Rajasthan Jan Suchna Portal: राजस्थान जन सूचना पोर्टल का लाभ ऐसे लें

Rajasthan Jan Suchna Portal :राज्य सरकार ने एक नया पोर्टल लौंच किआ है | इस पोर्टल पर राज्य सरकार के विभिन विभागों की योजनाये है जिनका लाभ राज्य का कोई भी नागरिक ले सकता है | राजस्थान जन सूचना पोर्टल को 13 सितम्बर 2019 को राज्य के मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत जी के द्वारा लौंच किया गया था | राज्य के सभी नागरिक इस पोर्टल की मदद से राज्य में चल रही सभी सरकारी योजनाओ की जानकारी अपने घर पर बैठे प्राप्त कर सकते है | जन सुचना पोर्टल पर उपस्थित सभी सेवाएँ राजस्थान सरकार के द्वारा उपलब्ध करवाई जाएगी | जन सूचना पोर्टल राजस्थान को सूचना प्रोधोगिकी एवं संचार विभाग के द्वारा तैयार किया गया है | इस आर्टिकल में हम राजस्थान जन सूचना पोर्टल के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त करेंगे।

Rajasthan Jan Suchna Portal 2024

राजस्थान जन सूचना पोर्टल के माध्यम से वार्ड ,पंचायत में चलने वाली सभी सरकारी योजनाओ की जानकारी एक ही जगह उपलब्ध करवाई जाएगी | जन सूचना पोर्टल के जारी होने के बाद सरकार के कार्यो में पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित होगी | यह पोर्टल सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 की धारा 4(2) (Right to Information Act, 2005) को क्रिन्यान्वित करता है |

प्रदेश का चाहे स्टूडेंट हो , सरकारी कर्मचारी हो , राशन कार्ड की जानकारी हो , बेरोजगारी भत्ता की जानकारी , अपनी खेत की जनकारी हो , सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना की जानकारी , छात्रवृत्ति योजना की जानकारी , राजस्थान वोटर लिस्ट, नरेगा योजना की जानकारी, राज्य के सभी विभागों की सरकारी योजनाओ का लाभ राज्य के नागरिको को अब एक ही जगह पर मिलेगा |

जन सूचना के लौंच होने से पहले लोगो को सरकारी योजना की जानकारी प्राप्त करने के लिए सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 की धारा 4(2) के तहत पत्र देना पड़ता था और फिर 120 दिनों के अंदर जानकारी प्राप्त होती थी | लेकिन अब ज्यादातर सरकारी योजनाओ का लाभ नागरिक अपने घर पर बैठ प्राप्त कर सकते है | जन सूचना पोर्टल पर अभी 70 विभागों की 143 योजनाओ की 374 सेवाएँ उपलब्ध है |

योजना का नाम राजस्थान जन सूचना पोर्टल
योजना टाइप राज्य सरकार की योजना
राज्य राजस्थान
लाभार्थी राज्य की जनता
उद्देश्य जनता को ऑनलाइन सेवाओ का लाभ प्रदान करना
ऑफिसियल वेबसाइट jansoochna.rajasthan.gov.in

राजस्थान जन सूचना पोर्टल का उद्देश्य

जैसा की दोस्तों आप जानते है की पहले राज्य के नागरिको को अलग अलग सरकारी सेवा का लाभ लेने के लिये अलग अलग पोर्टल पर विजिट करना पड़ता है | बहुत से पोर्टल होने के कारन लोगो को यह पता भी नहीं चल पाता था की राज्य में कोन कोन सी योजना चल रही है | राज्य की सभी सेवाओ का लाभ एक ही मंच पर प्रदान करने के लिए राजस्थान सरकार ने इस जन सूचना पोर्टल को शुरू किया है | जन सूचना पोर्टल की मदद से राज्य के नागरिक अपने घर पर बैठे विभिन प्रकार की सेवाओ का लाभ ले सकते है |

जन सूचना पोर्टल राजस्थान के लाभ

  • इस पोर्टल के शुरू होने से राज्य के नागरिको को अब सरकारी सेवाओ का लाभ लेने के लिए अलग अलग पोर्टल पर नहीं जाना पड़ेगा |
  • राजस्थान सरकार ने प्रदेश के आमजन की मदद करने के लिए उनको सुविधा प्रदान करने के लिए इस पोर्टल को शुरू किया है |
  • जन सूचना पोर्टल पर राज्य के विभिन विभागों की सेवाएँ उपलब्द है |
  • इस पोर्टल पर अभी 70 विभागों की 143 योजनाओ की 374 सेवाएँ उपलब्ध है जिनका लाभ आप ले सकते है |
  • प्रदेश के नागरिको को पहले सरकारी योजना की जानकारी प्राप्त करने के लिए सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 की धारा 4(2) (Right to Information Act, 2005) के तहत एक पत्र देना होता है और उसके 120 दिन के अंदर फिर उसकी जानकारी प्राप्त होती थी लेकिन अब राज्य के आमजन राजस्थान जन सूचना पोर्टल पर इन सेवाओ की जानकारी ले सकते है |
  • राजस्थान जन सूचना पोर्टल के शुरू होने से सरकार के कार्यो में पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित होगी |
  • प्रदेश के नागरिको जन सूचना पोर्टल ऐप के माध्यम से भी सरकारी योजनाओ की जानकारी प्राप्त कर सकते है |

जन सूचना पोर्टल पर शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया

  • यदि आप इस पोर्टल पर अपनी कोई शिकायत दर्ज करना चाहते है तो आपको सबसे पहले जन सूचना पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट पर आना होगा |
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको File a complaint का आप्शन दिखाई देगा इस पर क्लिक करना है | क्लिक करने के बाद आप पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट पर आ जायेंगे |
  • इस वेबसाइट के होम पेज पर आपको शिकायत दर्ज करें का आप्शन दिखाई देगा इस पर क्लिक करना है | क्लिक करने के बाद आपके सामने फॉर्म ओपन हो जायेगा | उसमे मांगी गई जानकारी आपको दर्ज करनी है और फॉर्म को सबमिट कर देना है |

शिकायत की स्थिति कैसे देखें ?

  • सबसे पहले आपको इस पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट पर आना होगा |
  • वेबसाइट के होम पेज पर File a complaint का आप्शन दिखाई देगा इस पर क्लिक करें |
  • आप राजस्थान सम्पर्क पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट पर आ जायेंगे |
  • इस न्यू वेबसाइट के होम पेज पर आपको शिकायत की स्थिति देखें का आप्शन दिखाई देगा इस पर क्लिक करें |
  • अगले पेज पर आने के बाद आप अपनी Grievance Id या मोबाइल नंबर की मदद से शिकायत की स्थिति देख सकते है |

योजनाओ की जानकारी देखने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले जन सूचना पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट पर आना होगा |
  • होम पेज पर आपको योजनाओ की जानकारी का आप्शन दिखाई देगा इस पर क्लिक करना है |
jansuchna rajasthan gov in
  • इस पेज पर आने के बाद आप विभाग और योजना का चयन करके योजनाओ के बारे में जानकारी ले सकते है |

राजस्थान जन सूचना पोर्टल पर योजनाओ की पात्रता देखने की प्रक्रिया

  • इसके लिए सबसे पहले जन सूचना पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट पर आना होगा |
  • होम पेज पर आपको योजनाओ की पात्रता का आप्शन दिखाई देगा इस पर क्लिक करना है |
  • क्लिक करने के बाद अगला पेज ओपन हो जायेगा |
  • इस पेज पर आप मांगी गई जानकारी दर्ज करके योजनाओ की पात्रता देख सकते है |

राजस्थान जन सूचना पोर्टल हेल्प डेस्क

  • इस पोर्टल की मदद से आप विभिन विभागों के Nodal Officer से सम्पर्क कर सकते है |
  • इसके लिए आपको सबसे पहले राजस्थान जन सूचना पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट पर आना होगा |
  • वेबसाइट पर आने के बाद आपको Help Desk का आप्शन दिखाई देगा इस पर क्लिक करना है |
jan soochna rajasthan
  • अगले पेज पर आपके सामने Scheme Wise Nodal Officer List की लिस्ट ओपन हो जाएगी |

राजस्थान जन सूचना पोर्टल एप डाउनलोड करें

  • अगर आप मोबाइल एप डाउनलोड करना चाहते है तो आपको सबसे पहले राजस्थान जन सुचना पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट पर आना होगा |
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको DOWNLOAD MOBILE APPLICATION का आप्शन दिखाई देगा इस पर क्लिक करें |
  • आप इनस्टॉल पर क्लिक करके इसे अपने डिवाइस में डाउनलोड कर सकते है |

Helpline Number

  • Toll Free Number: 18001806127
  • Email Id: jansoochna[at]rajasthan[Dot]gov[Dot]in

निष्कर्ष

राजस्थान सरकार के द्वारा चलाये गए राजस्थान जन सूचना पोर्टल के बारे में विस्तार से इस आर्टिकल में जानकारी दी गई है। इस पोर्टल की मदद से आप राज्य सरकार की सभी सरकारी योजनाओं का लाभ एक साथ ले सकते है। इस पोर्टल की मदद से आप योजनाओं की लिस्ट, स्टेटस आदि को आसानी से चेक कर सकते है। अलग अलग योजना का लाभ लेने के लिए आपको अब अलग अलग पोर्टल पर नहीं जाना होगा।

Leave a Comment

Join Telegram

sarkari yojana