राज किसान साथी पोर्टल : Raj Kisan Sathi Portal रजिस्ट्रेशन

Raj Kisan Sathi Portal : इस article में हम आपको राजस्थान सरकार के द्वारा चलाये गए Rajasthan Kisan Sathi Portal के बारे में जानकारी प्रदान करेंगे | यह एक किसान पोर्टल है जिसका लाभ प्रदेश के सभी किसान ले सकते है | राजस्थान सरकार किसानो के लिए प्रदेश में समय समय पर अनेक प्रकार की सरकारी योजना और अनेक प्रकार के पोर्टल को लौंच कर रही है | राज किसान पोर्टल के माध्यम से किसानो को सभी सरकारी योजना में आवेदन करने की सुविधा एक ही जगह पर प्रदान की जाती है ताकि किसानो को अलग अलग योजना में आवेदन करने के लिए अलग अलग ना जाना पड़े | इस article में हम आपको Raj Kisan Sathi Portal रजिस्ट्रेशन के बारे में पूरी जानकारी प्रदान करेंगे इस लिए आप इस article को पूरा अंत तक पढ़े |

Rajasthan Raj Kisan Sathi Portal in Hindi

प्रदेश के किसानो और पशुपालको को सभी सरकारी योजनाओ का लाभ एक स्थान पर प्रदान करने के लिए राजस्थान सरकार ने Raj Kisan Sathi Portal को शुरू किया है | राजस्थान सरकार के कृषि विभाग के द्वारा राज किसान साथी पोर्टल को शुरू किया गया है | राजस्थान राज किसान साथी पोर्टल किसानो के लिए कृषि, उद्यानिकी, कृषि विपणन, पशुपालन, डेय़री आदि विभागों के द्वारा चलाई जा रही है सेवाओ के लिए सिंगल विंडो (Single Window) का काम करता है |

अब किसान राज किसान पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन किसान योजनाओ के लाभ ले सकता है | इसके लिए किसान को एक बार Raj Kisan Portal पर रजिस्ट्रेशन करना होगा | आप अपने मोबाइल फोन की मदद से राज किसान साथी पोर्टल रजिस्ट्रेशन कर सकते है | इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य कृषि से जुडी हुई सभी जानकारी किसानो को एक ही जगह पर प्रदान करना है ताकि किसानो को अलग अलग योजनाओ की जानकारी के लिए अलग अलग सरकारी विभाग के चकर ना करने पड़े |

Raj Kisan Sathi Portal Overview

Articleराजस्थान राज किसान साथी पोर्टल
पोर्टल का प्रकारराजस्त्हंस सरकार के द्वारा शुरू किया गया
लाभार्थीप्रदेश के किसान
उद्देश्यकिसानो को सुविधा प्रदान करना
ऑफिसियल वेबसाइटrajkisan.rajasthan.gov.in

राज किसान साथी पोर्टल के लाभ

  • राजस्थान सरकार के द्वारा प्रदेश के किसानो को अनेक प्रकार की किसान योजनाओ और किसान जानकारी को एक ही मंच पर प्रदान करने के लिए इस किसान पोर्टल राजस्थान को शुरू किया गया है |
  • कृषि, उद्यानिकी, कृषि विपणन, पशुपालन, डेय़री आदि विभागों के द्वारा किसानो के लिए चलाई जा रही है विभिन योजनाओ के लिए राज किसान पोर्टल एक सिंगल विंडो (Single Window) के रूप में काम करता है |
  • राज किसान पोर्टल पर उपस्थित सेवाओ का लाभ लेने के लिए आपको इस पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना होगा |
  • राज साथी किसान पोर्टल के माध्यम से विभाग के सभी कार्य जैसे की दस्तावेजों की जाँच, भौतिक सत्यापन, प्रशासनिक व वित्तीय स्वीकृति एवं भुगतान तक आदि ऑनलाइन किये गए है जिससे कार्य में सुगमता, पारदर्शिता, तीव्रता आएगी |
  • प्रदेश के सभी किसान राज किसान साथी पोर्टल रजिस्ट्रेशन करके सभी सेवाओ का लाभ ले सकते है |
  • जो किसान राज किसान पोर्टल पर पंजीकृत है उनके डेटा बैंक को राजस्व विभाग के ई-धरती पोर्टल, प्रधानमंत्री किसान सम्मान पोर्टल, प्रधानमंत्री फसल बीमा पोर्टल से एकीकृत किया जाकर कृषकों के लिए तदानुरूप सलाह प्रक्रिया विकसित की जाएगी |

Raj Kisan Sathi Portal की विशेषताएं

  • विभिन प्रकार के जलवायुवीय मौषम में किसानो से उनकी फसल का प्रबन्धन एवं सलाह ली जाएगी |
  • किसानो को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने की दिशा में इलेक्ट्रॉनिक मार्केट, ऑनलाइन मण्डी भाव, तथा कृषि प्रसंस्करण व अन्य फसलोत्तर प्रबन्ध सुविधाओं की ऑनलाइन जानकारी उपलब्ध करवाने के लिए Geo-Spatial मैपिंग की जाएगी |
  • फसल क्षेत्र, उत्पादन व खराबे का मूल्यांकन करने के लिए जी.आई.एस. आधारित फसल चिन्हीकरण व फसल अनुमान प्रणाली विकसित की जाएगी |
  • कम्प्यूटर प्रणाली के माध्यम से किसानो को सवालो के जवाब हर समय प्रदान किये जायेंगे |
  • इस पोर्टल पर आप ई मित्र के माध्यम से भी आवेदन प्रस्तुत कर सकते है |
  • किसान योजनाओ से लेकर के कृषि में अध्ययनरत छात्राओं को शिक्षा हेतु प्रोत्साहन राशि आदि योजनाओं का लाभ आप Raj Kisan Portal Registration के माध्यम से ले सकते है |
  • प्रदेश के किसानो को विभागीय जानकारी प्रदान करने के लिए ‘‘राज किसान सुविधा‘‘ मोबाईल एप्प, जैविक उपज के क्रेता-विक्रेता के लिए ‘‘राज किसान जैविक‘‘ मोबाईल एप्प तथा टिड्डी के हापर्स के सर्वेक्षण एवं निगरानी के लिए भी मोबाईल एप्प विकसित किया गया है |
  • भविष्य में राज किसान पोर्टल को भारत सरकार के फसल बीमा पोर्टल, साॅयल हैल्थ कार्ड पोर्टल, फार्म इम्प्लीमेन्ट पोर्टल आदि से इन्टीग्रेट किए जाने की योजना है |

Raj Kisan Sathi Portal का उद्देश्य

इस पोर्टल को शुरू करने के पिच्छे सरकार के कई उद्देश्य है | Raj Kisan Sathi Portal के माध्यम से अब कोई भी किसान विभिन प्रकार की किसान योजनाओ का लाभ एक ही जगह पर ले सकता है | राज किसान साथी पोर्टल का मुख्य उद्देश्य किसान योजनाओ में आवेदन करने की प्रकिया को सुगम एवं पेपरलैस बनाना है | आवेदन करने से सम्बन्धित सभी कार्य ऑनलाइन कर दिए गए है ताकि किसानो को सरकारी विभाग के चकर ना काटने पड़े | राज किसान पोर्टल पर उपस्थित सेवाओ का मिलने वाला लाभ किसानो के बैंक खाते में सीधे DBT (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से ट्रान्सफर किया जायेगा |

राज किसान साथी पोर्टल रजिस्ट्रेशन के लिए पात्रता और दस्तावेज

  • राज्य का कोई भी किसान इस पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कर सकता है |
  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर, आपके आधार से आपका मोबाइल नंबर लिंक होना चाहिए |
  • पहचान पत्र
  • पासपोर्ट साइज़ फोटो

राज किसान साथी पोर्टल रजिस्ट्रेशन कैसे करे?

अगर आप भी राज किसान पोर्टल पर उपस्थित सेवाओ का लाभ लेना चाहते है तो आपको इस पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना होगा | रजिस्ट्रेशन करने की प्रकिया यहाँ पर दी गई है :

  • सवसे पहले आपको Raj Kisan Sathi Portal की ऑफिसियल वेबसाइट पर आना होगा |
  • वेबसाइट के होम पेज पर किसान/नागरिक लॉग इन का आप्शन दिखाई देगा इस पर क्लिक करें |
  • अगले पेज पर आपको लाइसेंस के लिए आवेदन करें (बीज/उर्वरक/कीटनाशक) का आप्शन दिखाई देगा इस पर क्लिक करें |
  • आपके सामने एक बॉक्स ओपन होगा | इसमें आपको अपने आधार नंबर दर्ज करके Get OTP पर क्लिक करना है |
  • OTP वेरीफाई होने के बाद आपके सामने आवेदन फॉर्म ओपन हो जायेगा |
  • फॉर्म में मांगी गई जानकारी दर्ज करके आप इस पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कर सकते है |
  • एक बार राज किसान साथी पोर्टल पर पंजीकृत होने के बाद आप विभाग की सभी किसान योजना के लिए ऑनलाइन apply कर सकते है |

Raj Kisan Status Check कैसे करें ?

  • सबसे पहले आपको राज किसान साथी पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट पर आना होगा |
  • वेबसाइट के होम पेज पर किसान/नागरिक लोग इन का आप्शन दिखाई देगा इस पर क्लिक करें |
  • क्लिक करने के बाद अगले पेज पर आपको “आवेदन की स्थिति जांचे” का आप्शन दिखाई देगा इस पर क्लिक करें |
  • आपके सामने एक फॉर्म ओपन होगा |
  • इसमें आवश्यक जानकारी को select करके आपको submit पर क्लिक करना है |
  • submit पर क्लिक करने के बाद आपके सामने आपके आवेदन की स्थिति आ जाएगी |

राज किसान साथी पोर्टल पर उपस्थित सेवाएँ

अनेक प्रकार की सेवाओ और किसान योजनाओ का लाभ आप Raj Kisan Sathi Portal के माद्यम से ले सकते हो | यहाँ पर उन सेवाओ के बारे में जानकारी दी गई है जिनके लिए आप इस पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते है |

कृषि:

  • खेत तलाई
  • सिंचाई पाइपलाइन
  • डिग्गी
  • जल हौज़
  • छात्राओ के लिए प्रोत्साहन राशि
  • कृषि यंत्र
  • फव्वारा सैट
  • बीज मिनीकिट
  • जिप्सम
  • सूक्ष्म पोषक तत्व प्रदर्शन
  • जैविक खेती
  • फसल बीमा
  • समन्वित कृषि
  • फसल प्रदर्शन
  • खेतों की तारबंदी
  • कृषि वानिकी
  • मृदा परीक्षण प्रयोगशालाएँ
  • कृषि यंत्र किराया केंद्र सूची

बागवानी:

  • फव्वारा संयंत्र
  • ड्रिप संयंत्र
  • मिनी स्प्रिंकलर संयंत्र
  • माइक्रो स्प्रिंकलर संयंत्र
  • रेनगन
  • ग्रीन हाऊस
  • शेडनेट हाऊस
  • वाक इन टनल
  • प्लास्टिक टनल (लो-टनल)
  • प्लास्टिक मल्चिंग
  • एन्टी बर्ड नेट
  • नए फल बगीचों की स्थापना
  • कम लागत प्याज भण्डारण संरचना
  • वर्मी कम्पोस्ट इकाई
  • राजहंस नर्सरी
  • सौर ऊर्जा पम्प परियोजना

कृषि विपणन:

  • न्यूनतम समर्थन मूल्य
  • कृषि प्रसंस्करण, व्यवसाय, निर्यात प्रोत्साहन नीति
  • गोदाम
  • मंडी की सूची
  • एपीडा मे पंजीकृत निर्यातकों की सूची
  • भाड़ा/परिवहन अनुदान
  • ब्याज अनुदान
  • विधुत प्रभार/सौर ऊर्जा अनुदान
  • पूंजीगत निवेश अनुदान

पशुपालन विभाग:

  • बकरी (सिरोही ) आनुवंशिक विकास
  • खुरपका-मुंहपका रोग नियंत्रण
  • पशुधन निःशुल्क आरोग्य योजना
  • मुर्गीपालन
  • कौशल विकास, प्रौद्योगिकी हस्तान्तरण और विस्तार योजना
  • बांझ निवारण एवं पशु चिकित्सा शिविर
  • किसान क्रेडिट कार्ड (के.सी.सी.)

राज. स्टेट सीड्स कार्पोरेशन:

  • बीज उत्पादक पंजीकरण

Raj Kisan Sathi Portal App Download कैसे करें ?

सरकार ने ऑनलाइन पोर्टल के साथ साथ राज किसान पोर्टल एप्प भी जारी किया है | इस मोबाइल एप की मदद से भी आप कई प्रकार की किसान योजनाओ का लाभ ऑनलाइन ले सकते है | राज किसान पोर्टल एप्प डाउनलोड करने की प्रोसेस निचे दी गई है :

  • सबसे पहले आपको राज किसान साथी पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट पर आना होगा |
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको किसान > मोबाइल एप्स के आप्शन में राज किसान क्रेता विक्रेता का आप्शन दिखाई देगा इस पर क्लिक करना है |
  • क्लिक करने के बाद अगले पेज पर आपके सामने एप आ जायेगा |
  • आप इनस्टॉल पर क्लिक करके इसे डाउनलोड कर सकते है |

राज किसान साथी पोर्टल पर किसान योजना के लिए आवेदन कैसे करें ?

  • सबसे पहले आपको राज किसान साथी पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट पर आना होगा |
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको सभी किसान योजनायें दिखाई देगी |
  • आप जिस किसान योजना के लिए आवेदन करना चाहते है उस पर क्लिक करना है |
  • क्लिक करने के बाद आपके सामने एक फॉर्म ओपन होगा |
  • इस फॉर्म में आपको राजस्थान SSO ID और पासवर्ड दर्ज करके लॉग इन करना है |
  • लॉग इन होने के बाद आपके सामने आवेदन फॉर्म ओपन हो जायेगा |
  • फॉर्म में मांगी गई जानकारी दर्ज करें और फॉर्म को submit कर दे |

Raj Kisan Portal Login कैसे करें ?

  • लॉग इन करने के लिए आपको सबसे पहले राज किसान साथी पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट पर आना होगा |
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको किसान/नागरिक लॉग इन का आप्शन दिखाई देगा इस पर क्लिक करें |
  • अगले पेज पर आपको लॉग इन फॉर्म दिखाई देगा |
  • आप अपनी SSI ID की मदद से या जन आधार कार्ड की मदद से लॉग इन कर सकते है |
  • सफलतापूर्वक लॉग इन करने के बाद आप राज किसान साथी पोर्टल पर उपस्थित सभी सेवाओ का लाभ ले सकते है |

Helpline Number

  • Email ID: helpdesk.rajkisan@rajasthan.gov.in
  • हेल्पडेस्क नंबर (कृषि): 0141-2927047,2922614
  • हेल्पडेस्क नंबर (उद्यान): 0141-2922613

निष्कर्ष

इस article में हमने आपको Raj Kisan Sathi Portal 2024 के बारे में पूरी जानकारी प्रदान की है | कोई भी किसान ऑनलाइन राज किसान साथी पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर के रजिस्ट्रेशन कर सकता है | अगर आपको रजिस्ट्रेशन करने में किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत आ रही है तो आप सम्बन्धित विभाग के हेल्पलाइन नंबर पर सम्पर्क कर सकते है | आप इस पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर राज किसान साथी एप्प डाउनलोड भी कर सकते है और इस एप के माध्यम से सभी प्रकार की योजनाओ का लाभ ले सकते है. अगर आपके मन में अभी भी सवाल है की राज किसान साथी पोर्टल क्या है तो आप हमे कमेंट में लिख सकते है.

Leave a Comment

Join Telegram

sarkari yojana