Madhya Pradesh Viklang Pension Yojana Online मध्य प्रदेश विकलांग पेंशन योजना 2022: मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा राज्य में हर वर्ग के लिए कल्याणकारी योजनायें चलाई जा रही है | राज्य सरकार ने प्रदेश के विकलांग लोगो की मदद करने के लिए विकलांग पेंशन योजना को शुरू किया है |
पेंशन योजना में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने MP Pension Portal को शुरू किया है जिसकी मदद से आप घर बैठे इन पेंशन योजना के लिए आवेदन कर सकते है | अगर आप एक विकलांग व्यक्ति है और आप इस योजना का लाभ लेना चाहते है तो आपको क सामाजिक सुरक्षा विभाग की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर के ऑनलाइन आवेदन करना होगा |
दोस्तों इस आर्टिकल में हम आपको Madhya Pradesh Viklang Pension Yojana में ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया , पात्रता ,दस्तावेज के बार में जानकारी प्रदान करेंगे इस लिए आप इस आर्टिकल को अंत तक पढ़े |
Viklang Pension MP 2022
मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा शुरू की गई इस विकलांग पेंशन योजना के तहत लाभार्थी को प्रतिमाह 500 रुपए की पेंशन राशी प्रदान की जाती है | जो व्यक्ति न्यूनतम 40% विकलांग है उनको इस योजना का लाभ दिया जायेगा | इस योजना का लाभ लेने के लिए आपको इसमें ऑनलाइन आवेदन करना होगा |
आपके पास सक्षम अधिकारी के द्वारा जारी किया गया विकलांग प्रमाण पत्र होना भी जरुरी है उसके बिना आप आवेदन नहीं कर सकते है | लाभार्थी को दी जाने वाली राशी लाभार्थी के बैंक खाते में सीधे ट्रान्सफर की जायगी लिए इस लिए मध्य प्रदेश विकलांग पेंशन योजना 2022 के तहत आपका बैंक खाता होना जरुरी है |
HIGHLIGHTS:
योजना का नाम | मध्य प्रदेश विकलांग पेंशन योजना 2022 |
योजना का प्रकार | राज्य सरकार की योजना |
राज्य | मध्य प्रदेश |
लाभार्थी | राज्य के विकलागं लोग |
उद्देश्य | विकलांग लोगो को वित्तीय मदद प्रदान करना |
ऑफिसियल वेबसाइट | socialsecurity.mp.gov.in |
मप विकलांग पेंशन योजना का उद्देश्य
इस योजना का मुख्य उद्देश्य विकलांग लोगो की मदद करना है | अक्सर देखा गया है की विकलांग लोगो के साथ बहुत भेदभाव होता है उनके साथ अलग तरह से व्यवहार किया जाता है | दिव्यांग को अपना जिवन जीने के लिए दुसरो पर निर्भर रहना पड़ता है |
लेकिन सरकार की इस योजना का लाभ लेकर के दिव्यांग लोगो में आत्मविश्वाश बढेगा , उनको सशक्त बनाने में यह योजना लाभप्रद रहेगी | विकलांग लोगो की मदद करने के उद्देश्य से ही सरकार Madhya Pradesh Viklang Pension Yojana 2022 के तहत लाभार्थी को प्रतिमाह 500 रुपए की मदद प्रदान करेगी |
एमपी विकलांग योजना के लाभ
- प्रदेश के विकलांग लोगो को अपना जिवन जीने के लिए दुसरो पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा |
- सरकार लाभार्थी को प्रतिमाह 500 रुपए की पेंशन प्रदान करेगी |
- हालाँकि पेंशन की राशी बहुत कम है लेकिन इस राशी से दिव्यांग अपनी जरुरतो क पूरा कर सकता है |
- वे लोग जो शारीरिक रूप से विकलांग है और जिनमे 40% न्यूनतम विकलांगता है वे इस योजना में आवेदन कर सकते है |
MP Viklang Pension Yojana के लिए पात्रता
- आवेदक मध्य प्रदेश का स्थाई निवासी होना चाहिए |
- आवेदक कम से कम 40% विकलांग होना चाहिए |
- आवेदन करने वाले व्यक्ति को विकलांगता का प्रमाण पत्र देना होगा जो चिकित्साधिकारी ,सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र / प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक द्वारा प्रदत्त होना प्रमाण पत्र होना चाहिए |
- अगर लाभार्थी के पास तीन पहिया या चार पहिया वाहन है तो वो इस योजना में आवेदन नहीं कर सकता है |
- आपके पास बैंक खाता होना चाहिए जो आधार कार्ड से जुड़ा हुआ होना चाहिए |
- MP Viklang Pension Yojana 2022 में आवेदन करने वाले आवेदक के परिवार की वार्षिक आय 48,000 रूपये से अधिक नहीं होनी चाहिए |
एमपी विकलांग पेंशन योजना के लिए दस्तावेज
- आधार कार्ड
- बैंक खाता पासबुक
- मोबाइल नंबर , आपके आधार से आपका मोबाइल नंबर लिंक होना चाहिए |
- आय प्रमाण पत्र
- आयु प्रमाण पत्र
- विकलांगता का प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- जाती प्रमाण पत्र
मध्य प्रदेश विकलांग पेंशन योजना ऑनलाइन आवेदन कैसे करें ?
यदि आप भी इस योजना का लाभ लेना चाहते है और आप इस योजना में आवेदन करना चाहते है तो आप निचे दिए गए स्टेप फोल्लो करें :-
- आवेदन करने के लिए आपको सबसे पहले सामाजिक सुरक्षा पेंशन पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट पर आना होगा |इस लिंक पर क्लिक करने पर आप इस वेबसाइट के होम पेज पर आ जायेंगे |
- वेबसाइट के होम पेज पर आपको पेंशन योजनाओ हेतु ऑनलाइन आवेदन का आप्शन दिखाई देगा इस पर क्लिक करना है |
- क्लिक करने के बाद न्यू पेज ओपन हो जायेगा |
- आपके सामने एक फॉर्म ओपन हो जायेगा | इसमें आपको जिला ,स्थानीय निकाय और समग्र सदस्य आईडी दर्ज करके पेंशन हेतु ऑनलाइन आवेदन के आप्शन पर क्लिक करना है |
- न्यू पेज पर आपके सामने इस योजना का आवेदन फॉर्म ओपन हो जायेगा उसमे आपको मांगी गई जानकारी दर्ज करनी है उसके बाद दस्तावेज अपलोड करने है और फॉर्म को सबमिट कर देना है इस प्रकार से आपका आवेदन पूरा हो जाता है |
Madhya Pradesh Viklang Pension Yojana Status चेक कैसे करें ?
- अपने आवेदन की स्थिति देखने के लिए आपको सबसे पहले सामाजिक सुरक्षा पेंसन पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट पर आना होगा |
- वेबसाइट के होम पेज पर आपको आवेदन की स्थिति ट्रैक करें का आप्शन दिखाई देगा इस पर क्लिक करना है | क्लिक करने के बाद अगला पेज ओपन हो जायेगा |
- न्यू पेज पर आने के बाद आपको पोर्टल मेम्बर आईडी और केप्चा को कोड दर्ज करके Show Details पर क्लिक करना है | क्लिक करने के बाद आपके सामने आपके आवेदन की स्थिति आ जाएगी |
पेंशनर की पासबुक कैसे देखें ?
- इसके लिए सबसे पहले आपको सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना की ऑफिसियल वेबसाइट पर आना होगा |
- वेबसाइट के होम पेज पर आपको पेंशनर की पासबुक देखें का आप्शन दिखाई देगा इस पर क्लिक करना है |
- क्लिक करने के बाद न्यू पेज ओपन हो जायेगा |
- न्यू पेज पर आने के बाद आपको अपनी मेम्बर आईडी , अकाउंट नंबर वित्तीय वर्ष का चयन करके उसके बाद केप्चा कोड दर्ज करके Show Details पर क्लिक करना है |
- क्लिक करने के बाद सम्बन्धित विवरण आपके सामने आ जायेगा |
पेंशन योजना का लाभ लेने के लिए पात्रता जानने की प्रक्रिया
- सबसे पहले मध्य प्रदेश सामाजिक सुरक्षा पेंशन पोरटल पर आना है |
- वेबसाइट के होम पेज पर आपको योजनाओ हेतु पात्रता जाने का आप्शन दिखाई देगा इस पर क्लिक करना है |
- न्यू पेज पर आने के बाद आपको मांगी गई जानकारी दर्ज करनी है उसके बाद योजनायें खोजें पर क्लिक करना है |
- क्लिक करने के बाद सम्बन्धित विवरण आपके सामने आ जायेगा |
मध्य प्रदेश विकलांग पेंशन योजना हेल्पलाइन नंबर
- Phone No: 0755-2556916
- Fax No: 0755-2552665
- Email: [email protected]
Conclusion
इस article में हमने आपको MP Viklang Pension Yojana 2022 के बारे में पूरी जानकारी दी है | अगर आपको मध्य प्रदेश विकलांग पेंशन योजना में आवेदन करने में किसी भी प्रकार की दिक्कत आ रही है तो आप सम्बन्धित विभाग से सम्पर्क कर सकते है |