मुख्यमंत्री मोबाइल वितरण योजना राजस्थान 2023: Rajasthan Free Mobile Yojana

मुख्यमंत्री मोबाइल वितरण योजना राजस्थान 2023: इस आर्टिकल में हम आपको राजस्थान सरकार के द्वारा शुरू की एक नई सरकारी योजना जिसका नाम राजस्थान फ्री मोबाइल योजना 2023 है के बारे में जानकारी प्रदान करेंगे. इस फ्री मोबाइल योजना के तहत सरकार चिरंजीवी परिवारों की महिला मुखिया को फ्री में मोबाइल प्रदान करेगी। अगर आप मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना परिवार के तहत आते है तो आपको इस योजना का लाभ प्राप्त होगा। आपको इस योजना का लाभ मिलेगा या नहीं इसके बारे में चेक करने के लिए आप ऑनलाइन अपना नाम मुख्यमंत्री मोबाइल वितरण योजना List Rajasthan 2023 में चेक कर सकते है।

इस आर्टिकल में हम Rajasthan Free Mobile Yojana 2023 में आवेदन करने की पूरी प्रक्रिया के बारे में जानकारी प्राप्त करेंगे इसलिए आपसे निवेदन है की आप इस आर्टिकल को पूरा अंत तक पढ़े।

Rajasthan Free Mobile Yojana 2023

प्रदेश को डिजिटल बनाने और केंद्र सरकार की डिजिटल इंडिया मुहीम के तहत सरकार समय समय पर कई प्रकार की सरकारी योजना लेकर आ रही है। मुख्यमंत्री मोबाइल वितरण योजना 2023 की घोषणा प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत जी के द्वारा बजट भाषण 2022-23 के दौरान की गई थी। इस योजना का लाभ प्रदेश की 1.35 करोड़ चिरंजीवी परिवार की महिला मुखियों को दिया जायेगा। इस Free Smartphone Yojana Rajasthan के तहत सभी महिलाओं को फ्री मोबाइल दिया जायेगा। इस योअना का लाभ केवल उन्ही महिलाओ को मिलेगा जिनका नाम Free Mobile Yojana list 2023 में आ जाता है।

HIGHLIGHTS:

योजना का नाममुख्यमंत्री फ्री मोबाइल योजना
योजना का प्रकारराज्य सरकार की योजना
लाभार्थीमहिलाएं
लाभफ्री में मोबाइल वितरण
लिस्ट देखने की प्रक्रियाऑनलाइन
योजना बजट12 हजार करोड़ रूपये

फ्री मोबाइल के साथ मिलने वाली सुविधाएँ

लाभार्थी महिलाओ को फ्री मोबाइल के साथ साथ 3 साल तक फ्री इन्टरनेट डेटा, मैसेज, कॉलिंग सुविधा भी दी जाएगी। लाभार्थी महिला इस योजना के तहत मिलने वाले फ्री मोबाइल का लाभ 3 साल तक बिना खुद से रिचार्ज किये ले सकेगी। महिलाओ को हर महीने 5GB डेटा फ्री में दिया जायेगा।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार 15 नवंबर 2022 से चिरंजीवी परिवारों की महिला मुखिया को मुख्यमंत्री मोबाइल वितरण योजना राजस्थान के तहत फ्री में मोबाइल वितरण का कार्य शुरू कर दिया जायेगा। हर ग्राम में लगभग 750 से 1200 पात्र महिलाओ को फ्री में मोबाइल मिलेगा।

मुख्यमंत्री मोबाइल वितरण योजना 2023 का उद्देश्य

इस योजना का मुख्य उद्देश्य महिलाओ को डिजिटल बनाना है और यह तभी संभव हो सकता है जब उन्हें डिजिटल उपकरणों से जोड़ा जायेगा इसलिए सरकार ने इस योजना को शुरू किया है। प्रदेश में ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं जो स्मार्ट फोन खरीदने में असमर्थ है उनको सरकार फ्री में मोबाइल प्रदान करेगी ताकि वे डिजिटल बने और इस डिजिटल दुनिया को बेहतर समझे।

जो महिलाएं चिरंजीवी परिवारों से जुडी हुई है उन सभी को इस योजना का लाभ मिलेगा। सरकार फ्री डेटा भी देगी ताकि महिलाओ को पैसे खर्चे करके रिचार्ज ना करवाना पड़े। फ्री मोबाइल योजना लिस्ट में अपना नाम चेक करने से पहले आपको मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना में अपना नाम चेक करना होगा क्युकी इस योजना का लाभ केवल चिरंजीवी परिवारों की महिला मुखिया ले सकती है।

राजस्थान फ्री मोबाइल योजना के लाभ और उद्देश्य

  • इस योजना के तहत सेल्फ हेल्प ग्रुप की 70000 महिलाओं को ट्रेनिंग दी जाएगी जो लाभार्थी महिलाओ को किसी भी प्रकार से फ्रोड से बचने और पेमेंट करने की जानकारी प्रदान करेगी।
  • इन सेल्फ ग्रुप की महिलाओ को डिजिटल सखियों का नाम दिया गया है।
  • हर ग्राम में 4-4 डिजिटल सखियों को तैनात किया जायेगा।
  • लाभार्थी महिलाओं को जो मोबाइल दिया जायेगा उनकी कीमत 9000-9500 तक है।
  • इस फोन का स्टोरेज 32 GB है और रेम 3GB है।
  • Rajasthan Free Mobile Yojana के लिए सरकार ने 12 हजार करोड़ रूपये का बजट निर्धारित किया है।
  • सरकार का लक्ष्य एक साल में सभी लाभार्थी को मोबाइल का वितरण करना है।
  • महिला इस फोन में 2 सिम का उपयोग एक साथ कर सकती है।
  • अगर आपका सवाल है की महिलाओं को फ्री मोबाइल कब मिलेगा? तो आपको बता दे की 15 नवम्बर से इस योजना के तहत मोबाइल वितरण प्रक्रिया को शुरू कर दिया जायेगा।

राजस्थान फ्री मोबाइल योजना के लिए पात्रता

  • आवेदक राजस्थान राज्य का स्थाई निवासी होना चाहिए।
  • इस योजना का लाभ केवल महिलाओं को मिलेगा।
  • जो महिलाएं चिरंजीवी योजना से जुड़ी हुई है वे इस योजना के लिए पात्र है।
  • आपके पास जन आधार कार्ड होना जरुरी है।

मुख्यमंत्री मोबाइल वितरण योजना के लिए दस्तावेज

  • जन आधार कार्ड
  • चिरंजीवी कार्ड
  • आधार कार्ड
  • पासपोर्ट साइज़ फोटो
  • निवास प्रमाण पात्र
  • राशन कार्ड
  • मोबाइल नंबर

Rajasthan Free Mobile Yojana 2023 Online Registration कैसे करें?

जैसा की हमने आपको बताया की इस योजना का लाभ केवल वे महिलाएं ले सकती है जो चिरंजीवी योजना से जुड़ी हुई है। यानि की अगर आपको इस योजना का लाभ लेना है तो आपको पहले मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना के लिए आवेदन करना होगा। आप निचे दिए गए स्टेप फॉलो करके फ्री मोबाइल योजना लिस्ट में अपना नाम चेक कर सकते है:

  • सबसे पहले आपको मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।
  • वेबसाइट पर आने के बाद रजिस्ट्रेशन की स्थिति खोजे के आप्शन पर क्लिक करें।
  • अपना जन आधार कार्ड दर्ज करें और सर्च के आप्शन पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने एलिजिबिलिटी स्टेटस ओपन हो जायेगा।
  • अगर यहाँ पर Yes लिखा हुआ है तो आप इस योजना के लिए पात्र है।

अधिकतर पूछे जाने वाले सवाल:

राजस्थान फ्री मोबाइल योजना क्या है?

राज्य सरकार द्वारा शुरू इस योजना के तहत प्रदेश की महिलाओ को फ्री में मोबाइल वितरण किया जायेगा।

फ्री मोबाइल कब मिलेगा राजस्थान में?

15 नवम्बर से मोबाइल वितरण का कार्य शुरू किया जायेगा।

इस योजना का लाभ कोन ले सकता है?

चिरंजीवी परिवारों की महिला मुखिया इस योजना का लाभ ले सकती है।

Leave a Comment