राजीव गांधी किसान न्याय योजना 2023, Rajiv Gandhi Kisan Nyay Yojana न्यू लिस्ट

राजीव गांधी किसान न्याय योजना PDF | Rajiv Gandhi Kisan Nyay Yojana 2023 | rajiv gandhi kisan nyay yojana 4 kist | राजीव गांधी किसान न्याय योजना List

इस article में हम आपको छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा चलाई जा रही Rajiv Gandhi Kisan Nyay Yojana 2023 के बारे में जानकारी प्रदान करेंगे | अगर आप एक किसान है और आप राजीव गांधी किसान न्याय योजना (RGKNY) का लाभ लेना चाहते है तो यह article आपके लिए है | छत्तीसगढ़ सरकार समय समय पर किसानो के लिए अनेक प्रकार की सरकारी योजना लेकर के आ रही है | इन योजनाओ में आवेदन करके किसान अपनी आर्थिक स्थिति को सुधार सकता है |

इसी प्रकार की एक नई योजना की शुरवात की गई है जिसका नाम राजीव गांधी किसान न्याय योजना (RGKNY) 2023 है | इस योजना का लाभ लेने के लिए आपको इसमें आवेदन करना होगा | छत्तीसगढ़ सरकार ने राजीव गांधी किसान न्याय योजना में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए ऑफिसियल वेबसाइट जारी की है | इस योजना में ऑफलाइन आवेदन करने के लिए आपको राजीव गांधी किसान न्याय योजना PDF Form डाउनलोड करना होगा.

Rajiv Gandhi Kisan Nyay Yojana 2023

प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी के द्वारा इस योजना को शुरू किया गया है | इस योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य किसानो की आय को दोगुना करना है | राजीव गांधी किसान न्याय योजना 2023 के तहत किसानो को धान की फसल पर वित्तीय मदद प्रदान की जाती है | जिन किसानो ने इस योजना में आवेदन किया है वे राजीव गांधी किसान न्याय योजना लिस्ट में अपना नाम चेक कर सकते है |

जिन किसानो को धान की फसल के लिए उनको सही कीमत नहीं मिल रही थी उन किसानो को इस योजना के तहत धान की फसल पर आदान सहायता राशि दी जाएगी | छत्तीसगढ़ सरकार ने RGKNY के लिए 5100 करोड़ रूपये का बजट रखा है | वित्त मंत्री द्वारा 2020-21 का बजट पैस करते हुए RGKNY की शुरुवात की गई थी |

इस योजना के तहत किसानो को धान, मक्का और गन्ना फसलों के लिए वित्तीय मदद प्रदान की जाती है | किसानो को आवेदन करने में किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत ना हो इस लिए सरकार ने ऑफिसियल वेबसाइट rgkny.cg.nic.in भी जारी की है ताकि किसान अपने मोबाइल फोन की मदद से ऑनलाइन राजीव गाँधी किसान योजना में आवेदन कर सके |

HIGHLIGHTS:

ArticleRajiv Gandhi Kisan Nyay Yojana
राज्य का नामछत्तीसगढ़
किसके द्वारा शुरू की गईमुख्यमंत्री श्री भूपेश भघेल जी के द्वारा
कब शुर की गईवर्ष 2020-21 में
लाभार्थीप्रदेश के किसान
उद्देश्यकिसानो को वित्तीय मदद प्रदान करना
ऑफिसियल वेबसाइटrgkny.cg.nic.in

राजीव गांधी किसान न्याय योजना चौथी किस्त 2023

दोस्तों इस योजना की चोथी क़िस्त आज यानि की 25 मार्च 2023 को किसानो के खातों में ट्रान्सफर की जाएगी। प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री भूपेश भगेल जी के द्वारा ट्विट करके इसकी जानकारी दी गई है। अगर आप भी इस योजना के लाभार्थी है तो आप लिस्ट में अपना नाम चेक कर सकते है और यह पता कर सकते है की आपके खाते में इस योजना की क़िस्त आई है या फिर नहीं आई है।

राजीव गांधी किसान न्याय योजना छत्तीसगढ़ 2023 का उद्देश्य

कोई भी किसान योजना हो उसका मुख्य उद्देश्य किसानो की आय को दोगुना करना और किसानो की आर्थिक मदद करना होता है | प्रदेश की लगभग 70% आबादी कृषि पर निर्भर करती है | कृषि आदान लागत में अत्यधिक वृद्धि के कारन किसानो को परेसानी का सामना करना पड़ता है | फलस्वरूप कृषक फसल उत्पादन के लिए आवश्यक आदान जैसे उन्नत बीज, उर्वरक, कीटनाशक, यांत्रिकीकरण एवं नवीन कृषि तकनिकी में पर्याप्त निवेश नहीं कर पाते है | कृषि में निवेश एवं कास्त लागत में राहत प्रदान करने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार ने Rajiv Gandhi Kisan Nyay Yojana 2023 को शुरू किया है | इस योजना के निम्न उद्देश्य है :

  • फसल विविधीकरण को प्रोत्साहित करना।
  • फसल के कास्त लागत की प्रतिपूर्ति कर कृषको के शुद्ध आय में वृद्धि करना।
  • कृषको को कृषि में अधिक निवेश हेतु प्रोत्साहन।
  • फसल क्षेत्राच्छादन, उत्पादन एवं उत्पादकता में वृद्धि।
  • कृषि को लाभ के व्यवसाय के रुप में पुर्नस्थापित करते हुए जी.डी.पी. में कृषि क्षेत्र की सहभागिता में वृद्धि।

Rajiv Gandhi Kisan Nyay Yojana 2023 के तहत दी जाने वाली राशी

इस योजना के तहत सरकार किसानो को वित्तीय मदद प्रदान करती है | खरीफ 2021 से धान के साथ खरीफ की प्रमुख फसल मक्का, कोदो-कुटकी, सोयाबीन, अरहर तथा गन्ना उत्पादक किसानो को प्रतिवर्ष 9000 रूपये प्रति एकड़ के हिसाब से आदान सहायता राशी दी जाती है | जिन किसानो ने वर्ष 2020-21 में रकबे से न्यूनतम समर्थन मूल्य पर विक्रय किया था, यदि वह किसान धन के बदले कोदो-कुटकी, गन्ना, अरहर, मक्का, सोयाबीन, दलहन, तिलहन, सुगंधित धान, अन्य फोर्टिफाइड धान, केला, पपीता लगाता या पेड पोधे लगाता है तो उसे प्रति एकड़ 10,000 रूपये की आदान सहायता राशी दी जाती है | वृक्षारोपण करने वाले किसानो को योजना के तहत 3 वर्षो तक आदान सहायता राशी दी जाती है |

किसान न्याय योजना के लाभ और विशेषताएं

  • छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा प्रदेश के किसानो की वितीय मदद करने के लिए इस योजना को शुरू किया गया है |
  • प्रदेश में मुख्यमंत्री श्री भूपेश भघेल जी के द्वारा 21 मई 2020 को इस योजना को शुरू किया गया था |
  • सरकार ने राजीव गांधी न्याय योजना छत्तीसगढ़ 2023 के लिए 5700 करोड़ रुपए तक बजट रखा है |
  • धान के साथ खरीफ की खेती करने वाले किसानो को प्रति एकड़ 9000 रूपये की राशी प्रतिवर्ष दी जाती है |
  • न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान विक्रय करने वाले किसानो को और वृक्षारोपण करने वाले किसानो को प्रतिवर्ष 10000 रूपये की मदद दी जाती है |
  • वृक्षारोपण करने वाले किसानो को यह राशी तीन वर्ष तक दी जाती है |
  • छत्तीसगढ़ सरकार ने Rajiv Gandhi Kisan Nyay Yojana 2023 में आवेदन करने के लिए ऑफिसियल वेबसाइट जारी की है, जिससे किसान अपने घर पर बैठे ऑनलाइन अपने मोबाइल फोन की मदद से इस योजना में आवेदन कर सकते है |
  • अगर आप ऑनलाइन आवेदन नहीं करना चाहते है तो आप फॉर्म डाउनलोड करके ऑफलाइन आवेदन भी कर सकते है |
  • इस योजना में आवेदन करने के बाद आप ऑनलाइन अपना नाम राजीव गांधी किसान न्याय योजना List 2023 में चेक कर सकते है.

Rajiv Gandhi Kisan Nyay Yojana Eligibility

अब बात कर लेते है दोस्तों की RGKNY के लिए कोन कोन पात्र है | अगर आप एक किसान है और आप इस योजना के लिए पात्रता रखते है तो ही आप इस योजना में आवेदन कर सकते है | इस योजना की पात्रता कुछ इस प्रकार से है :

  • आवेदक छत्तीसगढ़ का स्थाई निवासी होना चाहिए |
  • सभी श्रेणी के भू-स्वामी एवं वन पट्टाधारी कृषक इस योजना में आवेदन कर सकते है |
  • संस्थागत भुधारक/बटाईदार/लीज कृषक योजना अंतर्गत पात्र नही होंगे |
  • संबंधित मौसम में भुंइया पोर्टल में संधारित गिरदावरी के आंकड़े तथा किसान के आवेदन में अंकित फसल व रकबे, में से जो भी कम हो, वह फसल और रकबे को इस योजना के तहत पात्र माना जायेगा |
  • किसान को राजीव गांधी किसान न्याय योजना 2023 का लाभ लेने के लिए इसके पोर्टल पर पंजीकरण करना अनिवार्य है |
  • अगर आप इस योजना के पोर्टल पर पंजीकरण नहीं करते है तो आप इस योजना का लाभ नही ले सकते है |
  • योजना के तहत सम्मिलित फसलों पर ही किसान को आदान सहायता प्रदान की जाएगी |
  • किसान को आवेदन पत्र के साथ इस योजना के पोर्टल पर पंजीकरण करना होगा |
  • अगर कोई किसान गलत तरीके से इस योजना में आवेदन करता है तो उस किसान से इस योजना के तहत दी दी जाने वाली राशी को वापिस वसूला जायेगा |
  • पंजीकृत किसान की मृत्यु होने पर तहसीलदार के द्वारा परिवार के नामांकित व्यक्ति के नाम से आदान सहायता राशी प्रदान की जाएगी |

छत्तीसगढ़ राजीव गांधी किसान न्याय योजना पोर्टल पर आवेदन करने के लिए ध्यान देने योग्य बातें

इस योजना के लिए पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करने से पहले आपको कुछ बातों का ध्यान रखना होगा जो की इस प्रकार से है :

  • किसान के आवेदन का सत्यापन का आशय यह है की RAEO द्वारा कृषक के आवेदन में सभी जानकारी जैसे की नाम, ग्राम, आधार संख्या, बैंक विवरण आदि तथा सम्बन्ध्ति दस्तावेज का सत्यापन किया गया है |
  • आवेदन फॉर्म के फसलो का विवरण की तालिका में खसरा नंबर अनिवार्य रूप से अंकित करें |
  • पोर्टल पर ऑनलाइन सत्यापन करते समय सावधानी से ग्राम का चयन करें | क्युकी अगर आप ग्रामं का चयन गलत करते है तो सम्बन्धित किसान का पंजीयन नहीं हो पायेगा |
  • यदि RAEO ने किसी ग्रामं में कृषक का सत्यापन किया है तो ये सत्यापित किसान उस समिति में दिखेगा जिसमे यह ग्रामं मेप है |
  • RAEO को इस बात का ध्यान देना होगा की एक आवेदन फॉर्म में केवल एक ग्रामं की जानकारी स्वीकार करें |

राजीव गांधी किसान न्याय योजना छत्तीसगढ़ के लिए दस्तावेज

इस पोर्टल पर अवेदन करने के लिए आपके पास निम्न दस्तावेज होने जरुरी है :

  • आधार कार्ड
  • कुल धारित रकबा
  • बैंक विवरण
  • खसरा नंबर
  • ऋण पुस्तिका
  • बी- 1
  • बैंक खाता पासबुक
  • पासपोर्ट साइज़ फोटो
  • मोबाइल नंबर , आपके आधार से मोबाइल नंबर का लिंक होना जरूरी है.
  • निवास प्रमाण पत्र

राजीव गांधी किसान न्याय योजना Online आवेदन कैसे करें?

अगर आप इस योजना में ऑनलाइन आवेदन करना चाहते है तो आप निचे दिए गए स्टेप follow करें :

Rajiv Gandhi Kisan Nyay website
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको इस योजना के लिए रजिस्ट्रेशन का आप्शन दिखाई देगा इस पर क्लिक करना है |
  • क्लिक करने के बाद आपके सामने एक फॉर्म ओपन होगा |
  • इस फॉर्म में मांगी गई जानकारी दर्ज करके आपको इस पोर्टल पर पंजीकृत होना है |
  • इस पोर्टल पर पंजीकरण करने के बाद आपको लॉग इन पर क्लिक करना है और यूजर आईडी और पासवर्ड की मदद से लॉग इन करना है |
  • लॉग इन करने के बाद आप आसानी से इस योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते है |

ऑफलाइन आवेदन कैसे करें ?

अगर आप इस योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन नहीं करना चाहते है तो आप इसके लिए ऑफलाइन आवेदन भी कर सकते है | ऑफलाइन आवेदन करने के लिए आप निचे दिए गए स्टेप follow करें :

  • सबसे पहले आपको इस योजना का आवेदन फॉर्म डाउनलोड करना होगा |
  • आवेदन फॉर्म डाउनलोड करने के लिए आपको RGKNY की ऑफिसियल वेबसाइट पर आना होगा |
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको आवेदन फॉर्म का आप्शन दिखाई देगा इस पर क्लिक करना है |
  • फॉर्म डाउनलोड करने के लिए आप निचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें :
  • आप यह फॉर्म कृषि विस्तार अधिकारी से भी प्राप्त कर सकते है |
  • Rajiv Gandhi Kisan Nyay Yojana PDF Form Download
Rajiv Gandhi Kisan Nyay Yojana PDF Form Download
  • फॉर्म डाउनलोड करने के बाद फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी जैसे की नाम, ग्राम, आधार संख्या, बैंक विवरण , कुल धारित रकबा, खसरा नंबर आदि सही सही दर्ज करें |
  • उसके बाद इस फॉर्म के साथ दस्तावेज अटेच करें जैसे की ऋण पुस्तिका, बी-1, आधार कार्ड , पासबुक आदि |
  • सभी प्रक्रिया होने के बाद इस फॉर्म को प्राथमिक कृषि सहकारी समिति में जमा करवा दें |
  • इस प्रकार से आपका आवेदन पूरा हो जायेगा |

आप निचे दिए गए कृषक पंजीयन फ्लोचार्ट से भी आवेदन की प्रक्रिया को समझ सकते है:

rgkny

Rgkny Login कैसे करें ?

आगरा आप rgkny portal पर लॉग इन करना चाहते है तो आप निचे दिए गए स्टेप follow करें :

  • सबसे पहले छत्तीसगढ़ राजीव गाँधी किसान न्याय योजना की ऑफिसियल वेबसाइट पर आना होगा |
  • वेबसाइट के होम पेज पर Login का आप्शन दिखाई देगा इस पर क्लिक करें |
  • अगले पेज पर आपके सामने लॉग इन फॉर्म ओपन हो जायेगा |
  • इस फॉर्म में आवश्यक जानकारी दर्ज करके आप लॉग इन कर सकते है |

इस आर्टिकल में दोस्तों विस्तार से राजीव गांधी किसान न्याय योजना 2023 के बारे में जानकारी दी गई है। यदि आप इस योजना के लाभार्थी है तो आप ऑनलाइन अपना नाम लिस्ट में चेक कर सकते है। इस आर्टिकल में दिए गये स्टेप फॉलो करके इस योजना के लिए आप आसानी से आवेदन कर सकते है।

यह भी पढ़े:

FAQs

राजीव गांधी किसान न्याय योजना क्या है?

छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा शुरू इस योजना के तहत किसानो को 9000 रूपये से 10,000 रूपये की वित्तीय मदद दी जाती है |

RGKNY योजना के तहत लाभार्थी किसान को कब तक वित्तीय मदद दी जाती है?

लाभार्थी किसान को 3 वर्ष तक यह वित्तीय मदद दी जाती है |

RGKNY योजना का उद्देश्य क्या है?

इस योजना का मुख्य उद्देश्य किसानो की वित्तीय मदद करना है और उनकी आय को दोगुना करना है |

राजीव गांधी किसान न्याय योजना के लिए आवेदन कैसे करें?

आवेदन करने की पूरी प्रक्रिया इस article में दी गई है | आप इस article को पढ़कर इस योजना के लिए आवेदन कर सकते है |

किसान न्याय योजना को कब शुरू किया गया था ?

इस योजना को 21 मई 2020 को शुरू किया गया था |

Leave a Comment