Uttarakhand Vidhwa Pension Yojana – उतराखंड सरकार ने प्रदेश की विधवा महिलाओं को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए विधवा महिला पेंशन योजना को शुरू किया है | इस योजना का लाभ उन महिलाओं को दिया जायेगा जिनके पति की मृत्यु के बाद महिलाएं विधवा हो गई है | इस योजना के तहत सरकार के द्वारा लाभार्थी महिला को प्रतिमाह वित्तीय मदद के रूप में पेंशन दी जाएगी |
इस योजना का लाभ लेने के लिए आपको इसमें आवेदन करना होगा | दोस्तों इस आर्टिकल में हम आपको Uttarakhand Widow Pension Scheme के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान करेंगे इस लिए आप इस आर्टिकल को अंत तक पढ़े |
Uttarakhand Vidhwa Pension Yojana 2023
इस योजना के तहत लाभार्धि विधवा महिला को प्रतिमाह 1000 रूपये की पेंशन प्रदान की जाती है | लाभार्थी को इस राशी का भुगतान 6-6 महीने की दो किस्तों में किआ जाता है | पहली क़िस्त का भुगतान अप्रेल से सितम्बर माह में और दूसरी क़िस्त का भुगतान अक्तूबर से मार्च माह में किया जाता है | Vidhwa Pension Yojana Uttarakhand के तहत दी जाने वाली राशी लाभार्थी के बैंक खाते में सीधे ट्रान्सफर की जाती है |
इस योजना को समाज कल्याण विभाग के द्वारा चलाया जाता है | इस योजना का मुख्य उद्देश्य निराश्रित विधवा महिलाओं को समाजिक सुरक्षा प्रदान करना है | गरीबी रेखा से निचे जीवन व्यापन करने वाली सभी विधवा महिलाएं इस योजना में आवेदन कर सकती है |
- यह भी पढ़े – उत्तराखंड विकलांग पेंशन योजना
- यह भी पढ़े – उत्तराखंड राशन कार्ड लिस्ट
Uttarakhand Vidhwa Pension Yojana Highlight
योजना का नाम | उत्तराखंड विधवा पेंशन योजना 2023 |
योजना टाइप | राज्य सरकार की योजना |
राज्य | उत्तराखंड |
लाभार्थी | राज्य की विधवा महिलाऐं |
विभाग | समाज कल्याण विभाग |
उद्देश्य | विधवा महिलाओं की आर्थिक मदद करना |
ऑफिसियल वेबसाइट | ssp.uk.gov.in |
Uttarakhand Vidhwa Pension Yojana के लाभ
- प्रदेश की विधवा महिलाओं को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए उत्तराखंड सरकार ने इस योजना को शुरू किया है |
- इस योजना का लाभ प्राप्त करने के बाद विधवा महिलाओं को अपना जिवन जीने के लिए दुसरे लोगो पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा |
- लाभार्थी महिला को Uttarakhand Vidhwa Pension Yojana के तहत 1000 रूपये की पेंसन राशी प्रतिमाह प्रदान की जाती है|
- महिला को दी जाने वाली यह राशी 6-6 महीने के अन्तराल में दो किस्तों में दी जाती है |
- इस योजना का मुख्य उद्देश्य विधवा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना उनको सशक्त बनाना है |
- योजना में आवेदन करने के बाद आप आसानी से इस योजना की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर विधवा पेंशन लिस्ट उत्तराखंड 2023 में अपना नाम ऑनलाइन चेक कर सकते है.
उत्तराखंड विधवा पेंशन योजना के लिए पात्रता
- आवेदक उत्तराखंड राज्य का स्थाई निवासी होना चाहिए |
- आवेदन करने वाली महिला की उम्र 18 वर्ष या इससे अधिक होनी चाहिए |
- इस योजना का लाभ केवल निराश्रित विधवा महिलाओं को दिया जायेगा |
- अगर महिला संयुक्त परिवार में रह रही है तो उसे इस योजना का लाभ नहीं दिया जायेगा |
- यदि महिला दूसरी शादी कर लेती है तो वो इस योजना के लिए पात्र नहीं है |
- विधवा महिला को दी जाने वाली राशी उसके बैंक खाते में सीधे ट्रान्सफर की जाएगी इस लिए महिला के पास बैंक खाता होना जरुरी है |
Uttarakhand Vidhwa Pension Yojana के लिए दस्तावेज
- आधार कार्ड
- बैंक खाता पासबुक
- आयु प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- पति की मृत्यु का प्रमाण पत्र
- मोबाइल नंबर, आपके आधार से आपका मोबाइल नंबर लिंक होना चाहिए |
- पहचान पत्र
Uttarakhand Widow Pension Yojana ऑनलाइन आवेदन कैसे करें ?
यदि आप भी विधवा पेंशन उत्तराखंड का लाभ लेना चाहते है और आप इस योजना में आवेदन करना चाहते है तो आप निचे दिए गए स्टेप फोल्लो करें :-
- आवेदन करने के लिए आपको सबसे पहले समाज कल्याण विभाग की ऑफिसियल वेबसाइट पर आना होगा | इस लिंक पर क्लिक करने पर आप इस वेबसाइट के होम पेज पर आ जायेंगे |

- वेबसाइट के होम पेज पर नागरिक सेवा के आप्शन में नया ऑनलाइन आवेदन का आप्शन दिखाई देगा इस पर क्लिक करना है | क्लिक करने के बाद अगला पेज ओपन हो जायेगा |

- आपके सामने फॉर्म ओपन हो जायेगा इसमें आपको सबसे पहले पेंसन योजना के चयन में विधवा पेंशन योजना का चयन करना है |उसके बाद फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सही सही दर्ज करनी है और सुरक्षित करें पर क्लिक करना है | इस प्रकार से आपका आवेदन हो जायेगा |
विधवा पेंशन योजना उत्तराखंड ऑफलाइन आवेदन कैसे करें ?
- ऑफलाइन आवेदन करने के लिए आपको सबसे पहले इस योजना का आवेदन फॉर्म डाउनलोड करना होगा |
- आवेदन फॉर्म डाउनलोड करने के लिए आपको सबसे पहले समाज कल्याण विभाग की ऑफिसियल वेबसाइट पर आना होगा |
- वेबसाइट के होम पेज पर आपको नागरिक सेवाओं के आप्शन में नया ऑफलाइन आवेदन करें का आप्शन दिखाई देगा इस पर क्लिक करना है |
- न्यू पेज पर आने के बाद आपको विधवा पेंशन का चयन करना है उसके बाद आवेदन फॉर्म पीडीऍफ़ फोर्मेंट में आपके सामने आ जायेगा।
- आपको यह फॉर्म डाउनलोड कर लेना है , फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सही सही दर्ज करें , अपने दस्तावेज अटेच करने और इसे समाज कल्याण विभाग के कार्यालय में जमा करवा दे |
विधवा पेंशन लिस्ट उत्तराखंड 2023
अगर आप Uttarakhand Vidhwa Pension Yojana के लिए आवेदन कर दिया है तो आप ऑनलाइन विधवा पेंशन लिस्ट उत्तराखंड में अपना नाम चेक कर सकते है. इसके लिए आपको सबसे पहले इस योजना की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा. विधवा पेंशन के सेक्शन में पेंशन सूचि में जाना होगा. जहा से आप न्यू लिस्ट चेक कर सकते है. अगर आपका नाम इस सूचि में आ जाता है तो आपको इस योजना का लाभ मिलना शुरू हो जायेगा.
Contact Us
- यदि आपको उत्तराखंड विधवा पेंशन योजना 2023 में आवेदन करने में किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत आ रही है तो आप सम्बन्धित विभाग से सम्पर्क भी कर सकते है |
- इसके लिए सबसे पहले आपको समाज कल्याण विभाग की ऑफिसियल वेबसाइट पर आना होगा |
- वेबसाइट के होम पेज पर आपको सम्पर्क करें का आप्शन दिखाई देगा इस पर क्लिक करें |
- क्लिक करने के बाद न्यू पेज पर आपके सामने कांटेक्ट डिटेल ओपन हो जाएगी |
निष्कर्ष
इस आर्टिकल में हमने आपको Uttarakhand Vidhwa Pension Yojana 2023 के बारे में जानकारी दी है | कोई भी महिला ऑनलाइन या ऑफलाइन इस Vidhwa Pension UK के लिए आवेदन कर सकती है. यदि आपको उत्तराखंड विधवा पेंशन योजना के बारे में अधिक जानकारी लेनी है तो आप सम्बन्धित विभाग से सम्पर्क कर सकते है |