Mahaswayam Login, Rojgar Mahaswayam, महास्वयम एम्प्लॉयमेंट रोजगार नोंदणी – महाराष्ट्र सरकार राज्य के शिक्षित बेरोजगार लोगो की मदद करने के लिए और उनको रोजगार देने के उद्देश्य से कई प्रकार की सुविधाओ को शुरू कर रही है | सरकार ने राज्य के बेरोजगार लोगो को रोजगार देने के लिए एक ऑनलाइन पोर्टल शुरू किया है जिसका नाम Rojgar Mahaswayam Portal है |
यदि आप भी इस पोर्टल की मदद से रोजगार प्राप्त करना चाहते है तो आपको महास्वयं रोजगार पंजीकरण महाराष्ट्र पोर्टल पर आकर के ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा | दोस्तों इस आर्टिकल में हम आपको महास्वयं रोजगार पंजीकरण महाराष्ट्र से जुडी हुई सभी जानकारी प्रदान करेंगे इस लिए आप इस आर्टिकल को अंत तक पढ़े |
यह भी पढ़े: ई श्रमिक कार्ड कैसे बनाएं?
Mahaswayam Rojgar (महास्वयम एम्प्लॉयमेंट रोजगार नोंदणी)
सरकार के द्वारा शुरू किया गया यह एक एसा पोर्टल है जिस पर कोई भी बेरोजगार युवा रोजगार की तलाश के लिए आवेदन कर सकता है | पहले महास्वयम पोर्टल को तीन भागो में विभाजित किया हुआ था | पहले युवाओ के लिए रोजगार (महारोजगार) ,दूसरा कौशल विकास योजना (MSSDS) और तीसरा महास्वरोजगार था | पहले इन तीनो योजनाओ के लिए अलग अलग पोर्टल था लेकिन अब इसे एक ही पोर्टल कर दिया है जिसे Rojgar Mahaswayam Portal नाम दिया गया है |
यह भी पढ़े: Aaple Sarkar Registration
यह एक एसा पोर्टल है जिस पर नौकरी देने वाले और नौकरी लेने वाले दोनों आवेदन कर सकते है | इस पोर्टल की मदद से लाभार्थी अपने घर पर बैठे रोजगार की सूचना प्राप्त कर सकता है | महाराष्ट्र सरकार का Mahaswayam पोर्टल के तहत मुख्य उद्देश्य 2022 तक 4.5 करोड़ कौशला युवाओं को रोजगार प्रदान करना है | आप अपने नजदीकी जनसेवा केंद्र (CSC) पर जाकर भी महाराष्ट्र महास्वयं रोजगार पंजीकरण ऑनलाइन कर सकते है |
rojgar.mahaswayam.gov.in Highlights
योजना का नाम | महास्वयं रोजगार पंजीकरण महाराष्ट्र |
योजना टाइप | राज्य सरकार की योजना |
राज्य | महाराष्ट्र |
लाभार्थी | राज्य के बेरोजगार लोग |
उद्देश्य | रोजगार के अवसर प्रदान करना |
ऑफिसियल वेबसाइट | https://www.mahaswayam.gov.in/ |
महास्वयं रोजगार पंजीकरण महाराष्ट्र का उद्देश्य
इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य बेरोजगार युवाओ को रोजगार के अवसर प्रदान करना है | जैसा की दोस्तों आप जानते है की आज के समय में बेरोजगार बहुत बड़ा मुद्दा है | इस बेरोजगारी को कम करने के लिए और रोजगार के अधिक से अधिक अवसर पैदा करने के लिए सरकार अनेक प्रकार के प्रयास कर रही है |
इस पोर्टल के तहत राज्य सरकार का मुख्य उद्देश्य युवाओ के कौशल को बढ़ावा देना है , रोजगार प्रदान करना हो और बेरोजगार युवाओ को सशक्त बनाना है | Mahaswayam Rojgar 2022 पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करके लाभार्थी अपनी योग्यता के अनुसार और अपनी इच्छानुसार अपने क्षेत्र में रोजगार प्राप्त कर सकता है |
Maharashtra Mahaswayam Employment Registration के लिए पात्रता
- आवेदक महाराष्ट्र राज्य का स्थाई निवासी होना चाहिए |
- लाभार्थी को समय समय पर शैक्षिक योग्यता, अनुभव, एक्वायर्ड स्किल, संपर्क विवरण आदि की जानकारी को अपडेट करते रहना होगा |
- आवेदन करने वाले व्यक्ति की उम्र 14 वर्ष या इससे अधिक होनी चाहिए |
- यदि लाभार्थी के पास पहले से रोजगार है तो इस पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं कर सकता है |
Maharashtra Mahaswayam Portal के लिए दस्तावेज
- आधार कार्ड
- मोबाइल नंबर , आपके आधार से आपका मोबाइल नंबर लिंक होना जरुरी है. आधार कार्ड लिंक विथ मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज़ फोटो
- आयु प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- शैक्षिक योग्यता का प्रमाण पत्र
- स्कूल के अधिकारी के द्वारा जारी प्रमाण पत्र
- माता पिता के राज्य में नौकरी का प्रमाण पत्र
- सरपंच या नगर परिषद् के द्वारा जारी प्रमाण पत्र
महास्वयं रोजगार पंजीकरण महाराष्ट्र के लाभ
- बेरोजगार युवाओ के लिए यह पोर्टल एक एसा मंच है जिस पर रजिस्ट्रेशन करके वह रोजगार प्राप्त कर सकता है |
- लाभार्थी युवा अपनी योग्यता , कौशल के आधार पर रोजगार के लिए आवेदन कर सकता है |
- बेरोजगार व्यक्ति अपने घर पर बैठे रोजगार की जानकारी ले सकता है |
- इस पोर्टल पर वे कम्पनिया और संस्थान भी रजिस्ट्रेशन कर सकती है जो अपनी रिक्तियों की पूर्ति करना चाहती है |
- रोजगार देने वाले और रोजगार लेने वाले दोनों इस Mahaswayam Rojgar Portal पर रजिस्ट्रेशन कर सकते है |
- बेरोजगार लोगो को रोजगार मिलेगा जिससे उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा |
- जैसा की आप जानते है की आज कल शिक्षित होने के बाद भी रोजगार नहीं मिल पाता है लेकिन सरकार ने इस Maharashtra Mahaswayam Portal को शुरू करके इन शिक्षित बेरोजगार युवा के कौशल को बढाने ले और इनको सशक्त बनाने के काम किया है |
- राज्य सरकार का उद्देश्य 2022 तक 4.5 करोड़ कौशल युवाओ को रोजगार प्रदान करना है और इस पोर्टल से जोड़ना है |
- कोई भी संस्थान या कम्पनी इस पोर्टल की मदद से अपने विज्ञापन दे सकती है |
- इस पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करने वाले युवाओं को उनके कौशल को बढाने के लिए कौशल प्रशिक्षण दिया जायेगा |
महास्वयं रोजगार पंजीकरण महाराष्ट्र पोर्टल पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करें ?
यदि आप भी रोजगार प्राप्त करने के लिए इस पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना चाहते है तो आप निचे दिए गे स्टेप फोल्लो करें :-
- इसके लिए आपको सबसे पहले Mahaswayam पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट पर आना होगा | इस लिंक पर क्लिक करने पर अप इस वेबसाइट के होम पेज पर आ जायेंगे |
- वेबसाइट पर आने के बाद आपको साईट के होम पेज पर EMPLOYMENT का आप्शन दिखाई देगा इस पर क्लिक करना है | क्लिक करने के बाद अगला पेज ओपन हो जायेगा |
- इस पेज पर आने के बाद आपको Register का आप्शन दिखाई देगा इस पर क्लिक करना है |
- आपके सामने रजिस्ट्रेशन फॉर्म ओपन हो जायेगा | इसमें मांगी गई सभी जानकारी आपको सही सही दर्ज करनी है उसके बाद next पर क्लिक करना है |
- अगले पेज पर आने के बाद आपके मोबाइल नंबर पर भेजा गया otp दर्ज करना है उसके बाद कांफोर्म पर क्लिक करना है |
- OTP दर्ज करने के बाद न्यू पेज ओपन हो जायेगा वहां पर आपको सभी जानकारी दर्ज करनी है और CREAT ACCOUNT पर क्लिक करना है |
- अब आपके मोबाइल नंबर या ईमेल आईडी पर एक मेस्सेज भेजा जायेगा | और आपको सबमिट पर क्लिक करना है | इस प्रकार से आपका पंजीकरण पूरा हो जायेगा |
Mahaswayam Login कैसे करें ?
- महास्वयं पोर्टल पर लॉग इन करने के लिए आपको सबसे पहले इस पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट पर आना होगा |
- वेबसाइट के होम पेज पर आपको JOBSEEKER LOGIN फॉर्म दिखाई देगा |
- इस फॉर्म में आपको आधार आईडी या रजिस्ट्रेशन आईडी , पासवर्ड दर्ज करने है और लॉग इन पर क्लिक करना है |
- जैसे ही आप लॉग इन पर क्लिक करते है आप इस पोर्टल पर लॉग इन हो जायेंगे उसके बाद आप इस पोर्टल पर उपस्थित सभी सेवाओ का लाभ ले सकते है |
महास्वयं पोर्टल पर ITI User Login कैसे करें ?
- सबसे पहले आपको इस रोजगार पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट पर आना होगा |
- वेबसाइट के होम पेज पर आपको ITI User Login का आप्शन दिखाई देगा इस पर क्लिक करना है |
- क्लिक करने के बाद अगले पेज पर आपके सामने लॉग इन फॉर्म ओपन हो जायेगा |
- इस फॉर्म में आपको रजिस्ट्रेशन आईडी , केप्चा कोड दर्ज करके submit पर क्लिक करना है | क्लिक करने के बाद आप लॉग इन हो जायेंगे |
महास्वयं रोजगार पंजीकरण चयन की प्रक्रिया
- कौशल परीक्षा
- चिकित्सा परीक्षा
- लिखित परीक्षा
- मनोवैज्ञानिक परीक्षण (साक्षात्कार )
- विवा वैसे टेस्ट
- दस्तावेज सत्यापन
अपने स्थान के पास institute कैसे खोजें ?
- इसके लिए आपको सबसे पहले इस रोजगार पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट पर आना होगा |
- वेबसाइट के होम पेज पर आपको FIND INSTITUTE NEAR YOUR LOCATION के सेक्शन में एक फॉर्म दिखाई देगा |
- इसमें आप इंस्टीटूट दर्ज करके या district select करना है | उसके बाद Find Now पर क्लिक करना है |
- क्लिक करने के बाद जानकारी आपके सामने आ जाएगी |
Vacancy advertisement कैसे देखें ?
- इसके लिए आपको सबसे पहले mahaswayam rojgar पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट पर आना होगा |
- वेबसाइट के होम पेज पर Vacancy advertisement का आप्शन दिखाई देगा इस पर क्लिक करें |
- क्लिक करने के बाद अगले पेज पर आपके सामने Vacancy advertisement की list आ जाएगी | आप इसे देख सकते है |
शिकायत दर्ज कैसे करें ?
अगर आप महास्वयं रोजगार से सम्बन्धित किसी भी प्रकार की कोई शिकायत इस पोर्टल के माध्यम से करना चाहते है तो आप निचे दिए गए स्टेप follow करें :
- सबसे पहले आपको इस रोजगार पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट पर आना होगा |
- वेबसाइट के होम पेज पर आपको Grievance का आप्शन दिखाई देगा इस पर क्लिक करना है |
- इस आप्शन पर क्लिक करने के बाद आपके सामने शिकायत फॉर्म ओपन हो जायेगा |
- इस फॉर्म में आपको मांगी गई जानकारी जैसे की Personal Details, Address and Contact Details, Grievance For आदि सही सही दर्ज करनी है और फॉर्म को submit कर देना है |
हेल्पलाइन नंबर
प्रदेश का कोई भी बेरोजगार युवा इस article को पढ़कर महाराष्ट्र महास्वयं रोजगार पंजीकरण कर सकता है | लेकिन अगर आपको पंजीकरण करने में किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत आ रही है या फिर आपको रोजगार पंजीकरण के बारे में अधिक जानकारी लेनी है तो आप निचे दिए गए हेल्पलाइन नंबर पर सम्पर्क कर सकते है :
- Helpline Number- 022-22625651, 022-22625653
- Email Id- helpdesk@sded.in
Conclusion
इस article में मेने आपको Mahaswayam Rojgar 2022 के बारे में पूरी जानकारी देने की कोशिश की है | आशा करता हूँ की आपको यह article अच्छा लगा होगा | अगर आपको महास्वयम रोजगार पोर्टल के बारे में किसी भी प्रकार की कोई अन्य जानकारी लेनी है तो आप सम्बन्धित विभाग से सम्पर्क कर सकते है | आशा करता हूँ दोस्तों की आपको यह article informative लगा होगा | अगर आपको यह article अच्छा लगा है तो प्लीज आप इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करें |
Mahaswayam Rojgar से जुड़े सवाल:
Q. महास्वयं रोजगार क्या है?
Ans. यह एक एसा पोर्टल है जिस पर बेरोजगार व्यक्ति नौकरी की सूचना प्राप्त कर सकता है और रोजगार प्राप्त कर सकता है |
Q. मैं महास्वयम में कैसे लॉग इन करूं?
Ans. सबसे पहले आपको महास्वयम पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा | होम पेज पर login का आप्शन दिखाई देगा इस पर क्लिक करना है | उसके बाद आप लॉग इन कर सकते है |
Q. मैं महास्वयम के लिए आवेदन कैसे करूं?
Ans. आवेदन करने की प्रक्रिया इस article में बताई गई है आप इस article को पूरा पढ़ सकते है |
Q. मैं महास्वयं में अपना विवरण कैसे अपडेट कर सकता हूं?
Ans. जॉबसेकर टैब पर जाएं पंजीकरण आईडी / आधार दर्ज करें लॉगिन बटन पर कोई क्लिक नहीं यह आधार सत्यापन पृष्ठ पर वापस आ जाएगा आधार संख्या और मोबाइल नंबर दर्ज करें सबमिट पर क्लिक करें, फिर यह मोबाइल सत्यापन पृष्ठ पर वापस आ जाएगा, ओटीपी दर्ज करें (पंजीकृत मोबाइल नंबर में ओटीपी संदेश आएगा) ) सबमिट बटन पर क्लिक करें |
Q. Mahaswayam Rojgar पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट क्या है?
Ans. ऑफिसियल वेबसाइट: rojgar.mahaswayam.gov.in