UP Widow Pension 2023 – आज हम आपको इस आर्टिकल में उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत शुरू की गई Vidhwa Pension UP 2023 के बारे में जानकारी प्रदान करेंगे | प्रदेश की निराश्रित विधवा महिलाओं को सरकार इस योजना के तहत प्रतिमाह पेंशन राशी प्रदान करेगी | सरकार ने इस योजना में आवेदन करने के लिए ऑनलाइन वेबसाइट जारी की है जिस पर जाकर के आप अपने घर पर बैठे ऑनलाइन आवेदन कर सकते है |
इस आर्टिकल में हम आपको Uttar Pradesh Vidhwa Pension Yojana 2023 में आवेदन करने की प्रक्रिया , पात्रता , दस्तावेज आदि के बारे में जानकारी प्रदान करेंगे इस लिए आपसे निवेदन है की आप इस आर्टिकल को अंत तक पढ़े |
UP Widow Pension Yojana 2023
उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा शुरू की गई यह एक कल्याणकारी योजना है | इस निराश्रित महिला पेंशन योजना यूपी का लाभ गरीबी रेखा से निचे जिवन व्यापन करने वाली विधवा महिलाओं को दिया जायेगा जो निराश्रित है | योजना के तहत लाभार्थी महिला को प्रतिमाह 300 रूपये की पेंशन दी जाएगी | आप sspy-up.gov.in की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर के UP Widow Pension के लिए आवेदन कर सकते है |
इस योजना का लाभ 18 से 60 वर्ष की सभी निराश्रित विधवा महिलाओं को दिया जायेगा | ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं ग्रामं सभा में और शहरी क्षेत्र की महिलाएं जिला प्रोवेशन अधिकारी कार्यालय में आवेदन कर सकती है | उत्तर प्रदेश सरकार ने एकीकृत सामाजिक पेंशन पोर्टल को शुरू किया है जिसके माध्यम से आप ऑनलाइन Widow Pension UP के लिए आवेदन कर सकते है | पेंशन योजना में आवेदन करने के बाद आप आसानी से इसी पोर्टल की मदद से विधवा पेंशन लिस्ट 2023 UP में अपना नाम चेक कर सकते है.
UP Widow Pension Overview
योजना का नाम | विधवा पेंशन उत्तर प्रदेश 2023 |
योजना टाइप | राज्य सरकार की योजना |
राज्य | उत्तर प्रदेश |
लाभार्थी | राज्य की निराश्रित विधवा महिलाएं |
उद्देश्य | निराश्रित विधवा महिलाओं की आर्थिक मदद करना |
विधवा पेंशन UP 2023 का उद्देश्य
जैसा की दोस्तों आप जानते है की पति की मृत्यु के बाद पत्नी बेसहारा हो जाती है उसके पास रोजगार का कोई साधन नहीं होता है जिससे उसको अपना जीवन जीने के लिए दुसरो पर निर्भर रहना पड़ता है | इन गरीबी रेखा से निचे जीवन व्यापन करने वाली विधवा महिलाओं की मदद करने के लिए सरकार ने इस सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना को शुरू किया है जिसके तहत सरकार लाभार्थी महिला को प्रतिमाह 300 रूपये की वित्तीय मदद प्रदान करती है |
UP Widow Pension योजना के लाभ
- इस योजना के तहत निराश्रित विधवा महिलाओं को मदद दी जाएगी |
- यह योजना एक विधवा के लिए सरकारी योजना है.
- जो विधवा महिलाएं गरीबी रेखा से निचे जीवन व्यापन कर रही है वे इस योजना का लाभ ले सकती है |
- योजना के तहत लाभार्थी महिला को 300 रूपये की पेंशन राशी प्रतिमाह दी जाएगी |
- 18 से 60 वर्ष की सभी निराश्रित विधवा महिलाओं को इस योजना का लाभ प्रदान किया जायेगा |
- आप आसानी से विधवा पेंशन पोर्टल UP की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर इस योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते है.
विधवा पेंशन योजना उत्तर प्रदेश के लिए पात्रता
- आवेदक उत्तर प्रदेश का स्थाई निवासी होना चाहिए |
- UP Vidhwa Pension 2023 का लाभ प्रदेश की केवल निराश्रित विधवा महिलाओ को ही दिया जायेगा |
- आवेदक महिला के परिवार की वार्षिक आय 2 लाख रूपये से कम होनी चाहिए |
- योजना में आवेदन करने वाली महिला को उम्र 18 से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए |
- आवेदक महिला गरीबी रेखा से निचे जीवन व्यापन कर रही हो |
- विधवा महिला के बच्चे नाबालिग हो यानि की भरण पोषण करने में सक्षम ना हो |
- यदि महिला दुबारा विवाह कर लेती है तो उसे Uttar Pradesh Vidhwa Pension Yojana का लाभ नहीं मिलेगा |
- अगर महिला किसी अन्य प्रकार की पेंशन योजना का लाभ ले रही है तो वो इस योजना में आवेदन नहीं कर सकती है |
Documents for Vidhwa Pension Uttar Pradesh
- आधार कार्ड
- पासपोर्ट साइज़ फोटो
- मोबाइल नंबर, आपके आधार से आपका मोबाइल नंबर लिंक होना चाहिए |
- बैंक खाता पासबुक
- आय प्रमाण पत्र
- आयु प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- पति की मृत्यु का प्रमाण पत्र
यूपी विधवा पेंशन के लिए आवेदन कैसे करें?
यदि आप भी इस योजना का लाभ लेना चाहते है और आप इस योजना में अवेदन करना चाहते है तो आप निचे दिए गये स्टेप फोल्लो करें :-
- ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आपको सबसे पहले यूपी sspy की ऑफिसियल वेबसाइट पर आना होगा | इस लिंक पर क्लिक करने पर आप इस वेबसाइट के होम पेज पर आ जायेंगे |

- वेबसाइट के होम पेज पर निराश्रित महिला पेंशन का आप्शन दिखाई देगा इस पर क्लिक करें |

- न्यू पेज आपके सामने ओपन होगा | इस पेज पर आपको ऑनलाइन आवेदन करें का आप्शन दिखाई देगा इस पर क्लिक करें |

- आपके सामने रजिस्ट्रेशन फॉर्म ओपन हो जायेगा | इसमें मांगी गई सभी जानकारी जैसे की व्यक्तिगत विवरण, बैंक का विवरण, आय का विवरण, दस्तावेज़(Document) अपलोड करें और Declaration आदि सही सही दर्ज करना है |
- सभी जानकारी दर्ज करने के बाद submit पर क्लिक करना है और इस प्रकार से आपका आवेदन हो जायेगा |
विधवा पेंशन स्टेटस UP चेक कैसे करें ?
- अपने आवेदन की स्थिति देखने के लिए आपको सबसे पहले SSPY उत्तर प्रदेश की ऑफिसियल वेबसाइट पर आना होगा |
- वेबसाइट के होम पेज पर आपको आवेदन की स्थिति का आप्शन दिखाई देगा इस पर क्लिक करें |
- इस पेज पर आने के बाद आप अपने आवेदन की स्थिति देख सकते है |
यूपी विधवा पेंशन लिस्ट 2023 कैसे देखें ?
अगर आपने इस योजना के लिए आवेदन किया है तो आप आसानी से अपना नाम Vidhwa Pension List UP 2023 में चेक कर सकते है. अगर आपका नाम इस विधवा पेंशन लिस्ट में आ जाता है तो आपकी पेंशन राशी आपने बैंक खाते में आना शुरू हो जाएगी:
- इसके लिए सबसे पहले SSPY यूपी की ऑफिसियल वेबसाइट पर आना होगा |
- वेबसाइट के होम पेज पर आपको निराश्रित महिला पेंशन का आप्शन दिखाई देगा इस पर क्लिक करें |
- न्यू पेज पर आपको पेंशनर सूची (2023) का आप्शन दिखाई देगा इस पर क्लिक करना है |
- क्लिक करने के बाद अगले पेज पर आपके सामने जिलो के अनुसार Vidhwa Pension List ओपन हो जाएगी |
- आप अपने जिले के आप्शन पर क्लिक करके अपने जिले में विधवा पेंशन सूचि देख सकते हो |
विधवा पेंशन योजना उत्तर प्रदेश हेल्पलाइन नंबर
- टोल फ्री नंबर – 18004190001
निष्कर्ष
इस आर्टिकल में हमने आपको UP Widow Pension 2023 के बारे में जानकारी दी है | यदि आपको विधवा पेंशन योजना के बारे में अधिक जानकारी लेनी है तो आप सम्बन्धित विभाग से सम्पर्क कर सकते है | प्रदेश की कोई भी विधवा महिला जो विधवा पेंशन योजना के लिए पात्रता रखती है वो एकीकृत सामाजिक पेंशन पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट sspy-up.gov.in पर जाकर के निराश्रित महिला पेंशन के लिए आवेदन कर सकती है |
FAQs
उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा इस योजना का लाभ प्रदेश की विधवा महिलाओ को दिया जाता है | इस योजना के तहत लाभार्थी विधवा महिला को 500 रूपये प्रतिमाह पेंशन दी जाती है |
आवेदक के परिवार की वार्षिक आय 2 लाख रूपये से कम होनी चाहिए |
आवेदन करने वाली महिला की उम्र 18 साल या इससे अधिक होनी चाहिए |
इस आर्टिकल को पूरा पढ़कर के आप इस योजना में आवेदन कर सकते है |
टोल फ्री नंबर – 18004190001