के आधार पर अलग अलग प्रकार से की जाती है। आप अपनी पुरानी दर को नई दर के साथ तुलना करके यह पता कर सकते है की आपके राज्य में यह दर कितनी बढ़ी है। अगर आपको मनरेगा की मजदूरी दर (MGNREGA wage rate 2024) से जुड़ी अन्य कोई जानकारी लेनी है तो आप इस आर्टिकल के कमेंट में लिख सकते है।

Leave a Comment

Join Telegram

sarkari yojana