Rajasthan Goradhay Group Foster Care Scheme गोरा धाय ग्रुप फोस्टर केयर योजना : ऑनलाइन फॉर्म | GGFCS | गोराधाय ग्रुप फोस्टर केयर योजना 2022 – प्रदेश में अनाथ व उपेक्षित बच्चों की देखरेख, संरक्षण और पुनर्वास के लिए जिला स्तर पर सामूहिक देखरेख योजना शुरू की जाएगी। CM Ashok Gehlot ने अभिनव पहल करते हुए सभी जिला मुख्यालयों पर NGO एवं सिविल सोसायटी के समन्वय से गोराधाय ग्रुप फोस्टर केयर योजना के संचालन को मंजूरी दी है |
मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत जी का यह संवेदनशील निर्णय है | दोस्तों इस आर्टिकल में हम आपको Goradhay Group Foster Care Yojana 2022 के बारे में पूरी जानकारी देंगे इस लिए आप इस आर्टिकल को अंत तक पढ़े |
यह भी पढ़े: राजस्थान विकलांग पेंशन योजना
Goradhay Group Foster Care Yojana 2022
राजस्थान सरकार समय समय पर कई प्रकार की सरकारी योजना लेकर के आ रही है | प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत के द्वारा इस योजना को शुरू किया गया है | अनाथ व उपेक्षित बच्चों की देखरेख उनके संरक्षण और पुनर्वास के लिए इस योजना को शुरू किया गया है | राजस्थान सरकार गोराधाय ग्रुप फोस्टर केयर योजना 2022 पर आईसीपीएस योजना में राज्य की 40% हिस्सेदारी के अलावा प्रतिवर्ष 1.17 करोड़ रूपये खर्च करेगी |
मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने बजट 2021-22 में घोषित इस योजना के दिशा निर्देशों का अनुमोदन कर दिया है | Rajasthan Goradhay Group Foster Care Scheme 2022 के तहत 0-18 वर्ष आयु वर्ग के एसे बालक – बालिकाएं जिन्हें लम्बे समय तक परिवार आधारित देख रेख की आवश्यकता है ,लाभान्वित होंगे |
यह भी पढ़े: Kali Bai Bhil Scooty Yojana
Highlights of GGFCY
Scheme | Goradhay Group Foster Care Yojana 2022 |
Launched by | By CM Ashok Gehlot |
State | Rajasthan |
Beneficiary | state people |
official website | click here |
GGFCY Registration
समेकित बाल संरक्षण सेवाएं (आईसीपीएस) योजना के अंतर्गत गठित जिला बाल संरक्षण इकाई संबंधित क्षेत्र में स्वयं सेवी संस्थानों को सेवा प्रदाता के रूप में चिन्हित एवं चयनित कर जिला बाल कल्याण समिति को अनुशंसा भेजेगी। जिसके आधार पर संस्थान को बच्चों की देखरेख के लिए मान्यता दी जाएगी | इस योजना के प्रस्ताव के अनुसार एक ग्रुप फोस्टर केयर में अधिकतम 8 बच्चे रखे जा सकेंगे |
गोराधाय ग्रुप फोस्टर केयर योजना 2022 के प्रस्ताव के तहत जिला बाल कल्याण समिति के द्वारा बच्चो की देख रेख के लिए स्वयं सेवी संस्थान या सेवा प्रदाता को शुरू में 3 वर्ष के लिए मान्यता देने का प्रावधान किया गया है | संस्थान की कार्यशैली और योजना के लिए अनुकूलता के आधार पर यह अवधि आगामी 3 वर्षो तक बढाई जा सकेगी |
Goradhay Group Foster Care Scheme के तहत दी जाने वाली वित्तीय मदद
इस योजना के तहत एक ग्रुप फोस्टर केयर में अधिकतम 8 बच्चे रखे जा सकेंगे | जो संस्थान बच्चो के संचालन का कार्य कर रही है उनको बाल संरक्षण इकाई की और से वित्तीय मदद दी जाती है | वस्त्र, पोषण, शिक्षण-प्रशिक्षण एवं दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए प्रति बालक या बालिका पर 4000 रूपये की वित्तीय मदद दी जाएगी |
योजना के तहत दो देखभाल कर्ताओं को मानदेय या पारिश्रमिक के रूप में प्रति देखभाल कर्ता 20,000 रुपए प्रतिमाह की वित्तीय मदद दी जाएगी | इसके साथ अलग अलग प्रकार के खर्चो के लिए 10,000 रूपये की वित्तीय मदद प्रतिमाह दी जाएगी | कोई भी व्यक्ति जो इस योजना के लिए पात्रता रखता है वो इसमें आवेदन कर सकता है |
गोराधाय ग्रुप फोस्टर केयर योजना का उद्देश्य
जैसा की दोस्तों आप जानते होंगे की प्रदेश में बहुत सारे एसे बच्चे है जो अनाथ है या किसी अन्य कारन वश उनको देख भाल नहीं हो पाती है | इस योजना का मुख्य उद्देश्य संरक्षण एवं पुनर्वास की आवश्यकता वाले बच्चो के भविष्य को सुरक्षित रखना है और उनकी देखभाल करना है | इस योजना के तहत राज्य स्तर पर राजस्थान राज्य बाल संरक्षण समिति तथा जिला स्तर पर जिला बाल संरक्षण इकाई के द्वारा बेहतर सेवा उपलब्ध करवाया जायेगा |
Goradhay Group Foster Care Yojana 2022 के तहत बच्चो को पर्यवेक्षण ,क्रियान्वयन पोषक माता-पिता एवं पोष्य बच्चों को आवश्यक सहयोग सेवा प्रदाता स्वयंसेवी संस्था और बच्चों की बीच सामन्जस्य, समस्याओं के समाधान तथा योजना के लिए आवश्यक प्रशिक्षण और आमुखीकरण के लिए सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा |
Goradhay Group Foster Care Yojana 2022 में आवेदन कैसे करें ?
दोस्तों यदि आप भी इस योजना में आवेदन करना चाहते है और आप इस योजना का लाभ लेना चाहते है तो आपको बता दे की अभी गोराधाय ग्रुप फोस्टर केयर योजना 2022 की केवल घोषणा की गई है | अभी इस योजना में आवेदन की प्रक्रिया को शुरू नहीं किया गया है | जैसे ही इस योजना में आवेदन की प्रक्रिया को शुरू किया जाता है या फिर इस योजना को लेकर के कोई नया अपडेट आता है तो हम आपको इस article के माध्यम से सूचित कर देंगे |
Conclusion
इस article में हमने आपको Goradhai Group Foster Care Scheme 2022 (गोराधाय ग्रुप फोस्टर केयर योजना) के बारे में पूरी जानकारी दी है | अगर आपको इस योजना के बारे में किसी भी प्रकार की कोई जानकारी लेनी है तो आप हमे निचे कमेंट में लिख सकते है | आशा करता हूँ की आपको यह article informative लगा होगा | अगर आपको यह article अच्छा लगा है तो प्लीज आप इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करें |
i m interested for goradhay group foster care yojna