मृत्यु प्रमाण पत्र कैसे बनवाएं? : Death Certificate ऑनलाइन अप्लाई

Death Certificate – जिस व्यक्ति की मृत्यु हो जाती है उसके परिवार वालो को मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए आवेदन करना होता है | डेथ सर्टिफिकेट एक सरकारी दस्तावेज है | भारत सरकार ने मृत्यु प्रमाण पत्र को बनवाना अनिवार्य कर दिया है | आप ऑनलाइन या ऑफलाइन दोनों प्रकार से यह प्रमाण पत्र के लिए आवेदन कर सकते है | आप चाहे किसी भी राज्य के निवासी हो हम आपको इस आर्टिकल में प्रतेक राज्य के डेथ सर्टिफिकेट बनाने की प्रक्रिया के बारे में जानकारी देंगे | इस लिए आप इस आर्टिकल को अंत तक पढ़े |

Death Certificate Online apply 2024

जैसा की हमने आपको बताया की आप मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन या फिर ऑफलाइन आवेदन कर सकते है | यदि आप ऑनलाइन आवेदन करते है तो आपको सरकारी दफ्तरों के चकर नहीं काटने पड़ेंगे | देश का चाहे कोई भी व्यक्ति ही किसी भी जाती धर्म का हो , डेथ सर्टिफिकेट के लिए आवेदन कर सकता है | Online Death Certificate के माध्यम से मृतक की सम्पति नामांकित व्यक्ति के नाम पर सोम्पी जा सकती है |

व्यक्ति के मृत्यु के 21 दिन के अंदर मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाना जरुरी होता है | यदि आप 21 के बाद मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए आवेदन करते है तो आपको कुछ अतिरिक्त शुल्क देना पड़ सकता है | अलग अलग राज्यों में शुल्क की राशी अलग अलग हो सकती है | आप इसकी ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर मृत्यु प्रमाण पत्र Online apply कर सकते है.

Death Certificate Highlight

आर्टिकल का नामडेथ सर्टिफिकेट कैसे बनाये?
वर्ष2024
राज्यसभी राज्यों के लिए
आवेदन मोडऑनलाइन / ऑफलाइन
ऑफिसियल वेबसाइटcrsorgi.gov.in

मृत्यु प्रमाण पत्र डाउनलोड कैसे करें?

यदि आप डेथ सर्टिफिकेट के लिए ऑनलाइन आवेदन करते है तो आप ऑनलाइन ऑफिसियल वेबसाइट की मदद से डेथ सर्टिफिकेट डाउनलोड कर सकते है | मृत्यु प्रमाण पत्र में व्यक्ति की मृत्यु की तारीख , मृत्यु का कारन आदि जानकारी होती है | डिजिटल इंडिया के तहत भारत सरकार हर काम ऑनलाइन कर रही है जिसके तहत आप मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए भी ऑनलाइन आवेदन कर सकते है | Death Certificate के कई लाभ होते है जैसे की सरकारी योजना का लाभ , मृतक की सम्पति नामित व्यक्ति को देना , बिमा का क्लेम करना आदि | यदि मृतक की डेथ होस्पिटल में होती है तो होस्पिटल की और से आपको डेथ सर्टिफिकेट मिल जाता है लेकिन यदि व्यक्ति की मृत्यु हॉस्पिटल के अलावा कही और होती है तो आपको खुद को ही मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए आवेदन करना होता है |

Death Certificate इम्पोर्टेन्ट पॉइंट्स

  • व्यक्ति के मृत्यु के 21 दिन के अंदर आपको ऑनलाइन आवेदन कर सकते है यदि आप 21 दिन के बाद आवेदन कर रहे है तो आप ऑनलाइन आवेदन नहीं कर सकते है बल्कि आपको ऑफलाइन ही आवेदन करना होगा |
  • 1 अक्टूबर 2017 के बाद केंद्र सरकार ने मृत्यु पर प्रमाण पत्र बनाने के लिए आधार कार्ड को अनिवार्य कर दिया है |
  • यदि मृतक के परिवार वाले मृतक का डेथ सर्टिफिकेट नहीं बनाते है तो उसके परिवार वालो को चल रही पोलिसी का लाभ नहीं मिलेगा |
  • 21 दिन के अंदर यदि आप आवेदन करते है तो आपको किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं देना होता है लेकिन यदि आप 21 दिन के बाद आवेदन करते है तो आपको शुल्क देना पड़ सकता है जो अलग अलग राज्य में अलग अलग होता है |
  • अगर आप ऑफलाइन आवेदन करना चाहते है तो आप मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए आवेदन पत्र डाउनलोड करके ऑफलाइन आवेदन कर सकते है.

मृत्यु प्रमाण पत्र कैसे बनाये?

निचे हम आपको जो आवेदन की प्रक्रिया बता रहे है वो देश के सभी राज्यों के लिए है | आप चाहे किसी भी राज्य से हो निचे दी गई प्रक्रिया का पालन करके डेथ सर्टिफिकेट के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते है:

Death Certificate
  • इस वेबसाइट पर आने के बाद आपको सबसे पहले अपना एक अकाउंट बनाना होगा | इसके लिए आपको वेबसाइट के होम पेज पर Sign Up का आप्शन दिखाई देगा इस पर क्लिक करें |
  • आपके सामने एक फॉर्म ओपन होगा उसमे मांगी गई सभी जानकारी आपको सही सही दर्ज करनी है और Register पर क्लिक करना है |
  • आपकी जीमेल आईडी पर एक एक्टिवेट लिंक भेजा जायेगा उस पर क्लिक करके एक्टिवेट करें | साथ में आपको यूजर नाम भी सेंड किया जायेगा |
  • यूजर आईडी और पासवर्ड बनाने के बाद आपको लॉग इन करना है |
  • सफलतापुर्वक लॉग इन होने के बाद आपके सामने डैशबोर्ड ओपन हो जायेगा | आपको Death के आप्शन में Add Death Registration का आप्शन दिखाई देगा इस पर क्लिक करना है |
  • क्लिक करने के बाद आपके सामने मृत्यु प्रमाण पत्र फार्म ओपन हो जायेगा | इस फॉर्म में आपको मांगी गई सभी जानकारी सही सही दर्ज करनी है , मांगे गए दस्तावेज अपलोड करने है और Save बटन पर क्लिक करना है |
  • उसके बाद न्यू पेज पर आपके सामने आपके द्वारा दी गई जानकारी आ जाएगी | यदि आपको लगता है की आपके द्वारा दी गई जानकारी सही है तो आपको submit पर क्लिक करना है |
  • अब आपके सामने आपके फॉर्म आ जायेगा और फॉर्म के निचे रजिस्ट्रार का पूरा एड्रेस आ जायेगा जहाँ पर आपको यह फॉर्म जमा करवाना है |
  • डाउनलोड के आप्शन पर क्लिक करके यह फॉर्म आपको डाउनलोड करना है , इसके साथ मरने वाले का कोई भी एक आईडी प्रूफ डॉक्यूमेंट लगाना है , दो लोगो का डिक्लेरेशन लेना होगा और इसे रजिस्ट्रार को जमा करवाना है |
  • रजिस्ट्रार का पूरा एड्रेस आपको इसी फॉर्म के निचे मिल जायेगा | इस प्रकार से आपका डेथ प्रमाण पत्र के लिए आवेदन पूरा हो जायेगा |

Death Certificate ऑफलाइन आवेदन कैसे करें ?

यदि आप ऑनलाइन आवेदन नहीं करना चाहते है तो आप ऑफलाइन आवेदन भी कर सकते है | इसके लिए आप निचे दिए गए स्टेप फोल्लो करें :

  • सबसे पहले आपको सम्बन्धित जिला कार्यालय में जाना होगा |
  • वहां से आपको मृत्यु प्रमाण पत्र फॉर्म लेना होगा |
  • फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सही सही दर्ज करनी है , अपने दस्तावेज अटेच करने है |
  • इस फॉर्म को आपको जिला कार्यालय में जमा करवाना है |

Death Certificate Contact Us

  • सबसे पहले मृत्यु प्रमाण पत्र की ऑफिसियल वेबसाइट पर आना होगा |
  • वेबसाइट के होम पेज पर Contact Us का आप्शन दिखाई देगा इस पर क्लिक करें |
  • क्लिक करने के बाद अगले पेज पर आपके सामने कांटेक्ट डिटेल ओपन हो जाएगी |

निष्कर्ष

इस article में हमने आपको Death Certificate के बारे में पूरी जानकारी दी है | यदि आपको डेथ सर्टिफिकेट के बारे में अधिक जानकारी लेनी है तो आप अपने राज्य की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर सम्बन्धित विभाग के Contact Number पर सम्पर्क कर सकते है |

Leave a Comment

Join Telegram

sarkari yojana