Sukanya Samriddhi Yojana : भारत सरकार के द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढाओ योजना के तहत सुकन्या समृद्धि योजना (SSY) को शुरू किया गया है | 22 जनवरी 2015 को हमारे देश के प्रधानमंत्री Narendra Modi ji के द्वारा इस योजना को शुरू किया गया है | सुकन्या समृद्धि योजना बेटियों के लिए बचत योजना है | अगर आप अपनी बेटी के पढाई के लिए या शादी के लिए बचत करना चाहते है तो आप केंद्र सरकार की सुकन्या समृद्धि योजना 2023 का लाभ ले सकते है | 10 साल से कम उम्र की कोई भी बेटी अपने भविष्य में बचत के लिए इस योजना का लाभ ले सकती है | इस योजना में लाभार्थी को income tax benefit भी मिलता है | इस आर्टिकल में हम Sukanya Samriddhi Yojana के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त करेंगे।

Sukanya Samriddhi Yojana in Hindi 2023
एसएसवाई योजना केंद्र सरकार की बेटियों के लिए एक छोटी बचत योजना है | सुकन्या समृद्धि योजना के तहत बेटी के माता पिता के द्वारा अपनी बेटी के लिए किसी भी राष्ट्रीय बैंक या पोस्ट ऑफिस में बचत खाता खोला जा सकता है | एसे परिवार जिनकी आय बहुत कम है और जो शेयर बाजार में पैसे लगाने में भरोसा नहीं करते है उनके लिए यह एसएसवाई योजना बेस्ट है | sukanya samriddhi yojana account opening करने के बाद girl child के 21 साल की उम्र तक या 18 साल की उम्र के बाद उसकी शादी तक चलाया जा सकता है | बेटी बचाओ, बेटी पढाओ योजना के तहत भारत सरकार ने इस योजना को शुरू किया है |
सुकन्या समृद्धि योजना interest rate 2023
सुकन्या समृद्धि योजना में ब्याज दरें तिमाही घोषित की जाती है | वित्त वर्ष 2023 में यह ब्याज दर 8% per annum है | पहले यह interest rate 9.1% थी जिसे अब घटाकर कम कर दिया गया है |
सुकन्या समृधि योजना ब्याज की गणना
भारत सरकार के द्वारा इस योजना के तहत ब्याज की गणना को फिक्स किया गया है | योजना के तहत 5 वें दिन की क्लोजिंग और महीने के बीच खाते में सबसे कम बेलेंस पर ब्याज क गणना की जाती है | ब्याज की राशी साल के अंत में लाभार्थी के account में ट्रान्सफर कर दी जाती है | सरकार के द्वारा समय समय पर interest rate बदली जाती है |
Sukanya Samriddhi Yojana Overview
योजना | सुकन्या समृद्धि योजना |
योजना टाइप | केंद्र सरकार की योजना |
लाभार्थी | बेटियां |
खाता खोलने की उम्र | 10 वर्ष से कम |
परिपक्वता अवधि | बेटी की उम्र 21 साल होने तक या बेटी की 18 साल के बाद शादी होने तक |
ब्याज दर | 8% प्रतिवर्ष |
कितनी राशी जमा की जा सकती है | न्यूनतम 250 रूपये अधिकतम 1.5 लाख एक वित्तीय वर्ष |
कुल अवधि | 14 वर्ष |
सुकन्या समृद्धि योजना में परिपक्वता अवधि (Maturity Period)
इस योजना की परिपक्वता अवधि बेटी की उम्र 21 साल होने तक या बेटी की 18 साल के बाद शादी होने तक है | हालाँकि इस योजना में योगदान 14 वर्षो तक किया जाता है इसके बाद खाता मेच्योर होने तक ब्याज अर्जित करना जारी रखता है भले ही इसमें कोई जमा किया गया ना हो |
एक परिवार की कितनी बेटियां Sukanya Samriddhi Yojana का लाभ ले सकती है ?
सुकन्या समृद्धि योजना का लाभ एक परिवार की अधिकतम 2 बेटियों को मिल सकता है | अगर आपके परिवार में 2 से अधिक बेटियां है तो आप केवल 2 बेटियों तक लिए सुकन्या समृद्धि योजना में आवेदन कर सकते है | अगर आपके परिवार में दो जुड़वाँ बेटियां है तो उनको एक माना जायेगा यानि की आपकी तीन बेटियों को इस योजना का लाभ दिया जायेगा | Sukanya Samriddhi Yojana में सरकार के द्वारा समय समय पर बदलाव किये जाते रहते है | नए बदलाव के आधार पर यदि आप दो से अधिक girl child का sukanya samriddhi account खुलवाना चाहते है तो आपको अतिरिक्त जानकारी और अतिरिक्त डाक्यूमेंट्स देने होंगे | अब आपको बेटी के जन्म प्रमाण पत्र के साथ एक हलफनामा भी देना जरूरी होगा |
एसएसवाई का लाभ लेने के लिए बेटी की उम्र क्या होनी चाहिए ?
10 साल से कम उम्र की बेटी ssy account खुलवा सकती है | अगर आपकी बेटी है और आप उसके लिए निवेश करने के लिए इस योजना का लाभ लेना चाहते है तो आपको बेटी की उम्र 10 साल से कम होनी चाहिए तभी आप इस योजना में आप आवेदन कर सकते है |
SSY Account में कितनी राशी जमा कर सकते है ?
sukanya yojana के तहत खोले जाने वाले account में आप न्यूनतम 250 रूपये और अधिकतम 1.5 लाख रूपये एक वित्तीय वर्ष में जमा कर सकते है | girl child के 10 साल से कम की उम्र में आप मात्र 250 रूपये में account ओपन करवा सकते है |
SSY में टैक्स बेनिफिट
सुकन्या समृधि योजना में जमा की राशी पर इनकम टैक्स अधिनियम 1961 के सेक्शन 80 C के तहत टेक्स फ्री है | योजना के तहत निवेश की गई राशी , अर्जित ब्याज और परिपक्वता राशि टेक्स फ्री है | यह छुट प्रतिवर्ष 1.5 लाख रूपये तक के लिए है | सुकन्या समृद्धि योजना में वार्षिक आधार पर जो ब्याज जमा किया जाता है उस पर कोई टेक्स नहीं लगाया जाता है | लड़की के माता पिता या क़ानूनी अभिभावक कोई एक इस टेक्स छुट के लिए दावा कर सकते है |
Sukanya Samriddhi Yojana की विशेषताएं
- बेटियों का भविष्य बनाने के के लिए केंद्र सरकार के द्वारा शुरू की गई यह एक कल्याणकारी योजना है |
- 22 जनवरी 2015 को देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के द्वारा Sukanya Samriddhi Yojana को शुरू किया गया था |
- यह एक बचत योजना है जिसमे आवेदन करके आप अपनी बेटी की शादी या पढाई के लिए पैसो की बचत कर सकते है |
- Sukanya Samriddhi Yojana में 10 वर्ष से कम उम्र की बेटियां आवेदन कर सकती है |
- एक परिवार की अधिकतम दो बेटियां सुकन्या समृद्धि योजना का लाभ ले सकती है लेकिन अगर जुड़वाँ बेटियां है तो तीन बेटियां sukanya scheme का लाभ ले सकती है |
- SSY Account को आप 250 रूपये से शुरू कर सकते है और इसमें अधिकतम 1.5 लाख रूपये तक की राशी जमा कर सकते है |
- सुकन्या समृधि योजना में आपको इनकम टैक्स अधिनियम 1961 के सेक्शन 80 C के तहत टेक्स छुट प्रदान की जाती है |
- SSY योजना का maturity समय बेटी की उम्र 21 साल होने तक या बेटी की 18 साल के बाद शादी होने तक है |
- आप post office या bank में जाकर के Online Sukanya Samriddhi Account खुलवा सकते है |
- अगर खाता धारक की मृत्यु हो जाती है तो खाता बंद करवाया जा सकता है |
- खाताधारक की जान लेवा रोग की स्थिति होने पर या खाता धारक के अभिभावक जो की खाते की देखभाल कर रहे है उनकी मृत्यु होने पर खाता बंद करवाया जा सकता है |
- सुकन्या समृधि योजना एक long term investment है |
सुकन्या समृद्धि योजना में निवेश कैसे करें ?
अब बात कर लेते है की हम sukanya scheme में किस प्रकार से निवेश कर सकते है | आप अपने नजदीकी डाकघर या बैंक में जाकर के इस योजना के तहत निवेश कर सकते है | इसके लिए आपको कुछ केवाईसी दस्तावेज जैसे की आधार कार्ड , पासपोर्ट आदि फॉर्म के साथ अटेच करने है और ड्राफ्ट या चेक के द्वारा जमा करना जरुरी है | आपको अपने नजदीकी डाकघर या सार्वजिनक या निजी बैंक में जाना है , वहां से आवेदन फॉर्म प्राप्त करना है , उस फॉर्म में मांगी गई जानकारी सही सही दर्ज करनी है , अपने दस्तावेज अटेच करने है और वहीँ पर जमा करवाना है |
सुकन्या समृद्धि योजना के नियम
- SSY योजना के तहत 10 साल से कम उम्र की बेटी का ही account ओपन हो सकता है |
- आप किसी भी पोस्ट ऑफिस में या भी बैंक में सुकन्या समृधि योजना का खाता खुलवा सकते है |
- मात्र 250 रूपये में आप यह खाता खुलवा सकते है |
- इस खाते में एक वर्ष में आप न्यूनतम 250 रुपए का और अधिकतम 1.5 लाख रुपए का निवेश कर सकते है |
- एक बेटी के लिए आप केवल एक ही खाता खुलवा सकते है |
- खाता खुलवाते समय आपको बेटी का जन्म प्रमाण पत्र देना जरुरी होगा |
- एक परिवार की अधिकतम दो बेटियाँ सुकन्या समृधि योजना का लाभ ले सकती है अगर बेटी जुड़वाँ है तो तीन बेटियां इसके लिए आवेदन कर सकती है |
- बेटी की आयु 18 वर्ष तक होने तक बेटी के अभिभावकों के द्वारा खाते का सञ्चालन किआ जायेगा |
- बेटी की उम्र जब 18 साल हो जाती है तो वह अपने खाते का सञ्चालन खुद कर सकती है |
- अगर आप सुकन्या समृधि योजना अकाउंट में प्रतिवर्ष 250 रूपये का निवेश नहीं करते है तो आपका खाता डिफॉल्ट कर दिया जायेगा उसके बाद आपको पेनेल्टी के रू में 50 रुपये अधिक देने होंगे |
- खाता खोलने की तिथि से 14 साल तक आप इस योजना में निवेश कर सकते है |
- बेटी की आयु 18 साल की होने पर शादी होने पर या 21 साल की आयु का बाद खाता परिपक्व हो जाता है |
- Sukanya Samriddhi Yojana के तहत वित्त वर्ष के अंत में ब्याज की राशी खाते में जमा की जाती है |
सुकन्या समृधि योजना में खाता मैच्योरिटी से पहले बंद करना
खाताधारक कई प्रकार की स्थिति में मैच्योरिटी से पहेल खाता बंद कर सकता है | आप किन किन स्थिति में इस खाते को मैच्योरिटी से पहले बंद कर सकते है यहाँ पर आप यह जान सकते है :
- शादी होने की स्थिति में – बेटी की उम्र जब 18 साल हो जाती है तो वह शादी के खर्च के उद्देश्य के account मेच्योर होने से पहले अपने account को बंद कर सकती है |
- अगर खाताधारक की किसी कारन मृत्यु हो जाती है को खाते को बंद किआ जा सकता है |
- खाताधारक के अभिभावक जो खाता को देखभाल कर रहे है उनकी मृत्यु होने की स्थिति में खाते को बंद किया जा सकता है |
- यदि खाताधारक के द्वारा किया जाना वाला योगदान उस पर किसी भी प्रकार से बोझ बन रहा है तो वो खाते को बंद कर सकता है |
Sukanya samriddhi account से पैसो की निकासी
बालिका की उम्र जब 18 साल हो जाती है तो वह अपने पढाई के खर्च के लिए जाम राशी का 50% तक निकाल सकती है | 21 साल की आयु होने पर शेष राशी निकाल सकती है |
समय पर राशी जमा ना करने पर
सुकन्या समृधि योजना के तहत आपको खाते में प्रतिवर्ष कम से कम 250 रूपये जमा करवाना होता है लेकिन अगर आप किसी कारन वश खाते में पैसा जमा नहीं करवा पाते है तो आपको प्रतिमाह 50 रूपये की पेनेल्टी देनी होगी | अगर आप यह पेनेल्टी भी नहीं चुकाते है तो आपको खाते में जमा राशी पर post office के saving account के बराबर ब्याज मिलेगा जो अभी 4% फीसदी है |
Sukanya Samriddhi Yojana के तहत आने वाले बैंक
अब तक हमने Sukanya Samriddhi Yojana in Hindi के बारे में बहुत कुछ जाना है अब हम जान लेते है की सुकन्या समृद्धि योजना के तहत आप किन किन बैंक में अपना account खुलवा सकते है | sukanya samriddhi yojana bank list आप यहाँ पर देख सकते है :
बैंक ऑफ इंडिया | इंडियन ओवरसीज बैंक |
सिंडीकेट बैंक | केनरा बैंक |
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया | ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स |
पंजाब नेशनल बैंक | स्टेट बैंक ऑफ बीकानेर एंड जयपुर |
स्टेट बैंक ऑफ हैदराबाद | स्टेट बैंक ऑफ पटियाला |
यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया | आईसीआईसीआई बैंक |
स्टेट बैंक ऑफ मैसूर | भारतीय स्टेट बैंक |
आईडीबीआई बैंक | बैंक ऑफ बड़ौदा |
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया | इलाहाबाद बैंक |
बैंक ऑफ महाराष्ट्र | कॉर्पोरेशन बैंक |
भारतीय बैंक | आंध्रा बैंक |
ऐक्सिस बैंक | यूको बैंक |
विजय बैंक | पंजाब एंड सिंध बैंक |
स्टेट बैंक ऑफ त्रावणकोर | देना बैंक |
Sukanya Samriddhi Yojana Eligibility
हर कोई व्यक्ति अपनी बेटी का खाता इस योजना के तहत नहीं खुलवा सकता है | इसके लिए आपको कुछ पात्रता का पालन करना होगा जो की इस प्रकार से है :
- आवेदक भारत का स्थाई निवासी होना चाहिए |
- आवेदक एक बेटी होनी चाहिए |
- बेटी की उम्र 10 साल से कम होनी चाहिए |
- एक बालिका के नामा पर केवल एक ही खाता खुलवाया जा सकता है |
- एक परिवार की अधिकतम दो बेटियां sukanya samriddhi account खुलवा सकती है |
- अगर दो बेटियां जुड़वाँ है तो तीन बेटियों के लिए यह खाता खुलवाया जा सकता है , जुड़वाँ बेटिओं को एक गिना जायेगा |
- खाता खुलवाते समय आपको बेटी का जन्म प्रमाण पत्र देना जरुरी होगा |
- आप खाता post office या bank किसी में भी खुलवा सकते हो |
सुकन्या समृधि अकाउंट रिओपन कैसे करें ?
- अगर आप किसी वर्ष न्यूनतम योगदान यानि की 250 रुपए जमा नहीं करवा पाते है तो आपका खाता बंद किया जा सकता है | और अगर आपका खाता बंद हो जाता है तो आप उसे दुबारा कैसे ओपन कर सकते है इसके बारे में अब हम जानेगे |
- सबसे पहले आपको पोस्ट ऑफिस में या उस bank में जाना है जहाँ पर आपका account है |
- वहां पर जाने के बाद आपको account रिओपन करने का फॉर्म लेना है |
- फॉर्म में आपको मांगी गई जानकारी सही सही दर्ज करनी है और बकाया राशी का भुगतान करना है | आपका जिस bank या post office में account है वहां से भी आप अधिक जानकारी ले सकते है |
Sukanya Samriddhi Yojana Calculator 2023
- कोई भी सरकार की योजना हो हम यह जरुरु चेक करते है की हमे इस योजना से कितना मुनाफा हो रहा है इसके लिए हम कैलकुलेशन करते है | तो चलिए सुकन्या समृधि योजना में हम एक उदाहरन से कैलकुलेशन को समझते है |
- यदि हम एक वर्ष में 1 लाख रुपए का निवेश करते है और अधिकतम 14 साल तक हम यह निवेश कर सकते है | तो इन 14 साल में कुल निवेश की राशी 14 लाख रूपये हो जाएगी |
- अब इन 14 वर्षो में हम अगर इस राशी को 8% interest rate के साथ केल्कुलेट करते है तो यह राशी 28.32 लाख रूपये होती है | इस प्रकार आप अपनी जमा राशी से दो गुना लाभ प्राप्त कर सकते हो |
SSY account में पैसे जमा करने के मोड
योजना के तहत आप यह राशी चेक, नकद, डिमांड ड्राफ्ट, संबंधित बैंक या डाकघर में ई-ट्रांसफर के माध्यम से जमा करवा सकते है | अगर आप चेक या ड्राफ्ट के माध्यम से यह राशी जमा करते है तो आप जिस तारीख को यह राशी जमा करते है वह नकदीकरण की तारीख होगी |
Sukanya samriddhi yojana account transfer करने की प्रक्रिया
आपके मन में एक सवाल तो जरूर आया होगा की क्या सुकन्या समृद्धि योजना अकाउंट हम एक बैंक से दुसरे बैंक में या एक पोस्ट ऑफिस से दुसरे पोस्ट ऑफिस में ट्रान्सफर कर सकते है तो इसका जवाब है की हाँ आप कर सकते हो | इसके लिए आपको कुछ स्टेप follow करने होंगे |
आपको अपनी पासबुक और KYC documents को bank या post office में ले जाना होगा और आपको account ट्रान्सफर करने का सबूत दिखाना होगा | बैंक या post office में जाकर के आपको यह जानकारी देनी होती है की आप अपना खाता ट्रान्सफर कर रहे है | उसके बाद bank के अधिकारी के द्वारा आपका पुराना खाता बंद किया जाता है |
खाता ट्रान्सफर करते समय आपको ट्रान्सफर रिकवेस्ट फॉर्म भरना होता है | इस प्रकार की प्रक्रिया आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों प्रकार से कर सकते है | सुकन्या समृद्धि योजना अकाउंट ट्रान्सफर करते समय बालिका की आवश्यकता नहीं होती है | आपको जरुरी documents न्यू बैंक में ले जाने है जहाँ पर आपको नई पासबुक दी जाएगी | इस प्रकार से आप अपना खाता ट्रान्सफर कर सकते है |
सुकन्या समृद्धि योजना अकाउंट बैलेंस चेक
आप Sukanya Samriddhi Yojana अकाउंट बैलेंस चेक ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों प्रकार से चेक कर सकते हो | जिस भी बैंक में आप खाता खुलवाते है तो वहां से आपको एक पासबुक प्रदान की जाती है जिसकी मदद से आप कभी भी अपने खाते में बैलेंस चेक कर सकते है | बैलेंस चेक करने के लिए आपको सबसे पहले बैंक से लॉगइन क्रैडेंशियल्स प्राप्त करना होगा | फिर बैंक की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर के लॉग इन करना होगा | पोर्टल के होम पेज पर कंफर्म बैलेंस के आप्शन को select करना है | select करने के बाद आपके सामने बैलेंस की राशी आ जाएगी |
सुकन्या समृद्धि योजना लोन
सुकन्या समृधि योजना के तहत खाते में बची शेष राशी के आधार पर लोन लेने का प्रावधान नहीं है | बेटी के 18 साल की उम्र होने पर आप खाते से 50% की निकासी कर सकते है लेकिन जमा राशी पर लोन नहीं ले सकते है | यह लाभ आप अन्य loan saving scheme जैसे की सार्वजनिक भविष्य निधि पर प्राप्त कर सकते है जो की सार्वजनिक भविष्य निधि खाता खोलने के तीसरे वर्ष से लोन की सुविधा प्रदान करता है |
Sukanya samriddhi account revive करने की प्रक्रिया
अगर आपने यह article पूरा पढ़ा है तो आपको यह जानकारी हो गई होगी की इस योजना के तहत हमे न्यूनतम 250 रुपए जमा करने होते है | अगर किसी वर्ष हम खाते में न्यूनतम राशी भी जमा नहीं कर पाते है तो इस स्थिति में खाता डिफॉल्टरमन माना जाता है | अब अगर आप अपने खाते को revive करना चाहते है तो आपको पहले शेष राशी जाम करनी होगी और उस पर 50 रूपये की पेनेल्टी भी जमा करनी होती है | इतना करने के बाद आपका account revive कर दिया जाता है |
Sukanya Samriddhi Yojana Benefits in Hindi
- SSY योजना उन लोगो के लिए सबसे अधिक लाभदायक हो सकती है जिनके परिवार की स्थिति कमजोर है और जो अपनी बेटियों के लिए बचत करना चाहते है |
- भारत सरकार की यह बेटियों के लिए एक लोंग टर्म scheme है |
- 10 वर्ष से कम आयु की कोई भी बालिका इस योजना का लाभ ले सकती है |
- इस योजना में आपको प्रतिवर्ष निवेश करना होता है जो की न्यूनतम 250 रुपए और अधिकतम 1.5 लाख रूपये है और यह निवेश आपको 14 साल तक करना होता है |
- 14 साल तक निवेश करने पर बेटी के लाखो रूपये account में जुड़ जाते है |
- इस राशी का उपयोग बेटी अपनी पढाई के लिए , अपनी शादी के लिए कर सकती है |
सुकन्या समृद्धि योजना के नुकसान
अगर देखा जाये तो इस योजना में कोई नुकसान नहीं दिखाई देता. यह एक बहुत अच्छी बचत योजना है जो सबसे अधिक ब्याज देती है. जमा और ब्याज पर टेक्स फ्री है. इस योजना में 21 साल तक पैसा रहता है जो कुछ लोगो के लिए परेशानी लगता है. इस योजना में समय समय पर ब्याज दर बदलती रहती है.
अगर निवेश बचत योजना की बात करे तो मार्केट में कुछ एसी योजनायें भी है जो इससे ज्यादा का रिटर्न देती है. हर साल आप इस योजना में 1.5 लाख रूपये से अधिक जमा नहीं कर सकते है जो कुछ लोगो के को परेशानी लगता है. लेकिन मार्केट में एसी योजनायें भी है जिनमे आप इससे अधिक का निवेश कर सकते है.
सुकन्या समृद्धि योजना आवेदन फॉर्म
अगर अप भी इस योजना में आवेदन करना चाहते है और आप इस योजना का आवेदन फॉर्म प्राप्त करना चाहते है तो आपको बता दे की आप अपने नजदीकी डाकघर से या फिर bank से SSY का आवेदन फॉर्म प्राप कर सकते है | इसके अलावा आप RBI की ऑफिसियल वेबसाइट से भी Sukanya Samriddhi Yojana Form PDF कर सकते है |
सुकन्या समृद्धि योजना फॉर्म कैसे भरें ?
अगर आप SSY योजना का लाभ लेना चाहते है लेकिन आपको आवेदन फोम्र भरने में परेशानी हो रही है तो हम आपकी मदद करने वाले है | SSY योजना में आवेदन फॉर्म भरते समय आपको निम्न महत्वपूर्ण जानकारी देनी होगी :
- बालिका का नाम
- बालिका के माता पिता या अभिभावक का नाम
- प्रारम्भिक जमा राशी
- चेक/डीडी नम्बर और दिनांक (प्रारम्भिक जमा के लिए उपयोग किया जाता है)
- बेटी के जन्म की तारीख
- बालिका का जन्म प्रमाण पत्र
- माता पिता या अभिभावक का आईडी प्रूफ
- स्थाई और वर्तमान पता
- KYC दस्तावेज जैसे आधार कार्ड , पेन कार्ड आदि
Sukanya samriddhi yojana VS PPF in hindi
अब तक हमने जाना Sukanya Samriddhi Yojana in Hindi के बारे में | अब हम जान लेते है की सुकन्या समृधि योजना और पीपीएफ यानि की पब्लिक प्रोविडेंट फंड में क्या अंतर है | अगर आपने यह article पूरा पढ़ा है तो आपको सुकन्या समृधि योजना के बारे में पूरी जानकारी हो गई होगी | हम यहाँ पर आपको पब्लिक प्रोविडेंट फंड योजना के बारे में जानकारी देंगे जिसे आप सुकन्या समृधि योजना के साथ कम्पेयर कर सकते हो |
पब्लिक प्रोविडेंट फंड (पीपीएफ):
- यह भी भारत सरकार की योजना है |
- पीपीएफ पर हमे 7.1% का interest rate मिलता है |
- इसमें ब्याज दर हर चार महीने में रिवाइज्ड होता है |
- सुकन्या समृधि योजना में , पब्लिक प्रोविडेंट फंड की तुलना में ज्यादा रिटर्न मिलता है |
- आयकर अधिनियम के सेक्शन 80सी के तहत आपको 1.5 लाख रूपये तक टेक्स छुट मिलता है |
- पब्लिक प्रोविडेंट फंड अकाउंट का परिपक्व समय 15 साल तक होता है जिसे 5-5 साल के लिए आगे बढाया जा सकता है |
- पब्लिक प्रोविडेंट फंड अकाउंट में न्यूनतम 500 रुपए और अधिकतम 1.5 लाख रूपये जमा कर सकते है |
- आप bank या post office में इसका account खुलवा सकते है |
Sukanya samriddhi yojana vs lic kanyadan policy in hindi
SSY | Lic kanyadan policy |
---|---|
बेटी के 10 साल की उम्र से पहले कभ भी खाता खुलवाया जा सकता है | | बेटी की आयु 1 साल होना जरुरी है | |
सिर्फ भारत का निवेसी आवेदन कर सकता है | | बाहर का व्यक्ति भी इसे खरीद सकता है | |
अधितकम निवेश की सीमा 1.5 लाख रुपए | अधिकतम निवेश की सीमा नहीं है | |
बेटी के 18 साल बाद शादी होने पर या 21 साल के बाद account मैच्योर होता है | | 13 साल से 25 साल में मैच्योर होता है | |
सम एश्योर्ड की सीमा चुकाये गए प्रीमियम पर निर्भर करती है | | न्यूनतम 1 लाख रुपये का बिमा मिलता है अधिकतम की कोई सीमा नहीं है | |
इसमें लोन की सुविधा नहीं है | | इसमें आप लोन ले सकते है | |
खाते का सञ्चालन बेटी के 10 साल तक होने तक अभिभावक करते है बाद में बेटी कर सकती है | इसमें खाता बेटी के नाम पर खोला जाता है | | इसमें account बेटी के अभिभावक के नाम पर खोला जाता है | |
प्रीमियम का भुगतान 14 साल तक करना होता है | | प्रीमियम का भुगतान 18 साल तक करना होता है | |
मुवावजे का कोई प्रावधान नहीं है | | दुर्घटना में पिता की मृत्यु होने पर 10 लाख रुपए का मुवाजा मिलता है | |
निष्कर्ष
इस आर्टिकल की मदद से आप आसानी से Sukanya Samriddhi Yojana in Hindi के लिए आवेदन कर सकते है। बेटिओं के लिए यह भारत सरकार की एक बचत योजना है। इस योजना के तहत जुड़कर आप अपनी बेटी के भविष्य के लिए बचत कर सकते है।