आरोग्य सेतु एप क्या है Aarogya Setu Vaccine Certificate – भारत सरकार ने देश की जनता की मदद करने के लिए अनेक प्रकार के एप शुरू किये है ताकि लोग अपने मोबाइल फोन में इन अप्प को डाउनलोड करके सरकार के द्वारा चलाई जाने वाली सेवाओ का लाभ आसानी से ले सके | आरोग्य सेतु अप्प भारत सरकार का एक एप है | इस article में हम जानेगे की इस एप का क्या उपयोग है ,किस प्रकार से इसको डाउनलोड कर सकते है | आपके सवाल How to use aarogya setu app in hindi के बारे में पूरी जानकारी प्राप्त करने के लिए इस आर्टिकल को अंत तक पढ़े |
आरोग्य सेतु रजिस्ट्रेशन
जैसा की आप जानते है की पुरे विश्व को coronavirus महामारी ने जकड़ रखा है | इस coronavirus को ध्यान में रखते हुए भारत सरकार ने एक एसा एप्लीकेशन लौंच किया है जिसका नाम आरोग्य सेतु एप है | अगर आपके आस पास के 6 मीटर के दायरे में कोई भी कोरोना संक्रमित व्यक्ति आता है तो यह एप्लीकेशन आपको अलर्ट कर देगा | केंद्र सरकार का इस एप को लेकर के यह दावा है की aarogya setu app आपके इर्द गिर्द कोरोना पॉज़िटिव लोगो की जानकारी दे देगा |
लोगो को कोरोना वायरस संक्रमण के खतरों से यह एप आगाह कर देगा | हमारे देश में 24 मार्च से लॉकडाउन की शुरुवात हुई थी और 2 अप्रेल को आरोग्य सेतु एप को लौंच किया गया था | बहुत से लोग आरोग्य सेतु एप डाउनलोड तो कर लेते है लेकिन उनके मन में यह सवाल होता है की How to use aarogya setu app in hindi . लेकिन आप चिंता ना करे क्युकी इस एप की पूरी जानकारी हम आपको इस लेख में देने वाले है | इस एप को सभी उपकरणों आईओएस/IOS और एंड्रॉयड/Android पर डाउनलोड किया जा सकता है |
आरोग्य सेतु भारत सरकार द्वारा विकसित एक मोबाइल एप्लिकेशन है जो COVID-19 के खिलाफ हमारी संयुक्त लड़ाई में आवश्यक स्वास्थ्य सेवाओं को भारत के लोगों से जोड़ने के लिए है। ऐप का उद्देश्य भारत सरकार, विशेष रूप से स्वास्थ्य विभाग की पहल को बढ़ावा देना है, ताकि ऐप के उपयोगकर्ताओं तक सक्रिय रूप से पहुंच सकें और उन्हें COVID-19 की रोकथाम से संबंधित जोखिमों, सर्वोत्तम प्रथाओं और प्रासंगिक सलाह के बारे में सूचित कर सकें |
इस एप पर एक बार रजिस्ट्रेशन करने के बाद आपको Aarogya Setu Beneficiary ID मिल जाती है जिसकी मदद से आप कभी भी लॉग इन कर सकते है और सेवाओ का लाभ ले सकते है. आरोग्य सेतु सर्टिफिकेट डाउनलोड (Aarogya Setu Certificate Download) करने के लिए आपको इस आईडी से लॉग इन करना होगा.
HIGHLIGHTS:
Scheme | How to use aarogya setu app in hindi |
Launched by | Government of india |
Launched date | 2 April 2020 |
Beneficiary | Country people |
Objective | To provide Coronavirus updates to the public |
Official website | www.aarogyasetu.gov.in |
Aarogya setu app download
Google play store से आसानी से आप इस एप को डाउनलोड कर सकते है | यदि आप किसी व्यक्ति से मिलते है और बाद में उसमे कोरोना वायरस संक्रमण के लक्षण पाए जाते है तो यह एप्लीकेशन आपको सूचित करेगा की जिस व्यक्ति से आप मिले थे वो कोरोना संक्रमित है | इसके अलावा आप इस एप की मदद से Vaccine registration कर सकते है |
आरोग्य सेतु एप डाउनलोड कैसे करें ?
यदि आप यह एप डाउनलोड (Aarogya Setu App Download in Hindi) करना चाहते है तो आप निचे दिए गए स्टेप फोल्लो करें :
Step 1: सबसे पहले अपने स्मार्ट फोन में Google play store को ओपन करें |
Step 2: प्ले स्टोर के सर्च बॉक्स में Aarogya setu enter करें |
स्टेप 3: उसके बाद यह एप आपके सामने आ जायगा , आपको इनस्टॉल पर क्लिक करना है |
Step 4: जैसे ही आप इनस्टॉल पर क्लिक करते है यह एप आपके डिवाइस में डाउनलोड हो जायेगा |
आरोग्य सेतु एप कैसे चलाएं?
यदि अपने इस एप को डाउनलोड कर लिया है तो अब हम सीखेंगे की हम आरोग्य सेतु एप का उपयोग किस प्रकार से कर सकते है तो चलिए शुरू करते है :
- एप को डाउनलोड करने के बाद इस एप को ओपन करना है |
- जैसे ही आप इस एप को ओपन करेंगे आपके सामने भाषा का चयन करने के विकल्प आएगा , आपको अपनी भाषा को सेलेक्ट करना है और Next पर क्लिक करना है |
- आपके कुछ दिशा निर्देश आयेंगे वो सभी आपको पढने और आपको आगे पर क्लिक करते जाना है |
- उसके बाद आपको रजिस्टर करें का आप्शन दिखाई देगा इस पर क्लिक करना है |
- उसके बाद आपके सामने एप परमिशन आएगी जिसे आपको ध्यान से पढना है और में सहमत हूँ पर क्लिक करना है |
- उसके बाद आपके सामने एक बॉक्स ओपन होगा | उसमे अपने मोबाइल नंबर enter करने और सबमिट करें पर क्लिक करना है |
- आपके मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा वो दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें |
- उसके बाद अपने लिंग को सेलेक्ट करें और अपना पूरा नाम ,आयु , व्यवसाय आदि सभी जानकारी आपको सही सही दर्ज करनी है |
- सभी विवरण देने के बाद आप Arogya setu app के डैशबोर्ड पर आ जायेंगे जो की आपको कुछ इस प्रकार से दिखाई देगा |
- एप को ओपन करते समय हमने self assessment test दे दिया था लेकिन यदि आप दुबारा से यह self assessment test देना चाहते है तो आप फिर से आकलन करें पर क्लिक करके यह टेस्ट दे सकते है |
- इस टेस्ट से यह पता चलता है की आप कोरोनावायरस के कितने खतरे में है |
- aarogya setu app का उपयोग लेते समय आपको यह ध्यान रखना है की आपका ब्लूटूथ चालू रहना जरुरी है |
आरोग्य सेतु एप कोरोना से बचाव के उपाय
जैसे ही आप इस एप्लीकेशन को ओपन करते हो तो आपको कोरोना से बचाव के कुछ सामान्य तरीके बताएं गए है जो की इस प्रकार से है :
- सामाजिक दुरी बनाये रखें
- सेल्फ – असेस्मेंट टेस्ट लेकर
- अपडेट के लिए एप नियमित रूप से देखें
- हाथ मिलाने की बजाय नमस्ते के साथ अभिवादन करें
- सामाजिक समारोह से बचें
- लोगो से 6 फीट की दुरी बनायें रखें
COVID-19 परीक्षण सुविधा वाली प्रयोगशालाएं देखने की प्रक्रिया
Step 1: सबसे पहले इस एप को ओपन करें |
Step 2: इस एप के डैशबोर्ड पर आपको COVID-19 परीक्षण सुविधा वाली प्रयोगशालाएं का आप्शन दिखाई देगा इस पर क्लिक करें |
स्टेप 3: क्लिक करने के बाद अगले पेज पर आपके सामने COVID-19 परीक्षण सुविधा वाली प्रयोगशालाओं की जानकारी आ जाएगी |
COVID-19 देखभाल अस्पताल और संगरोध केंद्र देखने की प्रक्रिया
- इसके लिए सबसे पहले Aarogya setu app को ओपन करें |
- एप के होम पेज पर COVID-19 देखभाल अस्पताल और संगरोध केंद्र का आप्शन दिखाई देगा इस पर क्लिक करें |
- अगले पेज पर आपके सामने जानकारी आ जाएगी |
Aarogya setu covid vaccine registration process
आप इस एप की मदद से covid vaccine registration कर सकते है | यदि आप भी कोरोना वैक्सीन के लिए रजिस्ट्रेशन इस एप की मदद से करना चाहते है तो आप निचे दिए गए स्टेप फोल्लो करें :
Step 1: सबसे पहले आरोग्य सेतु एप को ओपन करना है |
Step 2: उसके बाद vaccination के आप्शन पर क्लिक करना है |
स्टेप 3: अपने मोबाइल नंबर enter करके वरिफई करना है |
Step 4: फिर आपके सामने एक फॉर्म ओपन होगा | उसमे मांगी गई सभी जानकारी आपको सही सही enter करनी है और यही से book appointment भी करना है |
Step 5: book appointment करने के बाद आपको इसका प्रिंट लेना है और कोविद सेण्टर पर जाना है |
वैक्सीन की जानकारी लेने की प्रक्रिया
यदि आप इस एप की मदद से वैक्सीन की जानकारी लेना चाहते है तो आपको सबसे पहले आरोग्य सेतु एप को ओपन कानर होगा |
होम पेज पर आपको कोवीन का आप्शन दिखाई देगा इस पर क्लिक करना है | उसके बाद आपको वैक्सीन की जानकारी का आप्शन दिखाई देगा इस पर क्लिक करके आप जानकारी ले सकते है |
Covid 19 Vaccine certificate kaise download karen
Covid 19 Vaccine certificate इस बात का सबुत होता है की आपने वैक्सीन ले ली है | आप की ऑफिसियल वेबसाइट और आरोग्य सेतु एप दोनों की मदद से कोविड-19 वैक्सीन सर्टिफिकेट डाउनलोड कर सकते है | कोविड-19 वैक्सीन सर्टिफिकेट डाउनलोड करने से पहले आपको कुछ जानकारी होनी जरुरी है जो की इस प्रकार से है :
- आपको पहले से ही वैक्सीन की कम से कम एक खुराक मिली होनी चाहिए |
- आपके पास 13/14 डिजिट लाभार्थी संदर्भ आईडी होनी चाहिए |
- प्रमाण पत्र डाउनलोड करने के लिए आपको covin प्लेटफॉर्म पर पंजीकृत होना चाहिए |
- जिन मोबाइल नंबर की मदद से आप कोवीन प्लेटफॉर्म पर रजिस्ट्रेशन करते है वो मोबाइल नंबर आपके पास होना चाहिए |
आरोग्य सेतु एप के माध्यम से कोविड-19 वैक्सीन सर्टिफिकेट डाउनलोड कैसे करें ?
यदि आप मोबाइल फोन की मदद से यह सर्टिफिकेट डाउनलोड करना चाहते है तो आप निचे दिए गए स्टेप फोल्लो करें :
Step 1: सबसे पहले Aarogya setu app को ओपन करें |
Step 2: एप के होम पेज पर कोवीन का आप्शन दिखाई देगा इस पर क्लिक करें |
स्टेप 3: उसके बाद आपको वैक्सीन प्रमाण पत्र का आप्शन दिखाई देगा इस पर क्लिक करें |
Step 4: आपको एक बॉक्स दिखाई देगा ,इसमें लाभार्थी संदर्भ आईडी दर्ज करे उसके बाद प्रमाण पत्र प्राप्त करें के आप्शन पर क्लिक करके आप यह सर्टिफिकेट डाउनलोड कर सकते है |
CoWIN पोर्टल के माध्यम से Covid 19 Vaccine certificate kaise download karen
अगर आप CoWIN पोर्टल के माध्यम से कोविड-19 वैक्सीन सर्टिफिकेट डाउनलोड करना चाहते है तो आप निचे दिए गए स्टेप फोल्लो करें :
Step 1: सबसे पहले आपको CoWIN पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट पर आना होगा |
Step 2: उसके बाद लाभार्थी रेफ्रेंस आईडी में की दर्ज करें |
स्टेप 3: फिर सर्टिफिकेट डाउनलोड करने के लिए सर्च के आप्शन पर क्लिक करें |
Step 4: यह प्रक्रिया करने के बाद आप यह सर्टिफिकेट डाउनलोड कर सकते है |
Vaccine availability देखने की प्रक्रिया
- सबसे पहले आरोग्य सेतु एप को ओपन करें |
- होम पेज पर कोविन का आप्शन दिखाई देगा इस पर क्लिक करें |
- न्यू पेज पर Vaccine availability का आप्शन दिखाई देगा इस पर क्लिक करें |
- अगले पेज पर पिन कोड enter करके आप वैक्सीन की उपलब्धता देख सकते है |
How to delete aarogya setu app account
अगर आप अपना आरोग्य सेतु एप अकाउंट डिलीट करना चाहते है तो आप निचे दिए गए स्टेप को फोल्लो करके अकाउंट डिलीट कर सकते है :
- इसके लिए आपको सबसे पहले इस एप को ओपन करना है |
- होम पेज टॉप में आपको तीन लाइन दिखाई देगी इस पर क्लिक करना है |
- उसके बाद आपको समायोजन का आप्शन दिखाई देगा इस पर क्लिक करना है |
- फिर मेरा अकाउंट हटा दो के आप्शन पर क्लिक करें |
- अब आप अपने मोबाइल नंबर को enter करके अपने अकाउंट को हमेशा के लिए डिलीट कर सकते है |
इसके अलावा आप इस एप की मदद से कोविद अपडेट के आप्शन पर क्लिक करके तजा अपडेट देख सकते है | शेयर के आप्शन पर क्लिक करके आप यह एप अपने दोस्तों के साथ शेयर कर सकते है | एप के होम पेज पर आपको भाषा बदलने का आप्शन दिखाई देगा उस पर क्लिक करके आप अपनी भाषा को बदल सकते है |
Helpline Number
अरोग्य सेतु एप के बारे में इस article में पूरी जानकारी प्रदान की गई है | अगर आपको अरोग्य सेतु एप के बारे में अधिक जानकारी लेनी है या इस एप पर रजिस्ट्रेशन करने में आपको किसी भी प्रकार की दिक्कत आ रही है तो आप निचे दिए गए हेल्पलाइन नंबर प्र सम्पर्क कर सकते है :
- हेल्पलाइन नंबर – 1075
आरोग्य सेतु एप से जुड़े सवाल:
यह भारत सरकार के द्वारा शुरू की गई एक डिजिटल सेवा है जो की एक मोबाइल एप्लीकेशन है | इसका मुख्य उद्देश्य covid-19 सम्बन्धित स्वास्थ्य सेवाओ को भारत के लोगो से जोड़ना है |
ब्लूटूथ का उपयोग करते हुए स्वचालित सम्पर्क , स्व-मुल्यांकन परीक्षण ICMR दिशानिर्देशों के आधार पर , अपडेट सलाहकार और covid-19 से सम्बधित सर्वोतम अभ्यास का एकीकरण ई-पास etc.
2 April 2020 को |
यह एप भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अंतर्गत आता है |