श्रमिको के हित के लिए दिल्ली सरकार समय समय पर कई प्रकार की सरकारी योजना की शुरुवात कर रही है | दिल्ली सरकार ने एक न्यू योजना Delhi Shramik Mitra Yojana 2022 को लौंच किया है | इस article में हम इस योजना से जुडी हुई सारी जानकारी प्राप्त करेंगे जैसे की दिल्ली श्रमिक मित्र योजना क्या है, कोन इस योजना के लिए आवेदन कर सकता है और किस प्रकार से हम इस दिल्ली श्रमिक मित्र योजना के लिए आवेदन कर सकते है आदि, इस लिए आप इस article को पूरा अंत तक पढ़े |
Delhi Shramik Mitra Yojana 2022
श्रमिको को लाभ प्रदान करने के उद्देश्य से दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसौदिया के द्वारा श्रमिक मित्र योजना को लौंच किआ गया है | इसके साथ ही दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने 1 अक्टूबर से अकुशल, अर्द्धकुशल और अन्य श्रमिकों के महंगाई भत्ता बढाने के आदेश दिये है |
श्रमिक मित्र योजना के तहत सरकर श्रम मित्रो को तैयार करेगी | योजना के तहत लगभग 700 से 800 तक श्रम मित्र तैयार किये जायेंगे | इन श्रम मित्रो का काम श्रमिको को समय समय पर सरकारी योजनाओ की जानकारी प्रदान करना है | 8 नवम्बर 2021 को इस योजना की शुरुवात की गई है |
Shramik Mitra Yojana के तहत तेनात इन श्रमिको का मुख्य काम निर्माण श्रमिक निर्माण बोर्ड के तहत पंजीकृत श्रमिको को हर तरह की सुविधा उपलब्ध करवाना है | श्रमिको को आवेदन करवाना, उनको लाभ प्रदान करना और हर संभव उनकी मदद करना है | दिल्ली में अब तक 6 लाख निर्माण श्रमिक निर्माण बोर्ड के तहत पंजीकृत है |
श्रमिको और उनके बच्चो को सरकार के द्वारा वित्तीय मदद प्रदान की जाएगी | श्रमिको के लिए यह एक कल्याणकारी योजना है | श्रमिक मित्र योजना के तहत तेनात यह श्रमिक डिस्ट्रिक्ट,विधानसभा और वार्ड कोर्डिनेटर के रूप में कार्य करेंगे |
HIGHLIGHTS:
योजना का नाम | दिल्ली श्रमिक मित्र योजना 2022 |
योजना का प्रकार | दिल्ली सरकार की योजना |
योजना कब शुरू की गई | 8 नवम्बर 2021 |
लाभार्थी | प्रदेश के श्रमिक |
उद्देश्य | श्रमिको की मदद करना |
श्रमिक मित्र योजना का उद्देश्य
जैसा की आप जानते है की सरकार समय समय पर श्रमिको और उनके बच्चो के लिए अनेक प्रकार की सरकारी योजना लेकर आ रही है | लेकिन श्रमिको को इन योजनाओ के बारे में जानकारी नहीं होती है जिसके कारन वे इन योजना के लाभ से वंचित रहते है |
श्रमिको के बच्चो में इतना हुनर होता है की वे बड़े से बड़े काम कर सकते है लेकिन वे बड़े सपने देखने में डरते है | इन श्रमिको की इसी स्थिति को ध्यान में रखते हुए दिल्ली सरकार ने श्रमिक मित्र योजना 2022 को शुरू किया है | इस योजना के तहत तेनत श्रम मित्र श्रमिको के घर घर जाकर श्रम योजनाओ के बारे में जानकारी प्रदान करेंगे |
श्रमिको का महंगाई भत्ता बढाया गया
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने अकुशल, अर्द्धकुशल और अन्य श्रमिकों का महंगाई भत्ता बढाने का आदेश दिया है | इस आदेश के बाद अकुशल श्रमिको का मासिक वेतन 15,908 रूपये से बढ़कर 16,064 रुपये, अर्द्धकुशल श्रमिको का वेतन 17,537 रूपये से बढ़कर 17,693 रूपये और कुशल श्रमिको का मासिक वेतन 19,291 रुपए से बढ़ाकर 19473 रूपये हो गया है | इस आदेश के बाद श्रमिको को अब पहले से अधिक वेतन मिलेगा |
इसके साथ ही सुपरवाइजर और लिपिक वर्ग के कर्मचारियो का न्यूनतम वेतन बढाया गया है | गैर मीट्रिक कर्मचारिओं का मासिक वेतन 17,537 रूपये से बढ़ाकर 17,693 रूपये, मीट्रिक लेकिन गैर स्नातक कर्मचारिओं का मासिक वेतन 19,291 रूपये से बढ़ाकर 19,473 रूपये, स्नातक और इससे अधिक शैक्षिण योग्यता रखने वाले मजदूरो का मासिक वेतन 20,976 रूपये से बढाकर 21,184 रूपये किया गया है |
Shramik Mitra Yojana के तहत दी जाने वाली वित्तीय मदद
दिल्ली सरकार के द्वारा श्रमिको को हर प्रकार से वित्तीय मदद प्रदान की जाएगी | दी जाने वाली यह मदद इस प्रकार से है :
- घर निर्माण के लिए – 3 लाख रूपये से 5 लाख रूपये
- मातृत्व लाभ के तहत – 30,000 रूपये की मदद
- टूल खरीदने के लिए – 20,000 रूपये का लोन और 5000 रुपए की सहायता राशी दी जाएगी |
- श्रमिक की प्राक्रतिक मृत्यु होने पर – 1,00,000 रूपये की सहायता राशी
- दुर्घटना में मृत्यु होने पर – 2,00,000 रूपये की सहायता
- श्रमिक के अपंग होने पर – 1 लाख रूपये सहायता राशी और 3000 रूपये की पेंशन प्रतिमाह दी जाती है |
- श्रमिको के बच्चो की शिक्षा के लिए – 500 रूपये से 10,000 रूपये की मदद दी जाती है |
- श्रमिको और उनके बच्चो की शादी के लिए – 35,000 रूपये से 51,000 रूपये की मदद दी जाती है |
- मेडिकल सहायता के रूप में – 2000 रूपये की मदद दी जाती है |
- वृद्धावस्था पेंशन के रूप में – 3000 रूपये प्रतिमाह , हर साल 300 रुपए की बढ़ोतरी
Conclusion
इस article में हमने Delhi Shramik Mitra Yojana 2022 के बारे में पूरी जानकारी दी है | दिल्ली सरकार का श्रमिको के हित में यह एक अच्छा कदम है | श्रमिक मित्र योजना से अब उन श्रमिको को भी लाभ प्राप्त होगा जिन्होंने अब तक किसी भी सरकारी योजना का लाभ नहीं लिया है |
अगर आप को इस योजना के बारे में अन्य किसी भी प्रकार की कोई जानकारी प्राप्त करनी है तो आप दिल्ली निर्माण बोर्ड से सम्पर्क कर सकते है |