Vidhwa Pension Yojana Maharashtra, विधवा पेन्शन योजना महाराष्ट्र – महाराष्ट्र सरकार ने गरीबी रेखा से निचे जीवन व्यापन करने वाली विधवा महिलाओ की आर्थिक मदद के लिए विधवा पेंशन योजना को शुरू किया है |इस योजना के तहत लाभार्थी महिला को 600 रूपये से 900 रूपये तक की पेंशन राशी प्रतिमाह दी जाएगी | यह योजना विधवा के लिए सरकारी योजना महाराष्ट्र सरकार के द्वारा चलाई जा रही है. यदि आप भी इस योजना का लाभ लेना चाहते है तो आपको इसमें आवेदन करना होगा | इस योजना का लाभ उन्ही विधवा महिलाओ को दिया जायेगा जो निराश्रित है | दोस्तों इस आर्टिकल में हम आपको Vidhwa Pension Yojana Maharashtra Online आवेदन करने की प्रक्रिया , दस्तावेज ,लाभ आदि के बारे में जानकारी प्रदान करेंगे इस लिए आप इस आर्टिकल को अंत तक पढ़े |

Vidhwa Pension Yojana Maharashtra 2023
इस योजन के तहत लाभार्थी विधवा महिला को 600 रूपये की पेंशन प्रतिमाह दी जाएगी | जिन महिलाओं के एक से अधिक बच्चे है उन महिलाओ को 900 रूपये की पेंसन प्रतिमाह दी जाएगी | Maharashtra Vidhwa Pension Yojana के तहत दी जाने वाली राशी लाभार्थी के बैंक खाते में सीधे ट्रान्सफर की जाएगी इस लिए महिला का बैंक खाता होना जरुरी है | विधवा योजना महाराष्ट्र के लिए आप आसानी से ऑनलाइन या ऑफलाइन आवेदन कर सकते है.
अगर महिला के बच्चे 25 वर्ष या इससे अधिक उम्र के हो जाते है या नौकरी करने वाले हो जाते है उन महिलाओं को फिर Vidhwa Pension Yojana Maharashtra का लाभ नहीं दिया जायेगा | अगर महिला के केवल लड़की है और उसकी उम्र 25 साल या इससे अधिक है या उसकी शादी हो गई है तब भी विधवा महिला को इस योजना का लाभ दिया जायेगा | विधवा महिलाएं भारत सरकार के द्वारा चलाई जा रही इंदिरा गांधी विधवा पेंशन योजना महाराष्ट्र के लिए भी आवेदन कर सकते है.
Vidhwa Pension Yojana Maharashtra Overview
योजना का नाम | महाराष्ट्र विधवा पेंशन योजना 2023 |
योजना टाइप | राज्य सरकार की योजना |
राज्य | महाराष्ट्र |
लाभार्थी | राज्य की विधवा महिलाएं |
उद्देश्य | विधवा महिलाओ की आर्थिक मदद करना |
Vidhwa Pension Yojana Maharashtra 2023 के लाभ
- इस योजना के तहत प्रदेश की गरीबी रेखा से निचे जीवन व्यापन करने वाली महिलाओ को दिया जायेगा |
- महिलाओ को अपना जीवन जीने के लिए अब दुसरो पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा |
- लाभार्थी महिला को इस योजना के तहत 600 रूपये की पेंशन राशी दी जाएगी |
- जिस विधवा महिला के एक से अधिक बच्चे है उनको 900 रूपये की पेंशन प्रतिमाह दी जाती है |
- विधवा महिलाएं आत्मनिर्भर बनेगी |
- महिलाएं सशक्त बनेगी |
- ऑफलाइन आवेदन करने के लिए आपको विधवा पेंशन योजना महाराष्ट्र Form प्राप्त करना होगा.
विधवा पेंशन महाराष्ट्र का उद्देश्य
जैसा की दोस्तों आप जानते ही है की महिला के पति की मृत्यु के बाद महिला बेसहारा हो जाती है वह खुद से रोजगार नहीं कर पाती है जिससे उसकी आर्थिक स्थिति बहुत ख़राब हो जाती है और इस स्थिति में उसे राज्य सरकार से वित्तीय मदद की जरूरत होती है | राज्य सरकार विधवा महिलाओ को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए Vidhwa Pension Yojana Maharashtra के तहत 900 रूपये की पेंशन प्रतिमाह प्रदान करती है |इस राशी का उपयोग महिला अपने दैनिक जीवन के खर्चे के लिए कर सकती है |
महाराष्ट्र विधवा पेंशन योजना फॉर्म पीडीऍफ़ 2023
विधवा पेंशन योजना महाराष्ट्र में आवेदन करने के लिए आपको कुछ पात्रता को follow करना होगा | आवेदन करने के लिए आपके पास जरुरी Documents होने अनिवार्य है | विधवा पेंशन में आवेदन करने के लिए पात्रता और दस्तावेज इस प्रकार है :
Vidhwa Pension Yojana Maharashtra के लिए पात्रता
- आवेदक महाराष्ट्र राज्य का स्थाई निवासी होना चाहिए |
- इस योजना का लाभ गरीबी रेखा से निचे जीवन व्यापन करने वाली विधवा महिलाओ को दिया जायेगा |
- विधवा महिला को इस योजना का लाभ तब तक ही दिया जायेगा जब तक उसके बच्चे की उम्र 25 वर्ष या इससे अधिक ना हो जाये या नौकरी करने वाले ना हो जाए |
- अगर महिला के केवल लड़की है तो यह पेंशन जारी रहेगी चाहे लड़की की उम्र 25 वर्ष से अधिक हो या लड़की की शादी हो गई हो |
- आवेदक महिला के परिवार की वार्षिक आय 25,000 रूपये से अधिक नहीं होनी चाहिए |
- महिला की उम्र 65 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए |
- विधवा पेंशन महाराष्ट्र में आवेदन करने वाली महिला का बैंक खाता होना चाहिए जो आधार कार्ड से जुड़ा हुआ होना चाहिए |
Vidhwa Pension Yojana Maharashtra Documents required
- आधार कार्ड
- बैंक खाता पासबुक
- पति की मृत्यु का प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- आयु प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- मोबाइल नंबर, आपके आधार से आपका मोबाइल नंबर लिंक होना चाहिए |
- जाती प्रमाण पत्र (सामान्य जाती के आवेदक को छोड़कर बाकि सभी के लिए)
- पहचान पत्र
विधवा पेंशन योजना महाराष्ट्र के लिए आवेदन कैसे करें ?
- यदि आप इस योजना का लाभ लेना चाहते है तो आपको सबसे पहले इस योजना की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर के आवेदन फॉर्म डाउनलोड करना होगा |
- आवेदन फॉर्म के सेक्शन में आकर आप फॉर्म डाउनलोड कर सकते है।

- फॉर्म डाउनलोड करने के लिए फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सही सही दर्ज करें , अपने दस्तावेज अटेच करने और इसे कलेक्टर कार्यालय / तहसीलदार / तलाठी संपर्क कार्यालय कलेक्टर कार्यालय / तहसीलदार / तलाठी में जमा करवा दे इस प्रकार से आपका आवेदन हो जायेगा |
निष्कर्ष
इस आर्टिकल में हमने आपको Vidhwa Pension Yojana Maharashtra 2023 के बारे में जानकारी दी है | यदि आपको महाराष्ट्र विधवा पेंशन योजना के बारे में अधिक जानकारी लेनी है तो आप सम्बन्धित विभाग से सम्पर्क कर सकते है | प्रदेश की कोई भी महिला इस विधवा पेंशन योजना के लिए आवेदन कर सकती है और लाभ प्राप्त कर सकती है.