Rashtriya Vayoshri Yojana in Hindi राष्ट्रीय वयोश्री योजना Registration: इस आर्टिकल में हम आपको भारत सरकार की एक नई सरकारी योजना जिसका नाम राष्ट्रीय वयोश्री योजना है के बारे में जानकारी प्रदान करेंगे। सरकार समाज के प्रतेक वर्ग को लाभ प्रदान करने के लिए समय समय पर कई प्रकार की योजना लेकर आ रही है। केंद्र सरकार ने देश के बुजुर्गों को लाभान्वित करने और उनको जरुरी जीवन सहायक उपकरण प्रदान करने के लिए इस योजना को शुरू किया है।
अगर आप भी इस योजना का लाभ लेना चाहते है तो आप इसके लिए आवेदन कर सकते है। इस आर्टिकल में हम विस्तार से जानेगे की राष्ट्रीय वयोश्री योजना क्या है, इस योजना के लिए पात्रता, डॉक्यूमेंट क्या है और किस प्रकार से हम Rashtriya Vayoshri Yojana 2023 के लिए आवेदन कर सकते है आदि, इसलिए आप इस आर्टिकल को पूरा अंत तक पढ़े।

Rashtriya Vayoshri Yojana 2023
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के द्वारा वर्ष 2017 में इस योजना को शुरू किया गया था। इस योजना का लाभ देश के बुजुर्गों को दिया जाता है। केंद्र सरकार इस योजना के तहत बुजुर्गो को जीवन सहायक उपकरण प्रदान करती है। Rashtriya Vayoshri Yojana के तहत प्रदान किये जाने वाले सभी उपकरण उच्च गुणवत्ता वाले होते है।
बुजुर्गो की दुर्बलता और विकलांगता के आधार पर उनको ये उपकरण दिए जायेंगे। देश के बुजर्गो के लिए राष्ट्रीय वयोश्री योजना 2023 एक कल्याणकारी योजना है जिसका लाभ देश के हजारो बुजुर्ग ले रहे है। गरीबी रेखा से निचे जीवन व्यापन करने वाले और बेसहारा बुजुर्गो को राष्ट्रीय वयोश्री योजना का लाभ दिया जायेगा।
इस योजना के तहत लाभार्थी को कई प्रकार के उपकरण जैसे की व्हीलचेयर, वॉकिंग स्टिक, एल्बो क्रचेस, ट्राइपॉड्स, क्वैडपोड, वॉकिंग स्टिक, श्रवण यंत्र, कृत्रिम बेंचर्स, स्पेक्टल्स आदि प्रदान किये जाते है। ये सारे उपकरण लाभार्थी को फ्री में दिए जाते है। इस योजना का पूरा खर्च Senior Citizens’ Welfare Fund के द्वारा वहन किया जायेगा। Rashtriya Vayoshri Yojana 2023 पूरी तरह से केंद्र सरकार के द्वारा वित्त पोषित है।
Rashtriya Vayoshri Yojana Highlight
योजना का नाम | राष्ट्रीय वयोश्री योजना 2023 |
किसके द्वारा शुरू की गई | केंद्र सरकार के द्वारा |
कब शुरू हुई | वर्ष 2017 में |
लाभार्थी | देश के सभी वृद्ध लोग |
उद्देश्य | वृद्ध लोगो को जीवन सहायक उपकरण प्रदान करना |
विभाग | न्याय और सामाजिक कल्याण विभाग |
ऑफिसियल वेबसाइट | www.alimco.in |
राष्ट्रीय वयोश्री योजना 2023 का उद्देश्य
इस योजना का मुख्य उद्देश्य बुजुर्गों की मदद करना है। व्यक्ति के बूढ़े होने के बाद उसमे कई प्रकार की शारीरिक समस्याएं जैसे की सुनने, देखने, चलने आदि आ जाती है। वृध होने के बाद उसे दुसरे लोगो पर निर्भर रहना पड़ता है। अपनी आर्थिक स्थिति खराब होने और बेसहारा होने की स्थिति में वह अपने लिए जरुरी उपकरण खरीद नहीं पाता है जिसके कारण उसे अपनी दुर्बलता और विकलांगता के साथ जीना पड़ता है।
इन बुजुर्गो की इस स्थिति को समझते हुए सरकार ने Rashtriya Vayoshri Yojana 2023 को शुरू किया है। जो बुजुर्ग गरीब है , जिनकी आर्थिक स्थिति बहुत खराब है वे इस योजना का लाभ ले सकते है और अपने लिए जरुरी जीवन सहायक उपकरण फ्री में प्राप्त कर सकता है।
Rashtriya Vayoshri Yojana (RVY) के तहत दिए जाने वाले उपकरण
इस योजना के तहत बुजुर्गो को उनकी दुर्बलता और विकलांगता के आधार पर कई प्रकार के जीवन सहायक उपकरण प्रदान किये जाते है जो इस प्रकार से है:
- चलने की छड़ियां
- कोहनी बैसाखी
- वॉकर/बैसाखी
- तिपाई/Quadpods
- कान की मशीन
- व्हीलचेयर
- कृत्रिम डेन्चर
- चश्मा
राष्ट्रीय वयोश्री योजना के लाभ और विशेषताएं
- कृत्रिम अंग निर्माण निगम (ALIMCO) , सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के माध्यम से इस योजना को शुरू किया गया है।
- वर्ष 2017 में केंद्र सरकार के द्वारा बुजुर्गो की मदद करने के लिए राष्ट्रीय वयोश्री योजना को शुरू किया गया है।
- इस योजना के तहत बुजुर्गो को सरकार के द्वारा फ्री में जीवन सहायक उपकरण प्रदान किये जाते है।
- लाभार्थी को व्हीलचेयर, वॉकिंग स्टिक, एल्बो क्रचेस, ट्राइपॉड्स, क्वैडपोड, वॉकिंग स्टिक, श्रवण यंत्र, कृत्रिम बेंचर्स, स्पेक्टल्स जैसे उपकरण प्रदान किये जाते है।
- लाभार्थी को ये उपकरण उनकी दुर्बलता और विकलांगता के आधार पर दिए जाते है।
- Rashtriya Vayoshri Yojana 2023 का लाभ उन बुजुर्गो को दिया जाता है जो गरीबी रेखा से निचे जीवन व्यापन कर रहे है, जिनके पास BPL कार्ड है।
- अगर एक ही व्यक्ति में कई प्रकार की दुर्बलता और विकलांगता पाई जाती है तो उनको प्रतेक के लिए ये उपकरण प्रदान किये जायेंगे।
- आर्टिफिशियल लिम्ब्स मैन्युफैक्चरिंग कॉरपोरेशन (ALIMCO) के द्वारा एड्स और सहायक जीवित उपकरणों के मामले में 1 साल तक फ्री में रखरखाव का कार्य किया जायेगा।
- जहाँ तक संभव हो प्रतेक जिले में 30% तक लाभ महिलाओ को दिया जायेगा।
- कैंप मोड के माध्यम से इन उपकरणों का वितरण किया जाता है।
- जो भी व्यक्ति इस योजना का लाभ लेना चाहता है वह राष्ट्रीय वयोश्री योजना Registration कर सकता है।
- इस योजना के तहत जो खर्च वहन किया जाता है वह Senior Citizens’ Welfare Fund के द्वारा किया जाता है।
Rashtriya Vayoshri Yojana Eligibility
केवल वे लोग ही इस योजना के लिए आवेदन कर सकते है जो इसके लिए पात्रता रखते है। आवेदन करने के लिए आपमें निम्न पात्रता का होना जरुरी है:
- आवेदक भारत का स्थाई निवासी होना चाहिये।
- केवल वृद्ध लोग ही इस योजना का लाभ ले सकते है।
- आवेदक गरीबी रेखा से निचे जीवन व्यापन कर रहा हो।
- आवेदक के पास BPL कार्ड होना जरुरी है।
- आवेदक वृद्ध की आयु 60 वर्ष या इससे अधिक की होनी चाहिए।
राष्ट्रीय वयोश्री योजना के लिए डॉक्यूमेंट
इस योजना में आवेदन करने के लिए आपके पास सभी जरुरी डॉक्यूमेंट होने चाहिए जो इस प्रकार से है:
- आधार कार्ड
- शारीरिक अक्षमता की स्थिति में प्रमाण पत्र या मेडिकल रिपोर्ट
- BPL कार्ड
- आयु प्रमाण
- पासपोर्ट साइज़ फोटो
- मोबाइल नंबर, आपके मोबाइल नंबर से आधार कार्ड लिंक होना जरुरी है.
- वोटर आईडी कार्ड
- वृत्ति पेंशन के लिए जाने की स्थिति में संबंधित दस्तावेज
राष्ट्रीय वयोश्री योजना के लिए आवेदन कैसे करे?
अगर आप Rashtriya Vayoshri Yojana (RVY) की सभी शर्तो को पूरा करते है और आप इस योजना का लाभ लेना चाहते है तो आप निचे दिए गए स्टेप फॉलो करके इस योजना के लिए आवेदन कर सकते है;
- आवेदन करने के लिए आपको सबसे पहले न्याय और सामाजिक कल्याण विभाग की ऑफिसियल वेबसाइट पर आना होगा।
- वेबसाइट पर आने के बाद वेबसाइट के होम पेज पर आपको Vayoshri Registration का आप्शन दिखाई देगा इस पर क्लिक करे।
- क्लिक करने के बाद आपके सामने राष्ट्रीय वयोश्री योजना फॉर्म ओपन हो जायेगा।
- इस फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी आपको सही सही दर्ज करनी होगी।
- उसके बाद अपने जरुरी डॉक्यूमेंट अपलोड करे और फॉर्म को सबमिट कर दें।
- इस प्रकार से आपका आवेदन हो जायेगा।
Rashtriya Vayoshri Yojana Beneficiary 2023 चेक कैसे करे?
इस योजना के तहत beneficiary list चेक करने के लिए आप निचे दिए गए स्टेप फॉलो करे:
- सबसे पहले आपको इस योजना की ऑफिसियल वेबसाइट पर आना होगा।
- वेबसाइट के होम पेज पर आपको RVY Beneficiaries का आप्शन दिखाई देगा इस पर क्लिक करे।
- क्लिक करने के बाद अगले पेज पर आपके सामने इस योजना का पूरा डेशबोर्ड ओपन हो जायेगा।
- यहाँ पर आप वर्ष के अनुसार लाभार्थी की स्थिति को जान सकते है।
हेल्पलाइन नंबर
- Ph.: 91-512-2770873, 2770687, 2770817
- Fax: 91-512-2770617, 2770051, 2770123
- Toll Free No. 1800-180-5129
- Web: www[dot]alimco[dot]in
- E-mail: alimco[at]alimco[dot]in
निष्कर्ष
इस आर्टिकल में हमने आपको Rashtriya Vayoshri Yojana 2023 के बारे में पूरी जानकारी प्रदान की है. देश के बुजुर्गो की मदद करने के लिए सरकार की यह एक कल्याणकारी योजना है. यह योजना पूरी तरह से केंद्र सरकार के द्वारा वित् पोषित है. अगर आपको राष्ट्रीय वयोश्री योजना में आवेदन करने में कोई दिक्कत आ रही है तो आप इसके विभाग से सम्पर्क कर सकते है.