MP Bakri Palan Yojana 2023 | Bakri Palan Loan Yojana 2023 MP | Bakri Palan Yojana MP 2023 | बकरी पालन योजना एमपी फॉर्म | बकरी पालन योजना मध्य प्रदेश 2023
मध्य प्रदेश सरकार प्रदेश में स्वरोजगार को बढ़ाने के लिए और रोजगार के नए अवसर पैदा करने के लिए समय समय पर कई प्रकार की लाभकारी योजना की शुरुवात कर रही है |
जो लोग अपने खुद का व्यवसाय करना चाहते है , जो स्वरोजगार करना चाहते है उनके लिए मध्य प्रदेश सरकार ने बकरी पालन योजना को शुरू किया है | दोस्तों इस आर्टिकल में हम आपको Bakri Palan Yojana MP 2023 में आवेदन करने की प्रक्रिया , पात्रता ,दस्तावेज आदि के बारे में जानकारी प्रदान करेंगे इस लिए आपसे निवदन है की आप इस आर्टिकल को अंत तक पढ़े |
बकरी पालन लोन मध्यप्रदेश 2023
अगर आप बकरी पाना योजना के तहत बकरी फार्म (Goat Farm) खोलना चाहते है तो सरकार आपको इसके लिए बैंक से ऋण उपलब्ध करवाएगी और साथ में अनुदान भी प्रदान करेगी | इस योजना का लाभ लेने के लिए आपको इसमें आवेदन करना होगा | इस योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में बकरी पालन को बढ़ावा देना और देशी बकरियों की नस्ल में सुधार लाना है |
Madhya Pradesh Bakri Palan Yojana 2023 में सभी वर्ग के लोग आवेदन कर सकते है लेकिन उन लोगो को योजना के तहत प्राथमिकता दी जाएगी जो पारम्परिक गडरिये है |अगर आप मध्य प्रदेश बकरी पालन योजना में आवेदन कर रहे है तो आपके Goat Farm में कम से कम 10 बकरी और 1 बकरा होना चाहिए |
Bakri Palan Loan Scheme MP Highlights
योजना का नाम | मध्य प्रदेश बकरी पालन योजना 2023 |
योजना टाइप | राज्य सरकार की योजना |
राज्य | मध्य प्रदेश |
लाभार्थी | राज्य के लोग |
उद्देश्य | लोगो को बकरी फार्म खोलने पर लोन प्रदान करना |
MP Bakri Palan Loan Yojana के लाभ
- प्रदेश के सभी वर्ग के लोग बकरी पालन लोन मध्यप्रदेश 2023 का लाभ ले सकते है |
- सरकार योजना के तहत बकरी फार्म ओपन करने पर लाभार्थी को बैंक से ऋण उपलब्ध करवाएगी और सब्सिडी भी प्रदान करेगी |
- योजना के तहत अनुसूचित जाती और अनुसूचित जन जाती के लाभार्थी को 60% अनुदान दिया जायेगा जिसमे अधिकतम अनुदान की राशी 46474 रूपये है |
- सामान्य वर्ग के लाभार्थी को 40% अनुदान दिया जायेगा जिसकी अधिकतम अदुदन की राशी 30982 रूपये है |
- बकरी पालन योजना मध्य प्रदेश 2023 के तहत लाभार्थी को सिर्फ 10% देना है बाकि का बैंक से लोन उपलब्ध करवाया जायेगा |
Bakri Palan Loan Yojana MP 2023 का उद्देश्य
जैसा की दोस्तों आप जानते है की बकरियों से मांस और दुग्ध उत्पादन सबसे ज्यादा होता है | सरकार का योजना के तहत मुख्य उद्देश्य मांस और दुग्ध उत्पादन को बढ़ाना है | प्रदेश में देश बकरियो की नस्ल में सुधार लाना है | ज्यादातर बकरियो का पालन ग्रामीण क्षेत्र में होता है लेकिन ग्रामीण क्षेत्र में लोगो की आर्थिक स्थिति कमजोर होती है इस लिए सरकार उन लोगो को ऋण प्रदान करेगी जिससे उन लोगो की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और वे MP Bakri Palan Subsidy प्राप्त करके बकरी फार्म ओपन करके अच्छा रोजगार प्राप्त कर सकते है |
मध्य प्रदेश बकरी पालन योजना के लिए दस्तावेज
- आधार कार्ड
- पासपोर्ट साइज़ फोटो
- मोबाइल नंबर
- निवास प्रमाण पत्र
- बैंक खाता पासबुक
- पहचान पत्र
दोस्तों इस आर्टिकल में हम आपको मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा शुरू की गई दो बकरी पालन योजना के बारे में जानकारी देने वाले है | एक योजना जिसके तहत आप बकरी पालन पर लोन ले सकते है और दूसरी योजना के तहत नर बकरा पालन पर आप लोन ले सकते है |इन दोनों योजनाओ के बारे में जानकारी निचे विस्तार से बताई गई है :-
1. बैंक ऋण एवं अनुदान पर (10+1) बकरी इकाई का प्रदाय योजना
योजना :-
इस योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में देशी बकरियो के नस्ल में सुधार करना है और लाभार्थी की आर्थिक स्थिति मजबूत करना है | योजना के तहत प्रदेश में मांस और दुग्ध उत्पादन में वृद्धि करना है |
पात्रता :-
- आवेदक मध्य प्रदेश का स्थाई निवासी होना चाहिए |
- आवेदन करने वाले व्यक्ति को बकरी पालन का अनुभव होना चाहिए |
- प्रदेश के सभी जिलो में इस योजना को संचालित किया गया है |
- इस योजना का लाभ प्रदेश के सभी भूमिहीन मजदुर ,कृषि मजदुर ,लघु एवं सीमांत किसान ले सकते है |
योजना में इकाई लागत :-
विवरण | (10+1) बकरी इकाई |
---|---|
देशी स्थानीय नस्ल की बकरी दर 6000/- प्रति बकरी | 60000 रूपये |
1 जमुनापारी /बारबरी/सिरोही /बीटल बकरा | 7500 रूपये |
बीमा राषि 10.35: के दर से 5 वर्ष के लिये | 6986 रूपये |
बकरी आहार 3 माह के लिये 250 ग्राम प्रतिदिन रू 12/- प्रतिकिलो | 2970 रूपये |
कुल | 77456 रूपये |
योजना के तहत दी जाने वाली अनुदान की राशी
- इस योजना के तहत अनुसूचति जाती और जन जाती के लाभार्थी को 60% अनुदान दिया जायेगा जिसकी अधिकतम सीमा 46474 रूपये है |
- सामान्य वर्ग के लाभार्थियो को 40% अनुदान दिया जायेगा जिसकी अधिकतम सीमा 30982 रूपये है |
- इस योजना में लाभार्थी को सिर्फ 10% अंशदान देना होगा बाकि का बैंक से ऋण के रूप में उपलब्ध करवाए जायेगा |
चयन की प्रक्रिया
बकरी पालन योजना मध्य प्रदेश 2023 के तहत लाभार्थी का चयन – लाभार्थी को सबसे पहले ग्रामं सभा में अनुमोदन प्रस्तुत करना होगा |ग्रामं सभा के द्वारा अनुमोदन को जनपद पंचायत में भेजा जायेगा | जनपद पंचायत से अनुमोदन के बाद जिले के उप संचालक पशुपालन विभाग अनुमोदित प्रकरण को स्वीकृति हेतु बैंक को प्रेषित कर स्वीकृति प्राप्त करेगें |
सम्पर्क करें
अगर आपको इस योजना में आवेदन करने में किसी भी प्रकार की दिक्कत आ रही है तो आपको निकटतम पशु चिकित्सा अधिकारी/पशु औषधालय के प्रभारी /उपसंचालक पशु चिकित्सा से सम्पर्क करना होगा |
2. अनुदान के आधार पर नर बकरा प्रदाय योजना
योजना :-
इस योजना का मुख्य उद्देश्य देशी और स्थानीय बकरियो के नस्ल में सुधार लाना है |सभी बर्ग के बकरी पालक इस योजना का लाभ ले सकते है |योजना के तहत लाभार्थी को उन्नत नस्ल का एक नर बकरा अनुदान के रूप में दिया जायेगा | प्रदेश के सभी जिलो में इस योजना को चलाया जा रहा है |
पात्रता :-
- आवेदक मध्य प्रदेश का स्थाई निवासी होना चाहिए |
- आवेदक एक बकरी पालक होना चाहिए और आवेदक के पास कम से कम 5 बकरियां होनी चाहिए |
नर बकरा की मुख्य नस्ल :-
- जमनापारी,बारबरी एवं सिरोही बकरा
योजना में इकाई लागत :-
बकरे का मूल्य | 7500 रूपये |
बीमा राशि 2.75 प्रतिशत एक वर्ष हेतु | 206 रूपये |
मिनरल मिक्सचर | 394 रूपये |
प्रशिक्षण बुकलेट व माॅनिटरिंग कार्ड हेतु | 200 रूपये |
कुल | 8300 रूपये |
अनुदान की राशी :-
- इस योजना के तहत सभी वर्ग के लाभार्थियो को 75% अनुदान दिया जायेगा शेष 25% अंशदान लाभार्थी को देना होगा |
चयन की प्रक्रिया :-
लाभार्थी को सबसे पहले ग्रामं सभा में अनुमोदन प्रस्तुत करना होगा |ग्रामं सभा के द्वारा अनुमोदन को जनपद पंचायत में भेजा जायेगा | जनपद पंचायत से अनुमोदन उपरांत जिला पंचायत की कृषि स्थाई समिति की बैठक में अनुमोदन प्राप्त करना |
सम्पर्क करें
अगर आपको इस योजना में आवेदन करने में किसी भी प्रकार की दिक्कत आ रही है तो आपको निकटतम पशु चिकित्सा अधिकारी/पशु औषधालय के प्रभारी /उपसंचालक पशु चिकित्सा से सम्पर्क करना होगा |
Conclusion
इस article में हमने आपको बकरी पालन मध्य प्रदेश 2023 के बारे में जानकारी दी है | अगर आपको इस योजना में आवेदन करने में किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत आ रही है तो आप सम्बन्धित विभाग से सम्पर्क कर सकते है | अगर आपको यह article पसंद आया है तो please आप इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करें ताकि वे भी इस योजना का लाभ ले सके |
Mp goat forming ki scheme 2021 me chalu hai ya nahi sir ji
Bakri palan ke liye
Yes
SIR MERA NAM ASLAM HUSAN H ME PICHLE 3 SALO SE BAKRI PALAN KR RHA HU AB ME APNA VYAPAR BADANA CHAHTA HU ESLIYE MUJHE LOAN KI JRURAT H
Bakri palan ko bhadhawa Dena chahta hu sarkar se guzarish h ki humari madad kare aur hume is kaam k liye guide bhi kare taki hum is dhande ko aur success full bana sake
मुझे बकरी पालन करना पिछले 7 सालों से
Sir ji mujhe abi bakri palan ka from ke liye mujhe sarkar ki madant chahiye ki lon pass kara de
मेरा नाम सोहन सिंह एमपी से हु में पिछले दो सालों से बकरी पालन कर रहा हु और मुझे और जड़ बकरिया खरीदनी है इस लिए मुझे लोन की अवश्यकता ही मेरी सहायता कीजिए की में किस प्रकार से लोन के लिए अप्लाई कर सकता हु