जीएसटी सुविधा केंद्र कैसे खोलें? : GST Suvidha Kendra

GST Suvidha Kendra: केंद्र सरकार नागरिको की मदद करने के लिए अनेक प्रकार की सेवाएँ प्रदान कर रही है | Digital India को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने अनेक काम ऑनलाइन कर दिए है | हम आपको इस आर्टिकल में बताएँगे की आप किस प्रकार से जीएसटी सुविधा केंद्र open करके रोजगार प्राप्त कर सकते है | भारत का कोई भी नागरिक यह केंद्र खोल सकता है और लोगो को पेन कार्ड , इनकम टेक्स ,रिचार्ज, DTH, वेब डिजाइनिंग , लोन जैसी सुविधा का लाभ दे सकता है |

इन केन्द्रों के माध्यम से GST से जुडी हुई सभी सेवाओ का लाभ दिया जाता है | जीएसटी सुविधा केंद्र व्यापारी वर्ग और उद्योगपतियों के लिए काफी फायदेमंद होते है | अक्सर देखा जाता है की बहुत से लोगो को GST से सम्बन्धित सेवाओ की जानकरी नहीं होती है ,ये लोग GST Suvidha Kendra के माध्यम से GST से जुडी हुई सभी जानकारी प्राप्त कर सकते है |

GST Suvidha Kendra Kya Hai

जैसा की आप जानते है की 1 जुलाई 2020 को भारत में GST को लागु किया गया था | जीएसटी सुविधा केंद्र वन स्टॉप गेटवे है जो 20 लाख से उपर टर्नओवर वाले सभी छोटे और मध्यम वर्ग के व्यवसायियों, दुकानदारों आदि को GST रिटर्न दाखिल करने में मदद करता है | जीएसटी सुविधा प्रदान करने वाली कम्पनिओं से फ्रेंचाइजी लेकर जीएसटी सुविधा केंद्र खोला जाता है | GST Suvidha Kendra के माध्यम से आप लोगो की GST से सम्बन्धित समस्या को हल करके उनसे कुछ शुल्क ले सकते है और कमाई कर सकते है |

जीएसटी सुविधा केंद्र खोलने के लिए पात्रता

यदि आप जीएसटी सुविधा केंद्र खोल रहे है तो आपको कुछ पात्रता का पालन करना होता है जो की इस प्रकार से है :

  • आवेदक भारत का स्थाई निवासी होना चाहिए |
  • आवेदन करने वाला व्यक्ति कम से कम क्लास 12 पास होना चाहिए |
  • आवेदक को कम्प्यूटर, software और इंटरनेट का थोडा भोत ज्ञान होना चाहिए |
  • आपको GST के बारे में ज्ञान होना चाहिए |
  • आवेदक को अकाउंट का नॉलेज होना जरुरी है |

GST Suvidha Kendra के लिए के लिए उपकरण

यह केंद्र खोलने के लिए आपके पास कुछ जरुरी चीजें होनी जरुरी है जो की इस प्रकार से है :

  • आपके पास GST सुविधा केंद्र बनाने के लिए पर्याप्त जगह (100-150 वर्ग फीट जगह) होनी चाहिए |
  • कंप्यूटर
  • इन्टरनेट
  • प्रिंटर
  • स्केनर
  • marfo device
  • कम से कम दो लोग आपके पास होने चाहिए – एक डाटा एंट्री ऑपरेटर और एक अकाउंटेंट |

GST suvidha kendra ke fayde

जीएसटी सुविधा केंद्र खोलकर कई प्रकार के लाभ आप प्राप्त कर सकते है जिनमे कुछ इस प्रकार से है :

  • आप रोजगार प्राप्त कर सकते है |
  • लोगो को जीएसटी से जुडी हुई सभी सेवाओ के बारे में जानकारी देकर उनकी मदद कर सकते है |
  • आप अपने खुद के शहर में इसे ओपन करके वहां के लोगो को यह सुविधा प्रदान कर सकते है |
  • जीएसटी सुविधा केंद्र खोलने के लिए आपको बहुत सारे पैसे खर्च करने की आवश्यकता नहीं बल्कि आप कुछ खर्च में इसे खोल सकते है |
  • GST Suvidha Kendra खोलकर आप प्रतिमाह 15 हजार से 1 लाख रुपये तक की कमाई कर सकते है |
  • जब आप इसे कम्पनी के माध्यम से चलाते है तो आपको कम्पनी की और से पैसे मिल सकते है |

GST सुविधा केंद्र सर्विसेज लिस्ट

अब आपको हम बताते है की आप जीएसटी सुविधा केंद्र ओपन करके नागरिको को क्या क्या सेवाएँ प्रदान कर सकते है :

  • GST सर्विस
  • Eway बिल सर्विस
  • PAN कार्ड सर्विस
  • अकाउंटिंग सर्विस
  • इंकम टैक्स सर्विस
  • मनी ट्रान्स्फ़र सर्विस
  • DTH एवं मोबाइल रीचार्ज
  • इसके अलावा आप और भी कई प्रकार की सेवाए लोगो को प्रदान कर सकते है |

GSK Commission कितना मिलेगा ?

जीएसटी सुविधा केंद्र खोलने पर आपको लगभग 50% तक कमीशन मिलता है | इस सुविधा केंद्र से मिलने वाली आय सीधे आपके बैंक खाते में ट्रान्सफर की जाती है | हर 15 से 20 दिन में आपको भुगतान कर दिया जाता है |

जीएसटी सुविधा प्रोवाइडर (GSP)

GST सुविधा प्रोवाइडर के थर्ड पार्टी प्रोवाइडर है जो व्यवसाय को सरकार के जीएसटी सर्वर से कनेक्ट करता है | जीएसटी सुविधा केन्द्रों में करदाता जीएसटी सुविधा प्रोवाइडर (GSP) की मदद से आसानी से टेक्स भर सकते है |जीएसटीएन (गुड्स एंड सर्विस टैक्स नेटवर्क) के द्वारा GSP चलाई जाती है | Master India जैसी कई कम्पनियां है जो GST सुविधा केंद्र खोलने के लिए फ्रेंचाइजी प्रदान करती है |

GST Suvidha Kendra खोलने के लिए कुल निवेश कितना करना पड़ता है ?

यदि आप यह सुविधा केंद्र खोल रहे है तो आपको उपकरण खरीदने के लिए , जगह के लिए, यदि आप कर्मचारी रखते है तो आपको उनके वेतन के लिए आदि के लिए खर्च करना पड़ता है | लगभग 30 से 40 हजार रूपये आपको यह सुविधा केंद्र खोलने के लिए खर्च करना पड़ता है | जीएसटी सुविधा केंद्र फ़्रैंचायज़ का लाइसेन्स लेने के लिए आपको लगभग 20 से 25 हजार रुपये तक का खर्च करना पड़ सकता है |

GST सुविधा केंद्र खोलने के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करें ?

यदि आप भी यह सुविधा केंद्र खोलना चाहते है और आप इसके लिए आवेदन करना चाहते है तो आप निचे दिए गए स्टेप फोल्लो करें :

  • सबसे पहले आपको इस सुविधा केन्र्द फ्रेंचाइजी देने वाली कम्पनी की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा |
  • वेबसाइट पर आने के बाद आपको कुछ आप्शन दिखाई देंगे जहाँ पर आपको contact के आप्शन पर क्लिक करना है |
  • आपके सामने एक फॉर्म ओपन होगा | फॉर्म में मांगी गई सभी जरुरी जानकारी आपको सही सही दर्ज करनी है और फॉर्म को सबमिट करना है |
  • उसके बाद कम्पनी का कोई कर्मचारी आपसे सम्पर्क करेगा जिनको आपको कुछ जरुरी जानकारी देनी होती है | और वो आपको फ्रेंचाइजी प्रदान करते है |

निष्कर्ष

इस आर्टिकल में हमने आपको GST Suvidha Kendra In Hindi के बारे में जानकारी दी है | कोई भी व्यक्ति जो इसके लिए पात्रता रखता है वो GST सुविधा केंद्र खोल सकता है | अगर आप एक बेरोजगार शिक्षित युवा है तो आप जीएसटी सुविधा केंद्र खोलकर रोजगार प्राप्त कर सकते है और लोगो को सरकारी सेवाओ का लाभ प्रदान कर सकते है.

Leave a Comment

Join Telegram

sarkari yojana