राशन कार्ड डाउनलोड कैसे करें 2023: Ration Card Download [All State]

राशन कार्ड डाउनलोड 2023 Ration Card Download Online: दोस्तों आप अपना राशन कार्ड अब ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते है। खाद्द विभाग के द्वारा नागरिको को सुविधा प्रदान करते हुए राशन कार्ड को ऑनलाइन डाउनलोड करने की सुविधा दी है। आप किसी भी राज्य या गाँव का राशन कार्ड ऑनलाइन घर बैठे अपने मोबाइल फोन की मदद से डाउनलोड कर सकते है। राशन कार्ड को केवल वे ही व्यक्ति डाउनलोड कर सकते है जिनका पहले से राशन कार्ड बना हुआ है। इस आर्टिकल में हम ऑनलाइन राशन कार्ड डाउनलोड करने के बारे में पूरी जानकारी प्राप्त करेंगे इसलिए आप इस आर्टिकल को पूरा अंत तक पढ़ सकते है।

Ration Card Download 2023

जैसा की दोस्तों हम जानते है की राशन कार्ड एक बहुत जरुरी डॉक्यूमेंट होता है जिसकी मदद से हम सरकार के द्वारा दिया जाने वाला राशन बहुत कम दर पर प्राप्त कर सकते है। इसके अलावा हम राशन कार्ड की मदद से कई प्रकार की सरकारी योजनाओं का लाभ भी ले सकते है। बहुत से नागरिको को यह पता नहीं था की वे ऑनलाइन अपना Ration Card Download भी कर सकते है। इस आर्टिकल में हम आपको स्टेप by स्टेप स्क्रीनशॉट के माध्यम से इसे डाउनलोड करने के बारे में जानकारी प्रदान करेंगे।

Ration Card Download Overview

आर्टिकल का नामऑनलाइन राशन कार्ड को डाउनलोड कैसे करें?
राज्यसभी राज्यों के लिए
वर्ष2023
डाउनलोड करने की प्रक्रिया ऑनलाइन
ऑफिसियल वेबसाइटnfsa.gov.in

ऑनलाइन राशन कार्ड डाउनलोड कैसे करें?

आप निचे दिए गये स्टेप फॉलो करके अपने राशन कार्ड को आसानी से डाउनलोड कर सकते है:

  • सबसे पहले आपको राष्ट्रीय खाद्द सुरक्षा पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट nfsa.gov.in पर आना होगा।
Ration Card Download
  • वेबसाइट के होम पेज पर Ration Cards के सेक्शन में Ration Card Details on State Portals के आप्शन पर क्लिक करे।
ration card download pdf
  • इतना करने के बाद आपके सामने सभी राज्यों की लिस्ट ओपन हो जाएगी। आपको यहाँ से अपना राज्य सेलेक्ट करना है, जैसे की हम यहाँ पर बिहार राज्य को सेलेक्ट कर रहे है।
ration card
  • जब आप अपने राज्य के आप्शन पर क्लिक करते है तो आप अपने राज्य की खाद्द विभाग की ऑफिसियल वेबसाइट पर आ जाते है। यहाँ पर आपको सबसे पहले अपना जिला सेलेक्ट करना है।
ration card download online
  • इस पेज पर आने के बाद अगर आप ग्रामीण क्षेत्र से है तो आपको रूरल सेलेक्ट करना होगा और अगर आप शहरी क्षेत्र से है तो आपको अर्बन सेलेक्ट करना है।
download e ration card
  • इस पेज पर आने के बाद आपको अपना ब्लॉक सेलेक्ट करना होगा।
ration card kaise download karen
  • आपके सामने ग्राम पंचायत की सूचि ओपन हो जाएगी इसमें से आपको अपनी पंचायत को सेलेक्ट करना है।
राशन कार्ड डाउनलोड
  • इस पेज पर आने के बाद आपको अपना गाँव सेलेक्ट करना है।
select village
  • इतना करने के बाद आपके सामने राशन कार्ड लिस्ट ओपन हो जाएगी। आपको इस लिस्ट में अपना नाम देखना है और अपने नाम एक सामने अपने राशन कार्ड नंबर पर क्लिक करना है।
ration card list
  • आपके सामने आपका राशन कार्ड ओपन हो जायेगा। राशन कार्ड डाउनलोड करने के लिए आपको इस पेज पर Print Page का आप्शन दिखाई देगा इस पर क्लिक करे।
ration card download pdf
  • अब आपको Save as PDF के आप्शन को सेलेक्ट करना है और Save के आप्शन पर क्लिक करना है।
Ration Card Download
  • इतना करने के बाद आपके डिवाइस में आपका Ration Card Download होकर आ जायेगा। इस प्रकार से आप अपने परिवार में किसी भी व्यक्ति का यह कार्ड डाउनलोड कर सकते है।

राज्यों के अनुसार Ration Card Download

इस आर्टिकल की मदद से आप देश के किसी भी राज्य के राशन कार्ड को डाउनलोड कर सकते है:

ओडिशाउत्तर प्रदेश
पंजाबझारखंड
गुजरातमिज़ोरम
मेघालयछत्तीसगढ़
हिमाचल प्रदेशत्रिपुरा
उत्तराखंडनागालैंड
गोवाचंडीगढ़
दमन और दीवकेरल
महाराष्ट्रहरियाणा
बिहारपश्चिम बंगाल
अरुणाचल प्रदेशदादरा और नगर हवेली
सिक्किमतमिलनाडु
पुदुच्चेरीकर्नाटक
जम्मू और कश्मीरमध्य प्रदेश
आंध्र प्रदेशअंडमान और निकोबार
असममणिपुर
राजस्थानलक्षद्वीप

इस आर्टिकल में दोस्तों Ration Card Download Online के बारे में पूरी जानकारी दी गई है। अगर आपको ऑनलाइन राशन कार्ड की जरूरत है तो आप इस लेख में दिए गये स्टेप फॉलो करके अपना कार्ड डाउनलोड कर सकते है। यदि आपका कोई सवाल है तो आप हमे कमेंट में लिख सकते है।

Ration Card Download Full Video Process

यह भी पढ़े:

FAQs

में राशन कार्ड को कैसे डाउनलोड कर सकता हूँ?

आप खाद्द विभाग की ऑफिसियल वेबसाइट nfsa.gov.in पर जाकर ऑनलाइन अपने राशन कार्ड को डाउनलोड कर सकते है।

Leave a Comment